सांप का खेला दिखाकर वोट मांग रही चौथी पीढ़ी -मोदी
राजस्थान के बीकानेर में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि एक दौर था, जब कांग्रेस के नामदार विदेशी मेहमानों को सांप, नेवलों का खेल दिखाकर खुश करते थे. आज ये नामदार परिवार की चौथी पीढ़ी भी यही दिखाकर यही काम कर रही है. ये चौथी पीढ़ी आज भी सांप-सपेरों के खेला दिखाकर वोट मांग रही है.
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, 'वो ये भूल रहे हैं कि भारत अब स्नेक से आगे बढ़कर अब माउस कर आगे बढ़ रहा है. अब वो स्नेक चार्मर नहीं है. माउस चार्मर है. अब वो कंप्यूटर का माउस चलाता है.' उन्होंने कहा कि, 'कामगारों का अपमान करने में नामदार को बड़ा आनंद आता है. ये गरीब को, मेहनत करने वाले को उसकी हैसियत दिखाने से कभी नहीं चूकते हैं. बाल काटने वाला हो, चौकीदार या चाय वाला हो, हर कोई कड़ी मेहनत करता है. वो ऐसे नामदार की कृपा का मोहताज नहीं है.
No comments:
Post a Comment