Saturday, December 28, 2019

बनारस में पारा पहुंचा चार डिग्री पर, थरथराए लोग

उत्तर पश्चिम से आ रही बर्फीली हवा से ठंड से लोग थरथरा रहे हैं। न्यूनतम तापमान में लगातार गिरते हुए चार डिग्री पर जा पहुंचा। वाराणसी में शुक्रवार की रात इस सीजन की सबसे सर्द रात थी। अधिकतम तापमान भी 12 डिग्री सेल्सियस रहा। इससे पहले 2014 में 30 दिसंबर को न्यूनतम तापमान 3.3 डिग्री सेल्सियस था।



इस प्रकार न्यूनतम तापमान औसत से 5 और अधिकतम 11 डिग्री सेल्सियस कम है। दोनों तापमान में आई अत्यधिक गिरावट ने मौसम को खतरनाक बना दिया है। पूरे दिन का औसत तापमान 8 डिग्री सेल्सियस रहा है। शरीर का तापमान 37 डिग्री होता है। इससे यह अनुमान लगाया जा सकता है कि कितनी अधिक ठंड पड़ रही है। अभी 31 दिसंबर तक ऐसा ही मौसम बने रहने की संभावना है।



ठंडी उत्तर-पश्चिमी हवा के चलते अनेक इलाके शीतलहर के साथ कोहरे की गिरफ्त में हैंl हाड़ कंपा देने वाली ठंड पड़ रही है। पिछले कई दिनों से कोहरे की चादर तनी हुई है। बीच में धूप निकल रही है, मगर उसका कोई असर नहीं हो रहा है। धूप निकलने से शाम के समय गलन बढ़ जा रही है। शीतलहरी के कारण जनजीवन प्रभावित है। लोग जल्दी घरों में कैद हो जा रहे हैं। मार्केट में चहलपहल कम है। सड़कों पर भी जल्दी सन्नाटा पसर जा रहा है।


No comments:

Post a Comment

दिवंगत के परिवार को पार्टी ने दी आर्थिक मदद

गोंडा  : समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर जिले का प्रतिनिधि मंडल दिवंगत के घर पहुंच कर सांत्वना दिया।गोण्डा सद...