Gonda - उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने रविवार को कम्पोजिट विद्यालय जानकीनगर में जिलाध्यक्ष आनन्द कुमार त्रिपाठी की अध्यक्षता में एक बैठक कर शिक्षक समस्याओं पर विचार विमर्श किया। संगठन के सदस्यों ने सभी ब्लाक स्तरीय इकाई के चुनाव जल्द से जल्द कराये जाने पर चर्चा की। शिक्षकों की समस्याओं पदोन्नति, चयन वेतन मान पर विचार विमर्श किया गया। वरिष्ट उपाध्यक्ष राजेन्द्र प्रकाश तिवारी ने कहा कि अधिकारी अब शिक्षक समस्याओं पर अनदेखी न करें। ससमय विभाग शिक्षक समस्याओं का निस्तारण करे।उन्होंने ने कहा कि शिक्षकों पर होरहे ज्यादती को अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। संचालन जिला कोषाध्यक्ष दिनेश कुमार सिंह ने किया। शिक्षक नूर मोहम्मद, इन्द्र प्रताप सिंह, राजेश शुक्ला, अमित सिंह, राम आशीष तिवारी, राकेश यादव, अफसर हसन, मनोज मिश्र, राज किशोर ओझा, जगदम्बा तिवारी, मनमोहन श्रीवास्तव, वीरेन्द्र यादव, देवानंद रहे।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
प्रख्यात समाजसेवी एवं चिकित्सक डॉ. साजिद हुसैन का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर
जरवल कस्बा, जनपद बहराइच के सुप्रसिद्ध चिकित्सक एवं समाजसेवी डॉ. साजिद हुसैन का आज सुबह, 28 जुलाई 2026 को निधन हो गया। उनके निधन का समाचार ...
-
गोंडा : वार्षिकोत्सव के मौके पर देश भक्ति तरानों से विद्यालय परिसर महक उठा।बच्चों ने एक से बढ़कर एक प्रोग्राम प्रस्तुत कर सब का मन मोह लिय...
-
गाँव अकबरपुर, पोस्ट ऑफिस खोरहँसा, जनपद गोंडा, देवी पटन मण्डल में 2 मुहर्रम का कदीमी जुलूस गुरुवार को बड़े अदब, एहतराम और धार्मिक श्रद्धा क...
-
बीबीडी यूनिवर्सिटी ग्राउंड में खेले गए 21वें बीबीडी लीग (सी डिवीजन) के मुकाबले में सीएसडी सहारा बीकेटी ने एकाना रेंजर्स को एकतरफ...
No comments:
Post a Comment