Thursday, May 9, 2019

प्रेस कॉन्फ्रेंस में रो पड़ीं AAP उम्मीदवार आतिशी

प्रेस कॉन्फ्रेंस में रो पड़ीं AAP उम्मीदवार आतिशी


पूर्वी दिल्ली सीट से आम आदमी पार्टी की उम्मीदवार आतिशी गुरुवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में टूट गईं और उनकी आंखों से आंसू भी आए। उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बीजेपी उम्मीदवार और क्रिकेटर से राजनेता बने गौतम गंभीर पर उनके खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी के साथ पर्चे बांटने का आरोप लगाया।


आतिशी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, मेरा गंभीर जी से बस एक यही सवाल है के अगर वो मेरे जैसी एक सशक्त महिला को हराने के लिए इतना गिर सकते तो सांसद बनने के बाद वो अपने क्षेत्र की महिलाओं को कैसे सुरक्षित करेंगे।


आम आदमी पार्टी (AAP) प्रमुख और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा है कि कभी कल्पना नहीं थी कि गौतम गंभीर इस स्तर तक गिर सकते हैं। अगर लोग ऐसी मानसिकता वालों को वोट देंगे तो फिर महिलाएं कैसे सुरक्षा की उम्मीद कर सकती हैं। अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि आतिशी मजबूत रहो, मैं कल्पना कर सकता हूं कि यह तुम्हारे लिए कितना मुश्किल होगा। इन्हीं ताकतों के खिलाफ हमें लड़ना है।



 


No comments:

Post a Comment

गौसे आज़म की ज़िंदगी और रूहानी कमालात पर हुआ ख़ूबसूरत ज़िक्र, मुल्क की अमनो-अमान के लिए हुई ख़ास दुआ

  बरेली। मोहम्मद असलम एवं मोहम्मद मुबस्सिर के मकान पर महफ़िले गौसुलवरा का रूहानी और खुशनुमा आयोजन हुआ। महफ़िल में हज़रत गौस-ए-आज़म दस्तगीर र...