Friday, May 3, 2019

आप ने बताया मुस्लिम तो हंसराज हंस ने कहा- लगाएंगे SC/ST एक्ट

आप ने बताया मुस्लिम तो हंसराज हंस ने कहा- लगाएंगे SC/ST एक्ट


इस्लाम कबूल किए जाने के आम आदमी पार्टी के आरोपों पर सवाल किए जाने पर बीजेपी प्रत्याशी हंसराज हंस ने कहा कि वह एससी/एसटी एक्ट लगाएंगे. उन्होंने कहा कि झूठे आदमी ने फिर झूठ बोला है. झूठे आदमी की परिभाषा को उजागर करने वाली शख्सियत को देखना हो तो वो केजरीवाल हैं.



उत्तर पश्चिम दिल्ली से बीजेपी उम्मीदवार हंसराज हंस ने आम आदमी पार्टी (AAP) पर पलवटवार किया है.  उन्होंने कहा कि झूठे आदमी ने फिर झूठ बोला है. झूठे आदमी की परिभाषा को उजागर करने वाली शख्सियत को देखना हो तो वो केजरीवाल हैं. हंसराज हंस ने मानहानि का मुकदमा और एससी/एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कराने की भी बात कही है. आम आदमी पार्टी ने आरोप लगाया था कि हंसराज  हंस ने धर्म परिवर्तन कर इस्लाम कबूल किया है और वह अनुसूचित जाति के लिए सुरक्षित सीट से चुनाव नहीं लड़ सकते हैं.


No comments:

Post a Comment

गौसे आज़म की ज़िंदगी और रूहानी कमालात पर हुआ ख़ूबसूरत ज़िक्र, मुल्क की अमनो-अमान के लिए हुई ख़ास दुआ

  बरेली। मोहम्मद असलम एवं मोहम्मद मुबस्सिर के मकान पर महफ़िले गौसुलवरा का रूहानी और खुशनुमा आयोजन हुआ। महफ़िल में हज़रत गौस-ए-आज़म दस्तगीर र...