Gonda - झंझरी शिक्षा क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय दर्जीकुआं में मासिक बैठक के मौके पर बीईओ जैनेन्द्र कुमार व शिक्षकों ने पूर्व माध्यमिक विद्यालय ठौरहंस के सहायक अध्यापक राम प्रताप वर्मा को पुरस्कार से सम्मानित किया गया। राम प्रताप वर्मा के पुत्र गंधर्व पटेल का अभी हाल ही में पीसीएस जे में नियुक्ति हुई है। बीईओ जैनेन्द्र कुमार ने बताया कि गंधर्व के पीसीए जे में सेलेक्शन होने से हमसब का मान बढा है। मासिक बैठक में बीईओ ने ग्रेडेड लर्निंग, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, नि:शुल्क पुस्तक, जूता मोजा वितरण की समीक्षा की। उन्होंने सभी अध्यापकों को समय से ड्रेस वितरण कराने का निर्देश दिया है। एमडीएम, फल, दूध वितरण किये जाने की हकीकत जानी। प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष आनन्द त्रिपाठी, वरिष्ट उपाध्यक्ष राजेन्द्र प्रकाश तिवारी, वीरेन्द्र तिवारी, रिचा सिंह, अफसर हसन, कमलेश पाण्डेय, रईस अहमद, विनय पाठक, रजनीश श्रीवास्तव, इरफान मोईन, लवकुश शुक्ला, शाइस्ता उस्मानी, दीपक चौधरी, आजाद वेग, अतीकुर्रहमान, रोशन लाल, राम कुमार रहे ।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
प्रख्यात समाजसेवी एवं चिकित्सक डॉ. साजिद हुसैन का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर
जरवल कस्बा, जनपद बहराइच के सुप्रसिद्ध चिकित्सक एवं समाजसेवी डॉ. साजिद हुसैन का आज सुबह, 28 जुलाई 2026 को निधन हो गया। उनके निधन का समाचार ...
-
गोंडा : वार्षिकोत्सव के मौके पर देश भक्ति तरानों से विद्यालय परिसर महक उठा।बच्चों ने एक से बढ़कर एक प्रोग्राम प्रस्तुत कर सब का मन मोह लिय...
-
गाँव अकबरपुर, पोस्ट ऑफिस खोरहँसा, जनपद गोंडा, देवी पटन मण्डल में 2 मुहर्रम का कदीमी जुलूस गुरुवार को बड़े अदब, एहतराम और धार्मिक श्रद्धा क...
-
बीबीडी यूनिवर्सिटी ग्राउंड में खेले गए 21वें बीबीडी लीग (सी डिवीजन) के मुकाबले में सीएसडी सहारा बीकेटी ने एकाना रेंजर्स को एकतरफ...
No comments:
Post a Comment