Thursday, May 9, 2019

18 वर्षीय अमेरिकी नागरिक लश्कर की मदद करने का दोषी,

18 वर्षीय अमेरिकी नागरिक लश्कर की मदद करने का दोषी,


अमेरिका के 18 वर्षीय एक नागरिक को बुधवार को पाकिस्तान स्थित आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) की मदद करने और उसके लिये लड़ाकों की भर्ती करने का दोषी पाया गया है। इसी संगठन ने मुंबई में 2008 में हुए आतंकी हमले को अंजाम दिया था। टेक्सास के फोर्ट वर्थ के रहने वाले माइकल काइली सीवेल को फरवरी में गिरफ्तार किया गया था और उसने स्वीकार किया कि उसने एक व्यक्ति को लश्कर से जुड़ने के लिये उकसाया था। अदालत के दस्वावेजों में दूसरे शख्स की पहचान सह-साजिशकर्ता के तौर पर की गई है।



अब वह 20 वर्ष की संघीय कैद और ढाई लाख अमेरिकी डॉलर के जुर्माने का सामना कर रहा है। यह सजा 12 अगस्त से शुरू होगी।  याचिका के मुताबिक सीवेल सोशल मीडिया पर सह-साजिशकर्ता से बात करता था और उसने सहसाजिशकर्ता को उस व्यक्ति के बारे में जानकारी मुहैया कराई जो उसके मुताबिक लश्कर में शामिल होने के लिये सह-साजिशकर्ता की पाकिस्तान यात्रा के लिये प्रबंध कर सकता था।


सीवेल और सहसाजिशकर्ता हालांकि इस बात से अनजान थे कि यात्रा प्रबंध के लिये वे जिस शख्स के संपर्क में थे वह असल में छद्मपहचान के साथ एक एफबीआई एजेंट ही था। सीवेल ने सहसाजिशकर्ता के साथ इस बात पर चर्चा की कि वह यात्रा का प्रबंध करने वाले शख्स (अंडरकवर एफबीआई एजेंट)से क्या कहे जिससे वो उसका भरोसा जीत सके और लश्कर-ए-तैयबा में शामिल होने के लिये मंजूरी दे दे।


 


 


 


No comments:

Post a Comment

दिवंगत के परिवार को पार्टी ने दी आर्थिक मदद

गोंडा  : समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर जिले का प्रतिनिधि मंडल दिवंगत के घर पहुंच कर सांत्वना दिया।गोण्डा सद...