Sunday, November 3, 2019

जासूसी कांड पर कांग्रेस का आरोप- प्रियंका गांधी को भी मिला व्हाट्सएप मैसेज

व्हाट्सएप जासूसी कांड को लेकर रविवार को कांग्रेस ने केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर जमकर हमला बोला. पार्टी प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी को भी व्हाट्सएप की ओर से स्पाईवेयर से जुड़ा एक मैसेज मिला है !



व्हाट्सएप जासूसी कांड को लेकर रविवार को कांग्रेस ने केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर जमकर हमला बोला. पार्टी प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी को भी व्हाट्सएप की ओर से स्पाईवेयर से जुड़ा एक मैसेज मिला है. सुरजेवाला ने कहा कि जो फोन हैक किए गए, जब उन पर व्हाट्सऐप ने मैसेज भेजा तो ऐसा ही मैसेज प्रियंका गांधी को भी मिला. प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कांग्रेस ने कहा कि मोदी सरकार को इस मामले की जांच करानी चाहिए और मामले पर सख्त एक्शन लेना चाहिए.


उन्होंने कहा कि एनसीपी नेता प्रफुल्ल पटेल और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के फोन हैक किए गए.  उन्होंने तीखा हमला बोलते हुए कहा कि क्या सरकार विपक्ष पर नजर रख रही है या उसे राजनीतिक जानकारियां चाहिए. यह एक अपराध है. सुरजेवाला ने कहा, बीजेपी सरकार और उसकी एजेंसियों ने इजरायल की एनएसओ का एक सॉफ्टवेयर इस्तेमाल करके राजनेताओं, संपादकों, एक्टिविस्ट्स, पत्रकारों, शिक्षाविदों के फोन हैक किए.


No comments:

Post a Comment

अकबरपुर में 2 मुहर्रम का कदीमी जुलूस अकीदत और शानो-शौकत के साथ सम्पन्न

  गाँव अकबरपुर, पोस्ट ऑफिस खोरहँसा, जनपद गोंडा, देवी पटन मण्डल में 2 मुहर्रम का कदीमी जुलूस गुरुवार को बड़े अदब, एहतराम और धार्मिक श्रद्धा क...