Saturday, February 5, 2022

जितेंद्र नारायण उर्फ वसीम र‍िजवी के कहने पर प‍िता ने क‍िया यौन शोषण, युवती ने दर्ज कराया मुकदमा

 

लखनऊ में पीड़ित युवती ने बताया क‍ि पिता ने उसके और छोटी बहन का शोषण किया। पिता की हरकतों से त्रस्त होकर उसने वर्ष 2019 में उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। पिता ने शोषण करने के साथ ही जितेंद्र के कहने पर उसकी एक अश्लील फोटो मोबाइल में खींची।

सआदतगंज कोतवाली में शुक्रवार को एक युवती ने जितेंद्र नारायण त्यागी उर्फ वसीम रिजवी समेत आठ लोगों के खिलाफ शुक्रवार को मुकदमा दर्ज कराया। युवती ने आरोप लगाया है कि जितेंद्र नारायण त्यागी के कहने पर उसके पिता ने चार साल तक उसका और उसकी बहन का शोषण किया। इतना ही नहीं उनके कहने पर ही एक धर्म गुरु के खिलाफ गलत आरोप उससे लगवाए गए। इंस्पेक्टर ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

इंस्पेक्टर सआदतगंज ब्रजेश कुमार यादव ने बताया कि युवती के मुताबिक कश्मीरी मोहल्ले में रहने वाले जितेंद्र नारायण त्यागी उसके पिता को कई सालों से बहका रहे हैं। पिता घर पर आए दिन अभद्रता करते थे। जब उसने विरोध किया तो पिता ने उसे मां और भाई के साथ घर से निकाल दिया। इसके बाद तीनों एक किराए के मकान में रहने लगे। पिता आए दिन वहां भी आकर परेशान करते थे।

युवती के मुताबिक चार साल तक पिता ने उसके और छोटी बहन का शोषण किया। पिता की हरकतों से त्रस्त होकर उसने वर्ष 2019 में उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। क्योंकि पिता ने शोषण करने के साथ ही जितेंद्र के कहने पर उसकी एक अश्लील फोटो मोबाइल में खींची। फोटो को एडिट करके इंटरनेट मीडिया पर वायरल कर दिया था। पिता उस मामले में जेल में हैं। युवती ने आरोप लगाया कि जितेंद्र के ही कहने पर उसने एक धर्म गुरु पर भी गंभीर आरोप लगाए थे। धर्म गुरु पर लगाए गए आरोप निराधार हैं।

युवती के मुताबिक उसके पिता का एक आडियो भी इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें पिता की साजिश का साफ पता चल रहा है कि जितेंद्र के कहने पर ही पिता ने उसका शोषण किया। इंस्पेक्टर ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर वसीम रिजवी उर्फ जितेंद्र नारायण त्यागी, नौशाद अली, ट्विंकल, अजहर, इब्रे हसन, शानू लंगड़ा, जफरुल और अकबर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

Friday, February 4, 2022

बारिश ओलावृष्टि से किसानों की फसल बर्बाद

जौनपुर। करंजाकला क्षेत्र के कोइरीडीहा जपतापुर पोटरिया 6जमदाहा समदाहा के क्षेत्रों में भारी बारिश ओलावृष्टि दोनों साथ होने से किसानों की खड़ी फसल बर्बाद हो गई जिसमें सरसों की फसल आलू चना मटर अरहर प्याज और साथ ही साथ गेहूं की फसल पर नुकसान पहुंचेगी, जिसको लेकर किसानों में चिंता बन गई की खड़ी फसल बढ़ कर कटने को तैयार हो रही थी कि भारी बारिश और ओलावृष्टि पड़ने लगा और तापमान में गिरावट आएगी, मनुष्य पशु पक्षियों की मुश्किलें बढ़ गई, किसान आमजन की चिंता बन गई, फसल कटी नहीं, ओलावृष्टि पड़ने से बर्बाद हो गई, एक साल तक का जीवन यापन कैसे बिताया जाएगा।

         भारी बारिश ओलावृष्टि पड़ने से तापमान में गिरावट आएगा जिससे मनुष्य पशु पक्षियों के जीवन यापन में मुश्किलें बढ़ गई।

Thursday, February 3, 2022

प्रबंधकों से मिलकर बीईओ ने डीबीटी की हकीकत जानी

गोण्डा : खण्ड शिक्षा अधिकारी वजीरगंज हर्षित पाण्डेय ने एसबीआई वजीरगंज, इण्डियन बैंक डुमरियाडीह, प्रथमा ग्रामीण बैंक बालेशवरगंज, इण्डियन बैंक तुरकाडीहा व चंदापुर शाखाओं के प्रबंधकों से मिलकर टीबीटी का हाल जाना। उन्होंने प्रबंधकों से टीबीटी के काम को प्राथमिकता के आधार पर निपटाने के लिए अनुरोध किया है। सभी बैंकों के मैनेजर ने  बीईओ से इस काम को पहले करने का अश्लासन दिया है। परिषदीय विद्यालयों के बच्चों को नि:शुल्क मिलने वाले ड्रेस, वैग, स्वेटर व जूता मोजा के लिए अब 1100 रुपये सीधे अभिभावकों के बैक खातों में ट्रांसफर होना है। इसके लिए अभिभावकों के खाते में आधार फीड हैना व ईकेवाईसी होना आवश्यक है। आधार नम्बर व ईकेवाईसी के अभाव में अभिभावकों के खातों में पैंसा नहीं आपारहा है। शासन स्तर से इसके लिए सख्त निर्देश है। बीईओ श्री पाण्डेय ने गुरुवार को बैंकों में सहयोगी अवनीश पाण्डेय, व्यायाम शिक्षक सुरेन्द्र प्रताप सिंह, राजन द्विवेदी के साथ बैंकों में जाकर टीबीटी की हकीकत जानी। उन्होंने अध्यापकों से भी लगकर विद्यालय स्तर के सभी पेंडेंसीस को खत्म करने का निर्देश दिया है।



Wednesday, February 2, 2022

नकली दवाओं पर सख्‍त हुई सरकार, ल‍िया महत्‍वपूर्ण न‍िर्णय

सरकार ने नकली दवाओं का धंधा बंद करने के लिए ठोस कदम उठाया है. अब सभी दवाओं के पैक व स्ट्रिप यानी पत्ते पर क्विक रिस्पांस यानी क्यूआर कोड अनिवार्य हो जाएगा. इसके बिना कोई दवा नहीं बेची जाएगी। इस संबंध में केंद्र सरकार ने सभी दवा कंपनियों को आदेश दे दिया है. जनवरी 2023 से यह नियम लागू हो जाएगा. उसके पहले दवा कंपनियों को तैयारी कर लेने को कहा गया है.

क्यूआर कोड स्कैन करते ही कंपनी का नाम, पता, बैच नंबर, लाइसेंस नंबर सहित दवा के बारे में पूरी जानकारी मिल जाएगी. इससे बिना लाइसेंस के बनने वाली और बिना बैच नंबर के बेची जा रहीं दवाएं बाजार से गायब हो जाएंगी. अब सही दवाएं ही बाजार में उपलब्ध होंगी. इस नियम से नकली दवाओं के धंधेबाजों के मंसूबों पर पानी फिर जाएगा.

Tuesday, February 1, 2022

केंद्रीय बजट से व्यापारियों में घनघोर निराशा व्यापारियों के लिए बजट में कुछ भी नहीं: संजय गुप्ता

 उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल एवं फिक्की के संयुक्त तत्वाधान में सप्रू मार्ग, हजरतगंज स्थित इंडिया अवध होटल में "बजट चर्चा" कार्यक्रम का आयोजन हुआ 

व्यापारियों और उद्योगपतियों ने संयुक्त रूप से वित्त मंत्री द्वारा पेश किए गए बजट का सजीव प्रसारण देखते हुए बजट पर चर्चा की 

बजट पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए संगठन अध्यक्ष संजय गुप्ता ने कहा केंद्रीय वित्त मंत्री द्वारा पेश किया गया बजट व्यापारियों के लिए घनघोर निराशाजनक रहा उन्होंने कहा सरकार से व्यापारियों को बड़ी उम्मीदें थी तथा चुनावी माहौल होने के कारण व्यापारियों को अनेक प्रकार के घोषणाओं की उम्मीद थी लेकिन केंद्रीय वित्त मंत्री ने व्यापारियों की पूरी तरह उपेक्षा की 

उन्होंने कहा व्यापारियों को उम्मीद थी कि आयकर के स्लैब में परिवर्तन होगा, व्यापारियों के लिए ऋण योजनाओं की घोषणा होगी, ई-कॉमर्स और व्यापार  नीति की घोषणा होगी, तथा उद्योगों और जीएसटी के सरलीकरण की बात की जाएगी ,लेकिन व्यापारियों के लिए कुछ भी बजट में नहीं था संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष अविनाश त्रिपाठी ने अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा यह बजट सिर्फ भाषाई जादूगरी है और जलेबी की तरह गोल गोल घुमाने वाला है नोटबंदी से लेकर आज तक व्यापारी केवल कड़वी दवाई ही पा रहा है उसे कोई राहत नहीं मिली आयकर स्लैब में ना राहत मिली, ना जीएसटी में कोई राहत मिली सरकार ने व्यापारियों को पूरी तरह नकारा है 

संगठन के नगर उपाध्यक्ष मनीष जैन गारंटी स्कीम का स्वागत किया

नगर अध्यक्ष हरजिंदर सिंह ने बजट पर असंतोष जताया 

संगठन के प्रदेश कोषाध्यक्ष मोहम्मद अफजल ने भी बजट को व्यापारियों के लिए  निराशाजनक बताया

संगठन की महिला इकाई के अध्यक्ष अनिला अग्रवाल ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि बजट में महिलाओं के लिए भी कुछ विशेष नहीं किया गया

 बजट चर्चा कार्यक्रम में संगठन के प्रदेश कोषाध्यक्ष मोहम्मद अफजल, प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष अविनाश त्रिपाठी ,नगर अध्यक्ष हरजिंदर सिंह, ट्रांस गोमती अध्यक्ष अनिरुद्ध निगम, नगर उपाध्यक्ष मनीष जैन, युवा इकाई के अध्यक्ष आशीष गुप्ता, महिला इकाई के अध्यक्ष अनिला अग्रवाल, नगर उपाध्यक्ष  सलीम अहमद, नगर उपाध्यक्ष मोहम्मद आदिल, महिला इकाई के उपाध्यक्ष रीमा अग्रवाल, शालिनी रस्तोगी ,नगर उपाध्यक्ष रोहित जायसवाल, फिक्की के एलके झुनझुनवाला, दिव्यज्योत सिंह आदि मौजूद थे !

बजट से व्यापारियों में निराशा, व्यापारियों की एक भी मांग पूरी नहीं की गई : राजकुमार यादव


 लखनऊ : व्यापारी नेता व प्रदेश अध्यक्ष- सर्वहित व्यापार मंडल, उत्तर प्रदेश राजकुमार ने कहा के बजट में व्यापारियों की अनदेखी की गयी , बजट में विरोध नहीं तो बजट नहीं की मूल भावना दिखी !अब व्यापारियों को भी सरकार का विरोध करना होगा जिससे  सरकार व्यापारियों की बात सुने !

वित्त मंत्री द्वारा जीएसटी के विषय में दिए गए वक्तव्य से व्यापारियों को ऐसा लगा जैसे की वित्त मंत्री तक व्यापारियों की आवाज नहीं पहुचती है, टेबल टॉक से नहीं सुनेगी सरकार, बजट ने व्यापारियों को सड़क पर उतर कर संघर्ष करने का सीधा सन्देश दिया है !

वित्त मंत्री जी ने अपने अभिभाषण में जनवरी माह में हुए जीएसटी संग्रह 1.४० लाख करोड़ का वर्णन किया, और अपनी पीठ तपथापाई, लेकीन उन्होंने जीएसटी में होने वाली परेशानियों के विषय में या उसके निराकरण के बारे में बोलना ठीक नहीं समझा, जीएसटी के मकडजाल में फ़सा व्यापारी किस तरह से परेशानियों का सामना कर रहा है ये बात कई बार ईमेल, पत्राचार के माध्यम से अवगत कराया गया है लेकिन ऐसा ज्ञात होता है की वित्त मंत्री ने व्यापारियों को सिर्फ आय का श्रोत माना है,लेकिन वित्त मंत्री शायद भूल गयी की व्यापारी किसी भी राजनीतिक दल की सरकार बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करता है, इसलिए व्यापार मंडल अब जीएसटी सरलीकरण और ई कॉमर्स नीति  पर आर-पार की लड़ाई लडेगा !

व्यापार मंडल जीएसटी सरलीकरण और ई कॉमर्स नीति के लिए बाज़ारों में हस्ताक्षर अभियान चलाएगा ! व्यापारियों को जागरूक कर सरकार को अपनी मांगे मानने पर बाध्य करेगा !

Monday, January 31, 2022

अब्दुल्ला आजम पर एक और मुकदमा दर्ज, हाल ही में सीतापुर जेल से रिहा हुए हैं आजम खां के बेटे


रामपुर। UP Vidhan Sabha Election 2022 :रामपुर सांसद आजम खां के बेटे अब्दुल्ला आजम हाल ही में सीतापुर जेल से रिहा हुए हैं। उन पर रिहाई के बाद पहला मुकदमा दर्ज हुआ है। 

   टांडा थाने की पुलिस ने सांसद आजम खां के बेटे एवं स्वार टांडा से सपा प्रत्याशी अब्दुल्ला आजम और उनके 70 समर्थकों के खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन और कोविड गाइडलाइन के उल्लंघन के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है।

     इससे पहले राज्य मंत्री बलदेव सिंह औलख और भाजपा प्रत्याशी आकाश सक्सेना के खिलाफ भी आचार संहिता उल्लंघन का मुकदमा दर्ज हो चुका है।

Sunday, January 30, 2022

दबंगों ने घर में लगाई आग, 70 हजार नकदी समेत लाखों का सामान खाक, जली नोट लेकर पीड़ित पहुंचा थाने, लगाई न्याय की गुहार

 


जौनपुर। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के कयार गांव में दबंगों द्वारा घर में आग लगाने का आरोप पीड़ित पक्ष ने थाने में तहरीर देकर लगाया है।

      आरोप है कि पुलिस आरोपियों को बचाने में लगी हुई है। आगजनी में 70 हजार नकदी समेत लाखों का सामान जलकर खाक हो गया।

         क्यार गांव निवासी उदयनाथ गौतम का आरोप है कि जमीनी रंजिश को लेकर पड़ोसी शनिवार की रात उनके घर में आग लगा दिया जिसमें 70 हजार रुपया नगदी व कपड़ा, बिस्तर, अनाज, बर्तन आदि लाखों रुपए का सामान जलकर खाक हो गया। भुक्तभोगी परिवार के लोग जली हुई नोटों की गड्डी लेकर थाने पहुंचे, तहरीर देकर आरोप लगाया कि दबंगों ने उनके घर में आग लगाई। आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। जिसके बाद घर में सो रहे लोगों ने भागकर अपनी जान बचाई।

     चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग पहुंचे। जब तक आग बुझाने का प्रयास करते तब तक सब कुछ जलकर राख हो गया। पीड़ित परिवार का कहना है कि उनके घर में तीन बेटियां हैं मझली पुत्री की शादी आगामी नवंबर माह में होनी थी। दहेज के लिए सामान व रूपया जुटा कर रखा गया था।आगजनी में सब कुछ जल गया है। घटना के बाद परिवार के लोगों का रो रो कर बुरा हाल है। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि अनहोनी की आशंका जताते हुए कई बार पुलिस से शिकायत की गई थी लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं किया। घटना के बाद भी पुलिस आरोपियों को बचाने में जुटी हुई है।

        इस सम्बंध में एसएचओ देवानंद रजक का कहना है कि आग शार्ट सर्किट के चलते लगी है। पुलिस पर आरोपियों के बचाने का आरोप बेबुनियाद है।

Saturday, January 29, 2022

जौनपुर में साप्ताहिक बंदी का दिन घोषित


जौनपुर। जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने अवगत कराया है कि उत्तर प्रदेश दुकान एवं वाणिज्य अधिष्ठान अधिनियम, 1962 की धारा-8(2) में दुकान एवं वाणिज्य अधिष्ठान के अंतर्गत साप्ताहिक बंदी का प्रावधान है तथा उत्तर प्रदेश दुकान एवं वाणिज्य अधिष्ठान नियमावली 1963 के नियम 6 के अंतर्गत जनपद जौनपुर के विभिन्न एरिया/नगर पालिकाओं नोटिफाईड क्षेत्रों में वर्ष-2022 के साप्ताहिक बंदी का दिन घोषित किया जाता है।

         नगर पालिका जौनपुर में साप्ताहिक बंदी का दिन रविवार, शक्ति चालित प्रतिष्ठान में बंदी का दिन बृहस्पतिवार, तहसील मड़ियाहूं में एवं शक्ति चालित प्रतिष्ठान में बंदी का दिन बृहस्पतिवार, तहसील केराकत में सप्ताहिक बंदी का दिन रविवार, शक्ति चालित प्रतिष्ठान में बंदी का दिन बृहस्पतिवार, तहसील शाहगंज में एवं शक्ति चालित प्रतिष्ठान में बंदी का दिन बृहस्पतिवार, तहसील मछलीशहर में साप्ताहिक बंदी का दिन शनिवार, शक्ति चालित प्रतिष्ठान में बंदी का दिन बृहस्पतिवार, कस्बा मुंगराबादशाहपुर में साप्ताहिक बंदी का दिन मंगलवार, कस्बा जफराबाद में साप्ताहिक बंदी का दिन सोमवार, कस्बा गौराबादशाहपुर, बदलापुर एवं चंदवक में साप्ताहिक बंदी का दिन बुधवार, कस्बा खेतासराय में साप्ताहिक बंदी का दिन सोमवार, कस्बा बरईपार में साप्ताहिक बंदी का दिन शनिवार, कस्बा रामपुर एवं सुजानगंज में साप्ताहिक बंदी का दिन बृहस्पतिवार का दिन घोषित किया जाता है।

Friday, January 28, 2022

BJP नेता की पुलिसवाले को धमकी- वर्दी उतरवा दूंगी, चौकी इंचार्ज हो उसी हैस‍ियत से रहो

उत्‍तर प्रदेश के मथुरा जिले में भाजपा की जिलाध्‍यक्ष मधु शर्मा का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इसमें वह एक पुलिसवाले को खुलेआम धमकाती दिख रही हैं. वह चौकी इंचार्ज को वर्दी उरवाने तक की धमकी दे रही हैं. वीडियो में उनके पति को भी तैश में आते हुए देखा जा सकता है. वहीं, पुलिसवाले पास में ही खड़े दिख रहे हैं. बता दें कि उत्‍तर प्रदेश में इस वक्‍त चुनावी माहौल चरम पर है और राज्‍य में आचार संहिता भी लागू है. इसके बावजूद नेताओं के सिर पर सत्‍ता का नशा सिर चढ़कर बोल रहा है.


दरअसल, मथुरा में पुलिसवाले चेकिंग अभियान चला रहे थे. उसी वक्‍त बीजेपी की मथुरा जिलाध्‍यक्ष मधु शर्मा वहां पहुंच गईं और किसी बात को लेकर आगबबूला हो गईं. वह इस कदर नाराज हुईं कि उन्‍होंने चेकिंग कर रहे पुलिसकर्मी को वर्दी उतरवाने की धमकी तक दे डाली. यह मामला जिला अध्यक्ष तक ही नहीं रुका. वीडियो में उनके पति भी दारोगा को खरी-खोटी सुनाते नजर आ रहे हैं.


वाइरल वीडियो में सुना जा सकता है कि मधु शर्मा वर्दीधारी से बोल रही है कि यदि एक जुबान भी अब आगे बोला तो वर्दी उतरवा दूंगी. बीजेपी की जिला अध्यक्ष का क्रोध इतने पर भी शांत नहीं हुआ और उन्होंने कहा की चौकी इंचार्ज हो चौकी इंचार्ज की तरह रहो. मैं जब तक चुप रहती हूं तब तक ही चुप रहती हूं.

Thursday, January 27, 2022

बीआरसी पर लगा बूस्टर डोज का कैम्प

गोण्डा -   27 जनवरी।  बीआरसी वजीरगंज पर गुरुवार को शिक्षकों को वैक्सीन का बूस्टर डोज लगाने के लिए कैम्प लगाया गया। सरकार व निर्वाचन आयोग के चुनाव ड्यूटी करने वाले कर्मचारियों को बूस्टर डोज लगाने का सख्त निर्देश दिया गया है। सीएचसी वजीरगंज के स्वास्थ्य कर्मी एएनएम सीमा, एएनएम रेखा देवी, मिथिलेश विश्वकर्मा, शिवनाथ, बृजभूषण यादव ने वैक्सीनेशन में सहयोग किया। एएनएम ने बताया कि 150 चुनाव में डयुटी करने वाले शिक्षकों को बूस्टर डोज का टीका लगाया गया है। बीईओ हर्षित पाण्डेय, अवनीश पाण्डेय, आनन्द देव सिंह, राजन, प्रकाश श्रीवास्तव, जानू व बीआरसी कर्मी ब्लाक के  शिक्षकों ने वैक्सीनेशन कराया। बीईओ श्री पाण्डेय ने बताया कि शिक्षा क्षेत्र के सभी अध्यापकों को चुनाव के पहले बूस्टर डोज लगवा लेने का निर्देश दिया गया है।

(रिपोर्ट - टीम नेक्स्ट मीडिया गोण्डा )

Wednesday, January 26, 2022

गया में नाराज छात्रों ने यार्ड में खड़ी बोगी में लगाई आग, श्रमजीवी एक्सप्रेस पर किया पथराव

 

बिहार में रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) की नॉन टेक्निकल पॉपुलर कैटेगरी (एनटीपीसी) परीक्षा परिणाम में कथित धांधली के विरोध में आज तीसरे दिन भी अभ्यर्थियों का विरोध प्रदर्शन जारी है। डीडीयू रेल मंडल के गया जंक्शन पर बुधवार को गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए अभ्यर्थियों ने जमकर बवाल काटा। इस दौरान छात्रों ने गया जंक्शन के करीमगंज यार्ड में खड़ी एमटी कोच में आग लगा दी। आग की चपेट में आने से एक कोच जलकर राख हो गया।

आक्रोशित अभ्यर्थियों ने रेल ट्रैक जाम कर दिया। आंदोलन ने उग्र रूप धारण कर लिया है। अभ्यर्थियों के उग्र स्वरूप को देखते हुए आरपीएफ, जीआरपी और जिला पुलिस के अधिकारियों के नेतृत्व में जवान मुस्तैद हैं। कोच में लगी आग पर किसी प्रकार काबू पा लिया गया। अन्य दूसरे कोच आग की चपेट में आने से बच गए। जिला प्रशासन के अधिकारी आंदोलनकारियों को समझाने की कोशिश कर रहे हैं। 

स्टेशन परिसर के चारों ओर कड़ी सुरक्षा

करीब तीन से चार सौ की संख्या में आंदोलनकारी रेलवे ट्रैक पर आए हुए हैं। कुछ आंदोलनकारी स्टेशन के आसपास के क्षेत्रों में भी जमे हुए हैं। हालांकि अभी तक आंदोलनकारी स्टेशन प्लेटफार्म पर नहीं पहुंच पाए हैं। स्टेशन परिसर के चारों ओर सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। आंदोलन के कारण ट्रेनों का परिचालन भी प्रभावित है। इसके अलावा श्रमजीवी एक्सप्रेस पर पथराव किए जाने की भी खबर है।

छात्रों ने कल भी काटा था बवाल

इससे पहले मंगलवार को छात्रों ने पटना, सीतामढ़ी, मुजफ्फरपुर, आरा, बक्सर में जमकर बवाल काटा था। सीतामढ़ी में तोड़फोड़ और पथराव कर रही उग्र भीड़ को पुलिस ने हवाई फायरिंग के जरिए तितर-बितर किया था। भारी प्रदर्शन को देखते हुए रेलवे ने बुधवार को परीक्षाएं स्थगित करने की घोषणा की लेकिन इसके बावजूद भी छात्रों का गुस्सा थमता नहीं दिख रहा है। 

Tuesday, January 25, 2022

"राष्ट्रीय मतदाता दिवस" के अवसर पर "उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल" के बैनर तले व्यापारियों ने अनिवार्य मतदान की शपथ ली

प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता ने व्यापारियों को अनिवार्य मतदान की शपथ दिलाई

 लोकतंत्र में वोट का अधिकार सबसे बड़ा हथियार, अपनी समस्याओं के समाधान के लिए मताधिकार का अनिवार्य रूप से प्रयोग करें: संजय गुप्ता 

वोट की चोट से अबकी चुनाव में व्यापारी अपनी समस्याओं पर करेंगे प्रहार: संजय गुप्ता 

जो लोग मताधिकार का प्रयोग नहीं करते, उन्हें सरकार को कोसने का कोई अधिकार नहीं : संजय गुप्ता



 "राष्ट्रीय मतदाता दिवस" के अवसर पर "उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल" के बैनर तले व्यापारियों ने इस विधानसभा चुनाव में अनिवार्य मतदान की शपथ ली ,संगठन के प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता ने व्यापारियों को अनिवार्य मतदान की शपथ दिलाई शपथ ग्रहण कार्यक्रम हजरतगंज स्थित साहू सिनेमा के पास आयोजित हुआ

 इस अवसर पर बोलते हुए संगठन के प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता ने कहा लोकतंत्र में जनता के पास वोट का अधिकार सबसे बड़ा हथियार है मताधिकार के हथियार का प्रयोग अवश्य करना चाहिए उन्होंने कहा व्यापारियों को इस चुनाव में जाति धर्म  में ना बटते हुए व्यापारी बनकर वोट देना होगा तभी व्यापारियों की समस्याओं का समाधान होगा उन्होंने कहा जो लोग मताधिकार का प्रयोग नहीं करते, उन्हें सरकार को कोसने का कोई अधिकार नहीं है उन्होंने कहा हमें स्वयं तथा अपने परिजनों एवं परिचितो को अनिवार्य मतदान  हेतु जागरूक करना होगा 

संजय गुप्ता ने कहा इस चुनाव में प्रदेश के एक करोड़ व्यापारी अपने परिजनों के साथ चार करोड़ों  वोटों का प्रयोग कर मजबूत व्यापारी वोट बैंक के रूप में दिखेंगे उन्होंने कहा राजनीतिक दल एवं सत्ता पर बैठे हुए लोग केवल वोटों की भाषा समझते हैं अतः नागरिकों को इस भाषा का प्रयोग अच्छे तरीके से करना आना चाहिए


 शपथ कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष अविनाश त्रिपाठी, प्रदेश कोषाध्यक्ष मोहम्मद अफजल, नगर अध्यक्ष हरजिंदर सिंह, नगर उपाध्यक्ष मनीष जैन, नगर उपाध्यक्ष मसीहउजजमा  गांधी, मोहम्मद आदिल मोहम्मद सलीम, ट्रांस गोमती  चेयरमैन अशोक यादव, ट्रांस गोमती वरिष्ठ उपाध्यक्ष ब्रह्म प्रकाश अवस्थी, युवा इकाई के अध्यक्ष आशीष गुप्ता, प्रिंस कॉन्प्लेक्स के अध्यक्ष मोहम्मद हलीम, लवलेन मार्केट के अध्यक्ष मोहम्मद कमर (मून), लव लेन  मार्केट महामंत्री सचिन मल्होत्रा, कोषाध्यक्ष मोहम्मद गौस अहमद, मोहम्मद रिजवान  अनुज गुप्ता, जितेंद्र नकरा, भूतनाथ मार्केट अध्यक्ष कमल अग्रवाल आदि व्यापारी शामिल थे ! 

Monday, January 24, 2022

जौनपुर: नाना की तेरहवीं में जाना पड़ा महंगा, घर का ताला तोड़कर चोरों ने उड़ाया 15 लाख के आभूषण नकदी


जौनपुर। रामपुर थाना क्षेत्र के मंगरा चौर गांव में बीती रात चोरों ने एक बंद घर के अंदर घुस कर 15 लाख रुपए की आभूषण समेत नगद चोरी कर फरार हो गए। चोरी की सूचना आसपास के लोगों ने मकान मालिक को दिया। सूचना पाकर सोमवार की अपराहन पहुंचे मकान मालिक ने 112 नंबर पुलिस को सूचित किया। मौके पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल कर वापस चली गई।

        थाना क्षेत्र के मंगरा चौर गांव में जितेंद्र पाल एवं नरेंद्र पाल गांव से बाहर खेत में पक्का मकान बनाकर रहते हैं। दो दिन पूर्व अपने वृद्ध माता प्रेमा देवी को लेकर नाना की तेरहवीं में भदोही जनपद के मोड़ लाखा तिवारी गांव गए थे। घर पर कोई नहीं था, पूरी तरह ताला बंद किया गया था। 

      रविवार की रात चोरों ने सामने के दरवाजे का कुंडी तोड़कर अंदर घुस कर चार कमरों का ताला तोड़कर जितेंद्र पाल एवं नरेंद्र पाल की पत्नियों का रखा आभूषण सोने का कंगन, सिकड़ी, अंगूठी, करधन, मांग टीका, नथिया, पैजनी, मंगलसूत्र कुल लगभग 15 लाख रुपए का आभूषण और 20 हजार नगद चोरी कर फरार हो गए।

        सोमवार की सुबह दरवाजा का कुंडी टूटा हुआ देख पड़ोसियों ने सूचना जितेंद्र पाल को दिया। सूचना के बाद एक बजे परिवार के साथ घर पर पहुंचे तो दंग रह गए।

      रामपुर थाना की जमालापुर चौकी प्रभारी राम सुंदर मौर्य ने बताया कि चोरी की सूचना है लेकिन तहरीर नहीं मिली है तहरीर मिलने पर कारवाई किया जाएगा।

मेयर के करीबी को ‘खास कुर्सी’.... सवालों में BJP

यह खबर है.....सत्ता के रसूख, प्रशासनिक हनक और पार्टी के नियमों को ठेंगा दिखाने की.....जी हां....मुरादाबाद के मेयर विनोद अग्रवाल की पावर का अ...