उन्होंने आगे कहा – हां, अगर स्थिति सामान्य होती तो शब्दों का चयन बेहतर होता लेकिन स्थिति काफी बिगड़ गई थी और हमारे अधिकारियों ने काफी संयद दिखाया। पुलिस की तरफ से कोई फायरिंग नहीं की गई।


गौरतलब है कि जो वीडियो वायरल हुआ है उसमें मेरठ एसपी (सिटी) अखिलेश नारायण सिंह उस ग्रुप के लोगों के करियर को तबाह करने की धमकी देते दिख रहे हैं। ये वीडियो 20 दिसंबर का है जब मेरठ में नागरिकता कानून के विरोध में किया जा रहा प्रदर्शन हिंसक रूप ले लिया था!


इस वीडियो के अंदर एसपी सिटी उन लोगों पर गुस्से का इजहार कर रहे हैं, जिन्होंने काले और हरे रंग के बैंड पहन रखे थे। ऐसा लगता है कि यह वीडियो उस वक्त बनाया गया जब स्थानीय प्रदर्शनकारी पुलिस से भिड़े थे और जोरदार नारे लगा रहे थे।