Gonda - शहर के फैजाबाद रोड के एक गेस्ट हाउस में शनिवार को पीस पार्टी ने एक समीक्षा बैठक की। मुख्य अतिथि पीस पार्टी के प्रदेश प्रभारी इंजीनियर मोहम्मद इरफान ने राष्ट्रीय अध्यक्ष डा मोहम्मद अय्यूब का संदेश लोगों को बताया। उन्होंने कार्यकर्ताओं का हौंसला बढाते हुए उन्हें 2022 के चुनाव में जीजान से जुटने की अपील की। उन्होंने कहा कि जनता सभी पार्टियों को मौका देकर आजमा चुकी है पर कोई भी पार्टी जनता से किये वादे पर खरी नहीं उतरी है। उन्होंने कहा कि जनता का बसपा, सपा और बीजेपी से मोह भंग हो चुका है। उन्होंने उम्मीद जताई कि अब जनता 2022 के विधान सभा चुनाव में पीस पार्टी को सेवा करने का मोका देगी। जिलाध्यक्ष फारुक अली ने आये हुए कार्यकर्ताओं को धन्यवाद ज्ञापित किया। अकबर अली, रिजवान, चांद सलमानी, रज्जब अली, सत्तार भाई, लियाकत अली, नबी अहमद, बृजेश तिवारी, अन्नू खां, खालिक, नियाज अहमद रहे।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
प्रख्यात समाजसेवी एवं चिकित्सक डॉ. साजिद हुसैन का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर
जरवल कस्बा, जनपद बहराइच के सुप्रसिद्ध चिकित्सक एवं समाजसेवी डॉ. साजिद हुसैन का आज सुबह, 28 जुलाई 2026 को निधन हो गया। उनके निधन का समाचार ...
-
गोंडा : वार्षिकोत्सव के मौके पर देश भक्ति तरानों से विद्यालय परिसर महक उठा।बच्चों ने एक से बढ़कर एक प्रोग्राम प्रस्तुत कर सब का मन मोह लिय...
-
गाँव अकबरपुर, पोस्ट ऑफिस खोरहँसा, जनपद गोंडा, देवी पटन मण्डल में 2 मुहर्रम का कदीमी जुलूस गुरुवार को बड़े अदब, एहतराम और धार्मिक श्रद्धा क...
-
बीबीडी यूनिवर्सिटी ग्राउंड में खेले गए 21वें बीबीडी लीग (सी डिवीजन) के मुकाबले में सीएसडी सहारा बीकेटी ने एकाना रेंजर्स को एकतरफ...
No comments:
Post a Comment