दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा पिछले पांच साल में मुझ पर नौ हमले हो चुके हैं और सीएम बनने के बाद मुझ पर यह पांचवां हमला था। उन्होंने कहा कि मुझे नहीं लगता कि भारत के इतिहास में किसी सीएम पर इस तरह के हमले हुए हैं। इस देश में दिल्ली का मुख्यमंत्री एकमात्र ऐसा सीएम है जिसकी सुरक्षा की जिम्मेदारी विपक्षी पार्टी यानी बीजेपी के हाथों में है। उन्होंने अपने ऊपर हुए हमले के पीछे बीजेपी की साजिश नजर आ रही है। आपको बता दें कि दिल्ली के मुख्यमंत्री और आप संयोजक अरविंद केजरीवाल को शनिवार को चुनाव प्रचार के दौरान एक युवक ने थप्पड़ मार दिया था। उन्होंने कहा कि मुझ पर हमला, दिल्ली की जनता का अपमान है। जिस तरीके से हमारा काम आगे बढ़ रहा है, इन पार्टियों का जनाधार खिसक रहा है, जो ये बर्दाश्त नही कर पा रहे। इनको हमारे काम करने से दिक्कत है। इनको हमने बिजली, पानी, शिक्षा और स्वास्थ्य में जो काम किया है उससे ये डर गए हैं।
No comments:
Post a Comment