Tuesday, May 7, 2019

तापमान में 4 डिग्री सेल्सियस की हो सकती है बढ़ोतरी!

   भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, अगले कुछ दिनों में उत्तर पश्चिमी, पश्चिम, मध्य और पूर्वी भारत के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होगी। सोमवार को जारी आईएमडी बुलेटिन के अनुसार, इन क्षेत्रों में अधिकतम तापमान लगभग 40 से 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है जिसके साथ हीट वेव (गर्म हवाएं चलने) जैसी स्थिति हो सकती है। 9 और 10 मई को उत्तर-पश्चिम भारत के कुछ हिस्सों में गरज के साथ तेज़ बारिश हो सकती है, जिससे थोड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। 



   लेकिन उससे पहले, अगले दो दिनों में विदर्भ, मध्य प्रदेश, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, हरियाणा और दिल्ली में शुष्क हवाओं के चलते गर्मी बढ़ेगी। आईएमडी के एक वरिष्ठ वैज्ञानिक चरण सिंह ने बताया कि दिल्ली में, अधिकतम तापमान में 2-3 डिग्री की बढ़ोतरी होगी, लेकिन हम यह नहीं बता पाएंगे कि हीट वेव की स्थिति क्या होगी। गुजरात, मध्य प्रदेश और तेलंगाना में तीव्र ताप हो सकता है। ओडिशा और झारखंड में अगले दो से तीन दिनों में गर्म हवाएं चल सकती है। 


No comments:

Post a Comment

गौसे आज़म की ज़िंदगी और रूहानी कमालात पर हुआ ख़ूबसूरत ज़िक्र, मुल्क की अमनो-अमान के लिए हुई ख़ास दुआ

  बरेली। मोहम्मद असलम एवं मोहम्मद मुबस्सिर के मकान पर महफ़िले गौसुलवरा का रूहानी और खुशनुमा आयोजन हुआ। महफ़िल में हज़रत गौस-ए-आज़म दस्तगीर र...