Saturday, May 4, 2019

दरगाह की कार पार्किग मे लगी आग से मचा हड़कम्प चार कारे जली

दरगाह की कार पार्किग मे लगी आग से मचा हड़कम्प चार कारे जली , सकरा रास्ता बना दमकल की गाडियो के लिए बाधा मुशकिल से पहुॅची गाड़ियां !



 


लखनऊ !  सआदतगंज थाना क्षेत्र अन्तर्गत रूसतम नगर मे दरगाह हज़रत अब्बास के पीछे बनी दरगाह की कार पार्किग के खड़ी चार कारो मे शनिवार की दोपहर अचानक आग लगने से हड़कम्प मच गया। कार पार्किग मे दो दर्जन से ज़्यादा गाड़िया खड़ी थी लेकिन राहत की बात ये रही कि आग चार कारो के अलावा पांॅचवी कार तक नही पहुॅची। पार्किग मे लगी आग की सूचना पाकर सआदतगंज पुलिस मौके पर पहुॅची और फायर ब्रिगेड को सूचना दी तो दमकल की गाड़िया मौके पर पहुॅची और धूं-धूं कर जल रही कारो मे लगी आग को पानी डाल कर बुझा दिया । अभी ये पता नही चल सका है कार पार्किग मे लगी आग की ज़द मे आई कारे किसकी थी। आग दोपहर करीब दो बजे लगी कारो मे आग लगने के बाद स्थानीय लोगो ने आग बुझाने की कोशिशे की लेकिन कारो मे लगी आग को स्थानीय लोग बुझा नही पाए स्थानीय लोगो ने पुलिस की मदद से ये ज़रूर किया कि आग की जद से दूरे वाहनो को बचाने के लिए उन्हे आग लगे वाहनो से दूर कर दिया क्यूकि कार पार्किग के आस-पास का इलाका घनी बस्ती है यहा पहुॅचने के लिए भारी वाहन को सकरा रास्ता होने की वजह से मुश्किल होती है दमकल की गाड़ियो के सामने भी यही समस्या आई दमकल वाहनो को यहा तक पहुॅचने मे सिर्फ इस लिए देर लगी क्यूकि रास्ता बहोत सकरा था । कार पार्किग मे कारो मे लगी आग को बुझाने के लिए दमकल की तीन गाडियां मौके पर पहुॅची हालाकि इस अग्निकाण्ड मे किसी तरह की जनहानि नही हुई है लेकिन कार पार्किग मे जिस स्थान पर खड़ी चार कारे आग की लप्टो मे घिरी हुई थी उसी के पीछे चार मंजिला अब्बास प्लाज़ा भी है अब्बास प्लाज़ा मे नीचे तमाम दुकाने है और कई फ्लैट है पार्किग और अब्बास प्लाज़ा के बीच करीब दस फिट चैड़ी गली है जिसकी वजह से कारो मे लगी आग से अब्बास प्लाज़ा महफूज़ रहा। कार पार्किग के पास ही दो मैरिज हाल भी है बताया जा रहा है कि जिस समय कार पार्किग मे खड़ी चार कारो मे आग लगी थी उस समय सैकड़ो लोग चुनाव प्रचार के लिए पार्किग के बाहर सड़क पर ही जुलूस निकाल रहे थे । आग लगने की सूचना पर इन्स्पेक्टर सआदतगंज महेश पाल सिंह पहुॅचे आरै स्थानीय लोगो की मदद से जल रही कारो के पास खड़े दो पहिया और चार पहिया वाहनो को हटवा कर सुरक्षित करवाया । आग लगने का कारण तो अभी स्पष्ट नही हुआ है लेकिन कुछ लोगो का कहना था कि कार पार्किग के अन्दर जिन गाड़ियो मे आग लगी थी वहाँ पर कूड़े का ढेर था सम्भवता किसी ने कूड़े के ढेर मे जलती हुई बीड़ी या सिगरेट फेकी होगी जिसकी वजह से आग लग गई। भीषण गर्मी के इस मौसम मे आग गलने की घटनाए लगातार सामने आ रही है इस लिए शहरवासियो की भी ज़िम्मेदारी है कि वो भी जागरूक और होशियार रहे और अपने आसपास के क्षेत्र मे ये ध्यान रख्खे कि कही कोई कूड़े मे आग तो नही लगा रहा है दि कोई ऐसा करे तो उसको मना करे। सावधानी ही बचाव है।



No comments:

Post a Comment

अपना इतिहास कभी न भूलें शिक्षक संगठन :राधे रमन त्रिपाठी

गोण्डा ।  टीचर फेडरेशन आप इण्डिया के बैनर तले आगामी 4 अप्रैल को दिल्ली के रामलीला मैदान में होने जारहे विशाल धरना प्रदर्शन की तैयारियों की स...