उप्र प्राथमिक शिक्षक संघ ब्लाक स्तरीय बैठक प्राथमिक विद्यालय भरहापारा में शुक्रवार को वरिष्ट अध्यापक जगदम्बा प्रसाद तिवारी की अध्यक्षता में कई गयी। शिक्षक अपनी समस्याओं को लेकर 21 नवम्बर को ईको गार्डेन लखनऊ में विशाल धरना प्रदर्शन करेंगे। शिक्षकों ने धरने के लिए रणनीति तैयार की । ब्लाक संयोजक घनश्याम मौर्या ने शिक्षकों के सामने धरने के लिए आवश्यक रुपरेखा रखी। सह संयोजक अवनीश पाण्डेय ने अध्यापकों के मांगों पर चर्चा की। उन्होंने कि सरकार पुरानी पेंशन बहाल करे। प्रेरणा एप, शिक्षकों के 17140, संवीलयन समाप्त किया जाना, विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए छात्रों के अनुपात में शिक्षकों की तैनाती, स्कूलों में पर्याप्त फर्नीचर की व्यवस्था पदोन्नति, अंतरजनपदीय स्थानान्तरण जैसी मांगों को लेकर शिक्षक धरना प्रदर्शन कर सरकार को अपनी मांगों के लिए विवश करेंगे। शिक्षक शिव कुमार के संचालन हो रहे इस बैठक में मनीष अगरहरी, नूर मोहम्मद, अजय वर्मा, अर्चना तिवारी, सुरेन्द्र बहादुर सिंह, कृष्ण कुमार, राजू गुप्ता, जमील अहमद, बॉबी सिंह, नरेन्द्र कौशल, अनुराधा यादव, घनश्याम शुक्ला, वन्दना श्रीवास्तव, उषा देवी, राम नरेश, कनक लता रहीं।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
गौसे आज़म की ज़िंदगी और रूहानी कमालात पर हुआ ख़ूबसूरत ज़िक्र, मुल्क की अमनो-अमान के लिए हुई ख़ास दुआ
बरेली। मोहम्मद असलम एवं मोहम्मद मुबस्सिर के मकान पर महफ़िले गौसुलवरा का रूहानी और खुशनुमा आयोजन हुआ। महफ़िल में हज़रत गौस-ए-आज़म दस्तगीर र...
-
जरवल कस्बा, जनपद बहराइच के सुप्रसिद्ध चिकित्सक एवं समाजसेवी डॉ. साजिद हुसैन का आज सुबह, 28 जुलाई 2026 को निधन हो गया। उनके निधन का समाचार ...
-
गोंडा : वार्षिकोत्सव के मौके पर देश भक्ति तरानों से विद्यालय परिसर महक उठा।बच्चों ने एक से बढ़कर एक प्रोग्राम प्रस्तुत कर सब का मन मोह लिय...
-
गाँव अकबरपुर, पोस्ट ऑफिस खोरहँसा, जनपद गोंडा, देवी पटन मण्डल में 2 मुहर्रम का कदीमी जुलूस गुरुवार को बड़े अदब, एहतराम और धार्मिक श्रद्धा क...
No comments:
Post a Comment