Saturday, May 4, 2019

अच्छे इंसान को करें वोट - कल्बे जवाद

मौलाना कल्बे जवाद ने की राजनाथ सिंह के जीत की दुआ, कहा, अच्छे इंसान को करें वोट !



मौलाना कल्बे जवाद ने राजनाथ सिंह के लिए की जीत की दुआ की। मौलाना ने कहा कि पार्टी को समर्थन नहीं है लेकिन राजनाथ सिंह के लिए जीत की दुआ करूंगा। उन्होंने कहा कि राजनाथ एक अच्छे इंसान हैं। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे अपनी संसदीय सीट पर अभी अच्छे इंसान को जिताएं भले ही वह किसी भी पार्टी का हो। आपको बता दें कि 30 अप्रैल को नदवा कालेज पहुंचने पर हजरत राबे हसन नदवी ने गृहमंत्री राजनाथ सिंह का भव्य स्वागत किया था। इस दौरान राजनाथ ने मुस्लिम धर्मगुरुओं से मुलाकात की थी जिसमें मौलाना कल्बे जवाद भी थे। इसके बाद मौलाना कल्बे जवाद ने आज सुबह प्रेसवार्ता कर लोगों से राजनाथ के लिए वोट करने की अपील की। उन्होंने गृहमंत्री राजनाथ सिंह के लिए दुआ की कि वे कामयाब हो।


No comments:

Post a Comment

अकबरपुर में 2 मुहर्रम का कदीमी जुलूस अकीदत और शानो-शौकत के साथ सम्पन्न

  गाँव अकबरपुर, पोस्ट ऑफिस खोरहँसा, जनपद गोंडा, देवी पटन मण्डल में 2 मुहर्रम का कदीमी जुलूस गुरुवार को बड़े अदब, एहतराम और धार्मिक श्रद्धा क...