Flood: UP-बिहार-झारखंड में डरावना है बाढ़ का मंजर, 100 से ज्यादा मौत, कई बेघर

उत्तर प्रदेश ,बिहार , झारखंड तीनों राज्य बाढ़ की भीषण समस्या से जूझ रहे हैं। स्कूल कॉलेज बंद, अस्पताल में फैली अव्यवस्था का भयावह मंजर देख आंखें फटी की फटी रह जा रही हैं।


राज्यों के प्रशासनिक विभाग और सरकारों ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में 24 घंटे के लिए अलर्ट जारी किया हुआ है। लगातार हो रही बारिश से बाढ़ की समस्या का निदान दूर तक दिखाई नहीं दे रहा। तीनों राज्यों में 100 से ज्यादा लोग जान गंवा चुके हैं। कई बेघर हो चुके हैं तो कई अपनों से बिछड़ गए हैं। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों से सकुशल निकाले गए लोग राहत शिविरों में बाढ़ के कम होने का इंतजार कर रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले एक-दो दिन तक समस्या गंभीर बनी रहेगी। बारिश के रुकने के बाद ही खतरों के निशान से ऊपर बह रही नदियों का जलस्तर नीचे जाने की उम्मीद है। तीनों राज्यों में बाढ़ से हुए नुकसान का आंकड़ा कई करोड़ के ऊपर जा चुका है। प्रशासन व सरकार द्वारा बाढ़ राहत राशि की घोषणा जरूर की गई है, लेकिन बाढ़ से प्रभावित लोगों के नुकसान की भरपाई इससे नहीं हो पाएगी। बाढ़ ने इन तीनों राज्यों के प्रभावित लोगों को कभी न भूल पाने वाला गम दे दिया है।


Comments

Popular posts from this blog

मारुफ़ मुअल्लिफ़,मुसन्निफ़ इंजीनियर अलहाज बशीरुल हसन ख़ान कस्टुआई की किताब तफ़हीम अल-सहीहीन की शानदार रस्मे इजरा

बीबीडी यूनिवर्सिटी ग्राउंड पर सीएसडी सहारा बीकेटी की शानदार जीत

राजधानी के वरिष्ठ व्यापारी नेता सैकड़ों व्यापारियों के साथ उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल में हुए शामिल