Tuesday, October 8, 2019

शान्तिपूर्वक तरीके से हुआ दूर्गा विसर्जन


गोण्डा। कोतवाली नगर क्षेत्र के खिराभा, अलगटवापुर, दुलहापुर, गंगापुर, मझरेती में दुर्गा विसर्जन शान्तिपूर्वक सम्पन्न हुआ। जय भवानी, जयमाता दी, जय श्रीराम के नारों की गूंज के साथ लोगों ने एक दूसरे पर अबीर गुलाल लगाकर विजय दशमी की शुभकामनाएं दीं। अन्याय पर न्याय, असत्य पर सत्य का यह पर्व विजय दशमी हम लोगों को घमण्ड, अभिमान व अति महत्वाकांक्षी न होने की सीख देता है। त्रेता युग में भगवान विष्णु के अवतार पुरुषोत्तम भगवान श्री राम के जीवन से हमें प्रेरणा लेनी चाहिए। उन्होंने लंका के अन्यायी, दुष्ट, उस समय के शासक राजा रावण का वध किया था। भगवान श्री राम के अनुयायी होने के कारण हम सभी लोगों को आज कलयुग में समाज में फैले अशिक्षा, सामाजिक असमानता, अन्याय, ईर्ष्या, घमण्ड, अधर्म को समाप्त करने के लिए आगे आना चाहिए। यही भगवान राम का जीवन हमें सिखाता है। यही श्री राम के जीवन से हमें प्रेरणा मिलनी चाहिए।दुर्गा मूर्ति शान्तिपूर्वक विसर्जन किये जाने के लिए प्रशासन ने पूरी सतर्कता दिखायी। बनकटवा ईदगाह पर कोतवाली नगर के एसआई दिनेश कुमार राय हमराही अतुल कुमार सिंह, मुन्ना सिंह, यशवंत यादव, पुष्पेन्दर सिंह के साथ मोर्चा संभाले हुए थे। उममेदजोत ग्राम प्रधान प्रतिनिधि कमरू खां, उमरु खां, लाडले, आजाद खां, परवेज अहमद, बद्री विशाल पाण्डेय, जय पाण्डेय, मोहित तिवारी, आतिफ, रोनक रहे।


No comments:

Post a Comment

दिवंगत के परिवार को पार्टी ने दी आर्थिक मदद

गोंडा  : समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर जिले का प्रतिनिधि मंडल दिवंगत के घर पहुंच कर सांत्वना दिया।गोण्डा सद...