Tuesday, December 3, 2019

सूर्यमणि अध्यक्ष व आनन्द देव बने मन्त्री


Gonda - उप्र प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लाक स्तरीय चुनाव में  सूर्यमणि पाण्डेय अध्यक्ष व आनन्द देव सिंह मन्त्री के पद पर निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। कन्हैया लाल मौर्य को वरिष्ट उपाध्यक्ष, अवनीश पाण्डेय कोषाध्यक्ष व चनदभान मौर्य को संयुक्त मन्त्री बनाया गया है।



वरिष्ठ शिक्षक बालकराम मिश्र की अध्यक्षता में हुए इस चुनाव प्रक्रिया में अवधेश त्रिपाठी प्रेक्षक व बलवंत सिंह चुनाव अधिकारी की भुमिका में रहे। जिलाध्यक्ष विनय कुमार तिवारी ने सभी संगठन के पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती सबसे बड़ी ताकत है। हम सबको शिक्षक हित में मिलजुल कर काम करने की आवश्यकता है। उन्होंने पुरानी पेंशन बहाली, प्रेरणा एप का विरोध, शिक्षकों के हित की लड़ाई लड़ने के लिए सभी अध्यापकों को तैयार रहने का अहवान किया। रीता मिश्र, सुरेन्द्र सिंह, अर्चना, अजय कुमार, शिखा उपाध्याय, माधव राम शुक्ला, प्रमोद कुमार सिंह,रिजवान, रीता देवी, दिनेश,अनीस अहमद, नन्द कुमार, नीलम, आरती रहीं ।



No comments:

Post a Comment

बेटी की शादी से पहले उठ गया पिता का साया: बिजली के खंभे पर बुझ गई महेंद्र उर्फ गुड्डू की जिंदगी

बालामऊ/हरदोई उ०प्र० का माहौल उस वक्त गमगीन हो गया, जब एक हंसते-खेलते परिवार की खुशियां पलभर में मातम में बदल गईं। जिस आंगन में कुछ दिन पहले ...