Sunday, May 5, 2019

राजीव गांधी पर मोदी के बयान से भड़के राहुल

राजीव गांधी पर मोदी के बयान से भड़के राहुल, प्रियंका बोलीं- सनक में नेक इंसान की शहादत का अपमान !


  राहुल ने पीएम मोदी को कहा है कि आपके कर्म आपका इंतजार कर रहे हैं और मेरे पिता को बीच में खींचने पर भी आप नहीं बच पाओगे. जबकि कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा कि जिन अमेठीवासियों के लिए राजीव गांधी ने अपनी जान दी, वही जनता आपको जवाब देगी! कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और उनकी बहन प्रियंका गांधी ने अपने पिता राजीव गांधी को लेकर की गई प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की टिप्पणी का सख्त अंदाज में जवाब दिया है. राहुल ने कहा है कि आपके कर्म आपका इंतजार कर रहे हैं और मेरे पिता को बीच में खींचने पर भी आप नहीं बच पाओगे. जबकि कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा पीएम मोदी ने बेलगाम सनक में एक नेक इंसान की शहादत का निरादर किया है! प्रियंका गांधी ने ट्वीट में लिखा, 'शहीदों के नाम पर वोट मांगकर उनकी शहादत को अपमानित करने वाले प्रधानमंत्री ने कल (शनिवार) अपनी बेलगाम सनक में एक नेक और पाक इंसान की शहादत का निरादर किया. जवाब अमेठी की जनता देगी जिनके लिए राजीव गांधी ने अपनी जान दी. हां मोदीजी यह देश धोकेबाजी को कभी माफ नहीं करता' !



No comments:

Post a Comment

57 वी जीएसटी काउंसिल की बैठक में लिए गए निर्णयो का उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल ने किया स्वागत

लखनऊ,8 अक्टूबर उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता ने 57 वी जीएसटी परिषद की बैठक में लिए गए निर्णयो का स्वागत करत...