Sunday, May 5, 2019

जवानों के खून का बदला लेने वाला भारत तीसरा देश बना: अमित शाह

   बीजेपी अध्यक्ष ने कहा कि दुनिया में दो ही देश ऐसे थे जो अपने जवानों के खून का बदला लेते हैं. एक अमेरिका और दूसरा इजराइल है. इन दो देशों की सूची में मोदी ने तीसरा नाम भारत का जोड़ने का किया!लोकसभा चुनाव के लिए सोमवार को पांचवें चरण के तहत सात राज्यों की 51 सीटों पर वोट डाले जाएंगे. 12 मई को छठे चरण की वोटिंग से पहले चुनाव प्रचार भी तेज हो गया है. छठे चरण के तहत दिल्ली और हरियाणा में मतदान होगा. भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के अध्यक्ष अमित शाह  आज हरियाणा में होंगे. उनकी यहां पर तीन जनसभाएं हैं तो वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी आज मध्य प्रदेश में 2 और उत्तर प्रदेश में एक रैली को संबोधित करेंगे. बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष मायावती आज अंबेडकरनगर और प्रतापगढ़ में होंगी तो समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव भी आज तीन जगह पर चुनाव प्रचार करेंगे!



 


No comments:

Post a Comment

प्रख्यात समाजसेवी एवं चिकित्सक डॉ. साजिद हुसैन का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

  जरवल कस्बा, जनपद बहराइच के सुप्रसिद्ध चिकित्सक एवं समाजसेवी डॉ. साजिद हुसैन का आज सुबह, 28 जुलाई 2026 को निधन हो गया। उनके निधन का समाचार ...