Saturday, March 30, 2019

पार्टी ने कहा तो राहुल के खिलाफ करूंगी प्रचार - मेनका

पार्टी ने कहा तो राहुल के खिलाफ करूंगी प्रचार - मेनका



सुल्तानपुर से बीजेपी की उम्मीदवार बनाए जाने के बाद पहली बार सड़क मार्ग से सुलतानपुर जा रही केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी का जगदीशपुर में भाजपाइयों ने जोरदार स्वागत किया। यहां पत्रकारों ने जब उनसे अमेठी में चुनाव प्रचार के बावत सवाल किया तो उन्होंने कहा कि पार्टी ने कहा तो जरूर प्रचार करूंगी। मेनका ने कहा कि सुलतानपुर व अमेठी दोनों जगह ही भाजपा जीतेगी। जगदीशपुर के रोड नंबर चार पर मेनका का कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया।


No comments:

Post a Comment

यूथ हॉस्टल शान-ए-अवध इकाई का त्रैवार्षिक चुनाव निर्विरोध संपन्न, गोपेन्द्र अध्यक्ष व पंकज सचिव मनोनीत

  ​लखनऊ। यूथ हॉस्टल्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया, उत्तर प्रदेश राज्य शाखा की शान-ए-अवध इकाई, लखनऊ का त्रैवार्षिक चुनाव इंदिरा नगर में शांतिपूर्ण एवं...