Saturday, March 30, 2019

पीएम मोदी के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे चंद्रशेखर

पीएम मोदी के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे चंद्रशेखर 


भीम आर्मी पार्टी के अध्यक्ष चंद्रशेखर ने उत्तर प्रदेश के वाराणसी लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने का एलान किया है। शनिवार को वाराणसी के अंबेडकर पार्क से रोड शो शुरू करने के पहले पत्रकारों से बातचीत में कहा कि वह यहां चुनाव लड़ेंगे। दोपहर पौने एक बजे चंद्रशेखर अंबेडकर पार्क पहुंचे। यहां डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और समर्थकों का अभिवादन कर रोड शो की शुरुआत की। इस दौरान समर्थक नारेबाजी भी कर रहे थे। पत्रकारों से बातचीत के दौरान चंद्रशेखर ने भाजपा का तीखा हमला किया। यहां से मोटरसाइकिल से रोड शो शुरू हुआ और चौकाघाट, मरी माई मंदिर, सिगरा, कमच्छा होते हुए रविदास पार्क के लिए निकला।


No comments:

Post a Comment

मेयर के करीबी को ‘खास कुर्सी’.... सवालों में BJP

यह खबर है.....सत्ता के रसूख, प्रशासनिक हनक और पार्टी के नियमों को ठेंगा दिखाने की.....जी हां....मुरादाबाद के मेयर विनोद अग्रवाल की पावर का अ...