Monday, February 7, 2022

खातों के डीबीटी के लिए बैंकों का चक्कर लगा रहे अभिभावक

 

गोण्डा : अपने बैंक के खाते में डीबीटी करवाने के लिए अभिभावक बैंकों का अपने घर का काम छोड़कर बैंकों के चक्कर लगाने पर मजबूर हैं। हफ्तों  बैंक के चक्कर लगाने के बाद भी दूर दराज से आये हुए अभिभावकों को निराश होकर घर वापस होना पड़ता है। 

इण्डियन बैंक डुमरियाडीह का हाल सबसे बुरा है। यहां 12 किमी दूर लोढियाघाटा से आई सरिता, 10 किमी दूर चेतपुर से आयीं कलावती, आरती, किरन देवी सात किमी दूर  बनकसिया से आई रेखा, संगीता ने बताया कि एक सप्ताह से  खाते को डीबीटी करवाने के लिए बैंक  आरही हैं पर प्रत्येक दिन निराश होकर वापस होना पड़ता है। अभिभावक सुधरा, मुन्नी देवी, सदल, गीता, विमला, भगौती, पूनम ने भी बैंक में डीबीटी के लिए होरही परेशानियों को साझा किया। अभिभावकों ने बैंक कर्मियों पर डीबीटी के लिए उदासीनता का आरोप लगाया है।। बैंक मैनेजर विनोद कुमार ने कहा कि नेटवर्क की समस्या से डीबीटी का काम प्रभावित है। उन्होंने बताया कि डीबीटी के लिए प्राथमिकता के आधार पर काम करने का निर्देश तो है पर कोई अतिरिक्त कर्मी इसके लिए नहीं है। उन्होंने बताया कि बैंक में कर्मचारियों की कमी है और यहां डीबीटी के लिए खाताधारक बहुत हैं। क्षेत्रीय प्रबंधक विजय दिवेदी  इससमय मीटिंग में होने और एक घण्टे के बाद बात करने की बात कही।

राजधानी की महिला व्यापारियों ने विधानसभा चुनाव में मतदान का प्रतिशत बढ़ाने एवं अनिवार्य मतदान करने का संकल्प लिया


उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के अयोध्या रोड स्थित प्रदेश कार्यालय में संगठन की महिला पदाधिकारियों एवं महिला व्यापारियों ने विधानसभा चुनाव में मतदान का प्रतिशत बढ़ाने एवं अनिवार्य रूप से मतदान करने का संकल्प लिया

 संगठन की महिला इकाई की नगर अध्यक्षा श्रीमती अनिला अग्रवाल ने संगठन के प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता की उपस्थिति में महिला व्यापारियों को चुनाव में मतदान प्रतिशत बढ़ाने, स्वयं,परिवार , पड़ोसियों, परिचितों एवं व्यापारियों को अनिवार्य रूप से मतदान करने हेतु प्रेरित करने तथा जागरूक करने का संकल्प दिलाया इस अवसर पर संगठन की नगर अध्यक्षा श्रीमती अनिला अग्रवाल ने बोलते हुए कहा लोकतंत्र में नागरिकों के पास वोट का अधिकार सबसे बड़ा हथियार है अतः सभी को अपनी जिम्मेदारी से अपने वोट का प्रयोग अवश्य करना चाहिए

 संगठन के प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता ने अपने संबोधन में कहा वोट की ताकत से ही लोकतंत्र  मजबूत होता है सभी को वोट अवश्य करना चाहिए तभी अच्छी सरकार का निर्माण हो सकता है!

 संकल्प लेने वालों में संगठन की महिला पदाधिकारियों में मुख्य रूप से संगठन की वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्रीमती मनोरमा मिश्रा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्रीमती मीनू सक्सेना, उपाध्यक्ष कु. शिखा मिश्रा, उपाध्यक्ष रेनू अग्रवाल, ट्रांस गोमती की अध्यक्ष श्रीमती अंजली मौर्य संगठन मंत्री रेनू सिंह, मंत्री नेहा रस्तोगी , श्रीमती कंचन यादव, श्रीमती अरुणा मिश्रा आदि महिला पदाधिकारी शामिल  थी !

Sunday, February 6, 2022

जौनपुर: स्‍वर्ण व्‍यापारियों के यहां आयकर छापे में मिला 50 किलो से अधिक स्‍वर्ण आभूषण

वाराणसी। पिछले दिनों बनारस की आयकर टीम द्वारा तीन दिनों तक जौनपुर में डेरा डालकर दो स्वर्ण व्यापारियों के फर्मों पर की कई जांच के क्रम में शनिवार को एक बार फिर आयकर टीम जौनपुर पहुंची। रविवार सुबह तीन तक चली कार्रवाई में टीम ने 19 करोड़ रुपये कीमत की 50 किलो से अधिक के स्वर्ण आभूषण को अटैच करके सील कर दिया।

      इसके बाद टीम वाराणसी के लिए रवाना हुई। इस मामले में जौनपुर जिले में तीन दिनों तक वाराणसी और जौनपुर में आयकर अधकारियों ने सर्वे करके आयकर में चोरी का मामला पकड़ा था और इस बाबत कार्रवाई की जा रही थीआयकर अपर निदेशक जांच वाराणसी ध्रुव पुरारी सिंह के निर्देश पर पांच दिनों पूर्व तीन दिनों तक हुई, कार्रवाई के क्रम में ही शनिवार को आयकर टीम जौनपुर धमकी।

     वाराणसी से आयकर उपनिदेशक राजेश सिंह ने बताया कि साथ में आयकर अधिनियम की धारा 132 के तहत स्वर्ण आभूषण को अटैच कर सीज करके एक जगह सुरक्षित रख दिया गया। रविवार साढ़े तीन बजे तक कार्रवाई होती रही। पिछली बार दो स्वर्ण फर्मों की जांच की गई थी। उस दौरान ही लगभग 51 किलो सोने का आभूषण का कोई दस्तावेज संबंधित फर्म मालिक के पास नहीं मिला। इस मामले में आयकर अधिकारियों ने सामान का दस्तावेज दिखाने के लिए चार दिन का मौका दिया साथ ही समन भी दिया गया लेकिन इस बीच फर्म मालिक इतने कोई भी दस्तावेज दिखाने में सफल नहीं हो सका। ऐसे में विभाग ने आयकर नियमों के मुताबिक कार्रवाई की।

     सामान का 10 करोड़ का टैक्स बन रहा है। सील किया गया सोना 18 कैरट का है। कार्रवाई के दौरान टीम में आयकर सहायक निदेशक अरविंद चौहान, आयकर अधिकारी जितेंद्र यादव, आयकर निरीक्षक प्रशांत श्रीवास्तव और एसपी चौहान समेत इंस्पेक्टर राघवेंद्र सिन्हा भी मौजूद रहे। टीम के सहयोग में स्थानीय पुलिस भी थी।

Saturday, February 5, 2022

भाजपा की स्टार प्रचारक के काफिले पर हमला, कई लोग घायल


मेरठ : जनपद में सिवालखास विधानसभा क्षेत्र के गांव दबथुवा में भाजपा प्रत्याशी द्वारा जनसंपर्क के दौरान जमकर विरोध हुआ। इस दौरान पथराव भी हुआ। बताया गया कि पथराव में कई लोग घायल हुए हैं

भाजपा की स्टार प्रचारक व इंटरनेशनल रेसलर बबीता फोगाट के काफिले पर शनिवार को दबथुआ में हमला हो गया। बताया गया कि बबीता फोगाट घर-घर प्रचार कर रही थीं। इसी दौरान रालोद समर्थक लाठी- डंडे लेकर उनके सामने आए और नारेबाजी करने लगे। आपसी विरोध के बीच विरोधियों ने मारपीट शुरू कर दी। बताया गया कि काफिले में शामिल कई लोग घायल हो गए हैं। वहीं घटना को लेकर सरधना थाने में तहरीर देने की तैयारी है। घायलों को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया है।

“साल दो साल और नेहरू को गाली दे लीजिये …”


पंकज मिश्रा-

साफ साफ बोलें तो यदि 6th pay commission के जरिये लगभग दो ढाई करोड़ लोगों ( पढ़ें 18 – 20 करोड़ आबादी ) की तनख्वाहें और पेंशन इतनी ज्यादा न बढ़ी होती तो आज न इनके पास बाइक होती , न कार होती , न ये लोन लेकर घर बनवा पाते , न अच्छे स्कूलों और कॉलेजों में बच्चों की फीस भर सकते थे , न प्राइवेट इलाज करा सकते थे | सेविंग के नाम पर ढेला होता और एक बेरोजगार बेटा दस साल उम्र कम कर देता औऱ जवान होती बेटी की सूरत देख कर तकिए में मुंह छिपा कर रोते …..

भला हो मनमोहन सिंह का जिन्होंने एक झटके में तनख्वाहें लगभग दूनी कर दी … और दूसरी ओर मनरेगा ने ग्रामीण भुखमरी पर लगभग लगाम लगा दी … इसी का नतीजा था कि डॉमेस्टिक सेविंग के दम पर 2008 की महामंदी से जनता की मौत नही हुई….

मिडिल क्लास और ग्रामीण अर्थव्यस्था छठे वेतन आयोग और मनरेगा ही था जो अब तक उनकी हालत थामे हुये था … लेकिन अब जिधर देश जा रहा है उस विकास में रोजगार मिलना दूर तो खत्म होता जा रहा है , सरकारी रोजगार की बात तो छोड़ ही दीजिए …

अभी क्या है, अगले पांच सात साल में जब NPS वाले रूटीन में रिटायर होने लगेंगे तब देखिएगा कि ये व्हट्सएप ब्रिगेड जो बाप की तनख्वाह और पेंशन पर पल रही है वो अपने बूढ़े मां बाप की वो दशा करेगी उसकी कल्पना मुश्किल है |

लोग बीमार होने की कल्पना मात्र से डरेंगे, बुढ़ापे का प्रेत जवानी से ही सर पे मण्डलायेगा और पिचके हुए गालों वाले नौजवानों की पूरी फौज तैयार होने वाली है | ये सब लोग अंत मे वही DBT के आसरे भिखमंगे बना दिये जायेंगे | सम्मान निधि , गर्व निधि , गरिमा उत्सव कुछ भी भावुक नाम दे दिया जाएगा इन स्कीम्स को और आप तुम्ही हो माता पिता तुम्ही हो गाइयेगा और घण्टा हिलाइयेगा ….

बजट , गाँव और किसानी

-किसानों की फसल के लाभकारी दाम देने और कर्ज मुक्ति की मांग के समक्ष पिछली साल के संशोधित बजट अनुमान 474750.47 करोड़ रुपये के मुकाबले इस बार 370303 करोड़ रुपयों का आवंटन किया है।

-ग्रामीण विकास के लिए बजट आवंटन पिछले बजट में 5.59 % था इसे घटाकर 5.23% कर दिया गया है।

-गेंहू और धान की खरीद के लिए पिछली बार 2.48 लाख करोड़ रूपये दिए गए थे जिसे इस बजट में घटाकर 2.37 लाख करोड़ कर दिया गया है। खुद सरकार मानती है कि इसके कारण जिन किसानो को लाभ मिलना है उनकी संख्या पिछली वर्ष की 1 करोड़ 97 लाख से कम होकर 1 करोड़ 63 लाख रह जाएगी।

-एफसीआई और अन्य खरीदी केंद्रों के लिए आवंटन में 28% की कमी की गयी है।

-जब खाद की कीमतों में लगातार बढ़त हो रही है तब सब्सिडी में भी 25% की जबरदस्त कटौती की गयी है।

-प्रधानमंत्री फसलबीमा योजना की रकम 16 हजार करोड़ रुपयों से घटाकर 15500 करोड़ रुपये कर दी गयी है।

-पीएम-किसान की राशि में भी 9% की कमी की गयी है। पिछली साल दावा किया गया था कि 14 करोड़ परिवार लाभान्वित होने का था , इस बार 12.5 करोड़ की बात कही गयी है। जबकि इस हिसाब से भी 6000 रु. प्रति परिवार जोड़ें तो 75000 करोड़ रूपये चाहिए थे – दिए हैं सिर्फ 68 हजार करोड़ रूपये।

-क्रॉप हसबैंड्री में कटौती 18%, खाद्य भंडारण में 28% की कटौती की गयी है।

-मनरेगा के बजट में पिछली साल संशोधित अनुमान 98000 करोड़ था – इस बार 73000 हजार करोड़ आवंटित किये गए हैं।

(summery of AIKS response on Budget 2022-23)


साल 2015, 20 फ़रवरी को एक ख़बर आई थी कि सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में एक हलफनामा दिया और कहा कि वादे अनुसार किसानों को फसल पर 50% लाभ देना उनके बूते के बाहर है.

The government today told the Supreme Court that it was not possible to increase the minimum support price (MSP) for foodgrains and other farm produce on the basis of input cost plus 50% as it would distort the market.
The government filed an affidavit to this effect in response to the court notice on a PIL that has sought implementation of the BJP’s manifesto for the 2014 Lok Sabha election, promising a hike to ensure 50% profitability to farmers.

इस ख़बर को गोदी-मीडिया डकार गया…किसी भाजपा नेता से पूछिए तो गाली देगा या मुंह फेर के आगे बढ़ जायेगा. 2022 भी आ गया, किसानों की आय दो-गुनी हुई क्या? हम आप दिल्ली में टमाटर 40 रुपये खरीद रहे हैं, मध्य प्रदेश में किसान 2 रुपये किलो भी भाव ना मिलने से बेहतर उसे सड़क पर फेंक रहा है …


जितेंद्र नारायण उर्फ वसीम र‍िजवी के कहने पर प‍िता ने क‍िया यौन शोषण, युवती ने दर्ज कराया मुकदमा

 

लखनऊ में पीड़ित युवती ने बताया क‍ि पिता ने उसके और छोटी बहन का शोषण किया। पिता की हरकतों से त्रस्त होकर उसने वर्ष 2019 में उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। पिता ने शोषण करने के साथ ही जितेंद्र के कहने पर उसकी एक अश्लील फोटो मोबाइल में खींची।

सआदतगंज कोतवाली में शुक्रवार को एक युवती ने जितेंद्र नारायण त्यागी उर्फ वसीम रिजवी समेत आठ लोगों के खिलाफ शुक्रवार को मुकदमा दर्ज कराया। युवती ने आरोप लगाया है कि जितेंद्र नारायण त्यागी के कहने पर उसके पिता ने चार साल तक उसका और उसकी बहन का शोषण किया। इतना ही नहीं उनके कहने पर ही एक धर्म गुरु के खिलाफ गलत आरोप उससे लगवाए गए। इंस्पेक्टर ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

इंस्पेक्टर सआदतगंज ब्रजेश कुमार यादव ने बताया कि युवती के मुताबिक कश्मीरी मोहल्ले में रहने वाले जितेंद्र नारायण त्यागी उसके पिता को कई सालों से बहका रहे हैं। पिता घर पर आए दिन अभद्रता करते थे। जब उसने विरोध किया तो पिता ने उसे मां और भाई के साथ घर से निकाल दिया। इसके बाद तीनों एक किराए के मकान में रहने लगे। पिता आए दिन वहां भी आकर परेशान करते थे।

युवती के मुताबिक चार साल तक पिता ने उसके और छोटी बहन का शोषण किया। पिता की हरकतों से त्रस्त होकर उसने वर्ष 2019 में उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। क्योंकि पिता ने शोषण करने के साथ ही जितेंद्र के कहने पर उसकी एक अश्लील फोटो मोबाइल में खींची। फोटो को एडिट करके इंटरनेट मीडिया पर वायरल कर दिया था। पिता उस मामले में जेल में हैं। युवती ने आरोप लगाया कि जितेंद्र के ही कहने पर उसने एक धर्म गुरु पर भी गंभीर आरोप लगाए थे। धर्म गुरु पर लगाए गए आरोप निराधार हैं।

युवती के मुताबिक उसके पिता का एक आडियो भी इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें पिता की साजिश का साफ पता चल रहा है कि जितेंद्र के कहने पर ही पिता ने उसका शोषण किया। इंस्पेक्टर ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर वसीम रिजवी उर्फ जितेंद्र नारायण त्यागी, नौशाद अली, ट्विंकल, अजहर, इब्रे हसन, शानू लंगड़ा, जफरुल और अकबर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

Friday, February 4, 2022

बारिश ओलावृष्टि से किसानों की फसल बर्बाद

जौनपुर। करंजाकला क्षेत्र के कोइरीडीहा जपतापुर पोटरिया 6जमदाहा समदाहा के क्षेत्रों में भारी बारिश ओलावृष्टि दोनों साथ होने से किसानों की खड़ी फसल बर्बाद हो गई जिसमें सरसों की फसल आलू चना मटर अरहर प्याज और साथ ही साथ गेहूं की फसल पर नुकसान पहुंचेगी, जिसको लेकर किसानों में चिंता बन गई की खड़ी फसल बढ़ कर कटने को तैयार हो रही थी कि भारी बारिश और ओलावृष्टि पड़ने लगा और तापमान में गिरावट आएगी, मनुष्य पशु पक्षियों की मुश्किलें बढ़ गई, किसान आमजन की चिंता बन गई, फसल कटी नहीं, ओलावृष्टि पड़ने से बर्बाद हो गई, एक साल तक का जीवन यापन कैसे बिताया जाएगा।

         भारी बारिश ओलावृष्टि पड़ने से तापमान में गिरावट आएगा जिससे मनुष्य पशु पक्षियों के जीवन यापन में मुश्किलें बढ़ गई।

Thursday, February 3, 2022

प्रबंधकों से मिलकर बीईओ ने डीबीटी की हकीकत जानी

गोण्डा : खण्ड शिक्षा अधिकारी वजीरगंज हर्षित पाण्डेय ने एसबीआई वजीरगंज, इण्डियन बैंक डुमरियाडीह, प्रथमा ग्रामीण बैंक बालेशवरगंज, इण्डियन बैंक तुरकाडीहा व चंदापुर शाखाओं के प्रबंधकों से मिलकर टीबीटी का हाल जाना। उन्होंने प्रबंधकों से टीबीटी के काम को प्राथमिकता के आधार पर निपटाने के लिए अनुरोध किया है। सभी बैंकों के मैनेजर ने  बीईओ से इस काम को पहले करने का अश्लासन दिया है। परिषदीय विद्यालयों के बच्चों को नि:शुल्क मिलने वाले ड्रेस, वैग, स्वेटर व जूता मोजा के लिए अब 1100 रुपये सीधे अभिभावकों के बैक खातों में ट्रांसफर होना है। इसके लिए अभिभावकों के खाते में आधार फीड हैना व ईकेवाईसी होना आवश्यक है। आधार नम्बर व ईकेवाईसी के अभाव में अभिभावकों के खातों में पैंसा नहीं आपारहा है। शासन स्तर से इसके लिए सख्त निर्देश है। बीईओ श्री पाण्डेय ने गुरुवार को बैंकों में सहयोगी अवनीश पाण्डेय, व्यायाम शिक्षक सुरेन्द्र प्रताप सिंह, राजन द्विवेदी के साथ बैंकों में जाकर टीबीटी की हकीकत जानी। उन्होंने अध्यापकों से भी लगकर विद्यालय स्तर के सभी पेंडेंसीस को खत्म करने का निर्देश दिया है।



Wednesday, February 2, 2022

नकली दवाओं पर सख्‍त हुई सरकार, ल‍िया महत्‍वपूर्ण न‍िर्णय

सरकार ने नकली दवाओं का धंधा बंद करने के लिए ठोस कदम उठाया है. अब सभी दवाओं के पैक व स्ट्रिप यानी पत्ते पर क्विक रिस्पांस यानी क्यूआर कोड अनिवार्य हो जाएगा. इसके बिना कोई दवा नहीं बेची जाएगी। इस संबंध में केंद्र सरकार ने सभी दवा कंपनियों को आदेश दे दिया है. जनवरी 2023 से यह नियम लागू हो जाएगा. उसके पहले दवा कंपनियों को तैयारी कर लेने को कहा गया है.

क्यूआर कोड स्कैन करते ही कंपनी का नाम, पता, बैच नंबर, लाइसेंस नंबर सहित दवा के बारे में पूरी जानकारी मिल जाएगी. इससे बिना लाइसेंस के बनने वाली और बिना बैच नंबर के बेची जा रहीं दवाएं बाजार से गायब हो जाएंगी. अब सही दवाएं ही बाजार में उपलब्ध होंगी. इस नियम से नकली दवाओं के धंधेबाजों के मंसूबों पर पानी फिर जाएगा.

Tuesday, February 1, 2022

केंद्रीय बजट से व्यापारियों में घनघोर निराशा व्यापारियों के लिए बजट में कुछ भी नहीं: संजय गुप्ता

 उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल एवं फिक्की के संयुक्त तत्वाधान में सप्रू मार्ग, हजरतगंज स्थित इंडिया अवध होटल में "बजट चर्चा" कार्यक्रम का आयोजन हुआ 

व्यापारियों और उद्योगपतियों ने संयुक्त रूप से वित्त मंत्री द्वारा पेश किए गए बजट का सजीव प्रसारण देखते हुए बजट पर चर्चा की 

बजट पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए संगठन अध्यक्ष संजय गुप्ता ने कहा केंद्रीय वित्त मंत्री द्वारा पेश किया गया बजट व्यापारियों के लिए घनघोर निराशाजनक रहा उन्होंने कहा सरकार से व्यापारियों को बड़ी उम्मीदें थी तथा चुनावी माहौल होने के कारण व्यापारियों को अनेक प्रकार के घोषणाओं की उम्मीद थी लेकिन केंद्रीय वित्त मंत्री ने व्यापारियों की पूरी तरह उपेक्षा की 

उन्होंने कहा व्यापारियों को उम्मीद थी कि आयकर के स्लैब में परिवर्तन होगा, व्यापारियों के लिए ऋण योजनाओं की घोषणा होगी, ई-कॉमर्स और व्यापार  नीति की घोषणा होगी, तथा उद्योगों और जीएसटी के सरलीकरण की बात की जाएगी ,लेकिन व्यापारियों के लिए कुछ भी बजट में नहीं था संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष अविनाश त्रिपाठी ने अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा यह बजट सिर्फ भाषाई जादूगरी है और जलेबी की तरह गोल गोल घुमाने वाला है नोटबंदी से लेकर आज तक व्यापारी केवल कड़वी दवाई ही पा रहा है उसे कोई राहत नहीं मिली आयकर स्लैब में ना राहत मिली, ना जीएसटी में कोई राहत मिली सरकार ने व्यापारियों को पूरी तरह नकारा है 

संगठन के नगर उपाध्यक्ष मनीष जैन गारंटी स्कीम का स्वागत किया

नगर अध्यक्ष हरजिंदर सिंह ने बजट पर असंतोष जताया 

संगठन के प्रदेश कोषाध्यक्ष मोहम्मद अफजल ने भी बजट को व्यापारियों के लिए  निराशाजनक बताया

संगठन की महिला इकाई के अध्यक्ष अनिला अग्रवाल ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि बजट में महिलाओं के लिए भी कुछ विशेष नहीं किया गया

 बजट चर्चा कार्यक्रम में संगठन के प्रदेश कोषाध्यक्ष मोहम्मद अफजल, प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष अविनाश त्रिपाठी ,नगर अध्यक्ष हरजिंदर सिंह, ट्रांस गोमती अध्यक्ष अनिरुद्ध निगम, नगर उपाध्यक्ष मनीष जैन, युवा इकाई के अध्यक्ष आशीष गुप्ता, महिला इकाई के अध्यक्ष अनिला अग्रवाल, नगर उपाध्यक्ष  सलीम अहमद, नगर उपाध्यक्ष मोहम्मद आदिल, महिला इकाई के उपाध्यक्ष रीमा अग्रवाल, शालिनी रस्तोगी ,नगर उपाध्यक्ष रोहित जायसवाल, फिक्की के एलके झुनझुनवाला, दिव्यज्योत सिंह आदि मौजूद थे !

बजट से व्यापारियों में निराशा, व्यापारियों की एक भी मांग पूरी नहीं की गई : राजकुमार यादव


 लखनऊ : व्यापारी नेता व प्रदेश अध्यक्ष- सर्वहित व्यापार मंडल, उत्तर प्रदेश राजकुमार ने कहा के बजट में व्यापारियों की अनदेखी की गयी , बजट में विरोध नहीं तो बजट नहीं की मूल भावना दिखी !अब व्यापारियों को भी सरकार का विरोध करना होगा जिससे  सरकार व्यापारियों की बात सुने !

वित्त मंत्री द्वारा जीएसटी के विषय में दिए गए वक्तव्य से व्यापारियों को ऐसा लगा जैसे की वित्त मंत्री तक व्यापारियों की आवाज नहीं पहुचती है, टेबल टॉक से नहीं सुनेगी सरकार, बजट ने व्यापारियों को सड़क पर उतर कर संघर्ष करने का सीधा सन्देश दिया है !

वित्त मंत्री जी ने अपने अभिभाषण में जनवरी माह में हुए जीएसटी संग्रह 1.४० लाख करोड़ का वर्णन किया, और अपनी पीठ तपथापाई, लेकीन उन्होंने जीएसटी में होने वाली परेशानियों के विषय में या उसके निराकरण के बारे में बोलना ठीक नहीं समझा, जीएसटी के मकडजाल में फ़सा व्यापारी किस तरह से परेशानियों का सामना कर रहा है ये बात कई बार ईमेल, पत्राचार के माध्यम से अवगत कराया गया है लेकिन ऐसा ज्ञात होता है की वित्त मंत्री ने व्यापारियों को सिर्फ आय का श्रोत माना है,लेकिन वित्त मंत्री शायद भूल गयी की व्यापारी किसी भी राजनीतिक दल की सरकार बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करता है, इसलिए व्यापार मंडल अब जीएसटी सरलीकरण और ई कॉमर्स नीति  पर आर-पार की लड़ाई लडेगा !

व्यापार मंडल जीएसटी सरलीकरण और ई कॉमर्स नीति के लिए बाज़ारों में हस्ताक्षर अभियान चलाएगा ! व्यापारियों को जागरूक कर सरकार को अपनी मांगे मानने पर बाध्य करेगा !

Monday, January 31, 2022

अब्दुल्ला आजम पर एक और मुकदमा दर्ज, हाल ही में सीतापुर जेल से रिहा हुए हैं आजम खां के बेटे


रामपुर। UP Vidhan Sabha Election 2022 :रामपुर सांसद आजम खां के बेटे अब्दुल्ला आजम हाल ही में सीतापुर जेल से रिहा हुए हैं। उन पर रिहाई के बाद पहला मुकदमा दर्ज हुआ है। 

   टांडा थाने की पुलिस ने सांसद आजम खां के बेटे एवं स्वार टांडा से सपा प्रत्याशी अब्दुल्ला आजम और उनके 70 समर्थकों के खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन और कोविड गाइडलाइन के उल्लंघन के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है।

     इससे पहले राज्य मंत्री बलदेव सिंह औलख और भाजपा प्रत्याशी आकाश सक्सेना के खिलाफ भी आचार संहिता उल्लंघन का मुकदमा दर्ज हो चुका है।

Sunday, January 30, 2022

दबंगों ने घर में लगाई आग, 70 हजार नकदी समेत लाखों का सामान खाक, जली नोट लेकर पीड़ित पहुंचा थाने, लगाई न्याय की गुहार

 


जौनपुर। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के कयार गांव में दबंगों द्वारा घर में आग लगाने का आरोप पीड़ित पक्ष ने थाने में तहरीर देकर लगाया है।

      आरोप है कि पुलिस आरोपियों को बचाने में लगी हुई है। आगजनी में 70 हजार नकदी समेत लाखों का सामान जलकर खाक हो गया।

         क्यार गांव निवासी उदयनाथ गौतम का आरोप है कि जमीनी रंजिश को लेकर पड़ोसी शनिवार की रात उनके घर में आग लगा दिया जिसमें 70 हजार रुपया नगदी व कपड़ा, बिस्तर, अनाज, बर्तन आदि लाखों रुपए का सामान जलकर खाक हो गया। भुक्तभोगी परिवार के लोग जली हुई नोटों की गड्डी लेकर थाने पहुंचे, तहरीर देकर आरोप लगाया कि दबंगों ने उनके घर में आग लगाई। आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। जिसके बाद घर में सो रहे लोगों ने भागकर अपनी जान बचाई।

     चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग पहुंचे। जब तक आग बुझाने का प्रयास करते तब तक सब कुछ जलकर राख हो गया। पीड़ित परिवार का कहना है कि उनके घर में तीन बेटियां हैं मझली पुत्री की शादी आगामी नवंबर माह में होनी थी। दहेज के लिए सामान व रूपया जुटा कर रखा गया था।आगजनी में सब कुछ जल गया है। घटना के बाद परिवार के लोगों का रो रो कर बुरा हाल है। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि अनहोनी की आशंका जताते हुए कई बार पुलिस से शिकायत की गई थी लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं किया। घटना के बाद भी पुलिस आरोपियों को बचाने में जुटी हुई है।

        इस सम्बंध में एसएचओ देवानंद रजक का कहना है कि आग शार्ट सर्किट के चलते लगी है। पुलिस पर आरोपियों के बचाने का आरोप बेबुनियाद है।

Saturday, January 29, 2022

जौनपुर में साप्ताहिक बंदी का दिन घोषित


जौनपुर। जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने अवगत कराया है कि उत्तर प्रदेश दुकान एवं वाणिज्य अधिष्ठान अधिनियम, 1962 की धारा-8(2) में दुकान एवं वाणिज्य अधिष्ठान के अंतर्गत साप्ताहिक बंदी का प्रावधान है तथा उत्तर प्रदेश दुकान एवं वाणिज्य अधिष्ठान नियमावली 1963 के नियम 6 के अंतर्गत जनपद जौनपुर के विभिन्न एरिया/नगर पालिकाओं नोटिफाईड क्षेत्रों में वर्ष-2022 के साप्ताहिक बंदी का दिन घोषित किया जाता है।

         नगर पालिका जौनपुर में साप्ताहिक बंदी का दिन रविवार, शक्ति चालित प्रतिष्ठान में बंदी का दिन बृहस्पतिवार, तहसील मड़ियाहूं में एवं शक्ति चालित प्रतिष्ठान में बंदी का दिन बृहस्पतिवार, तहसील केराकत में सप्ताहिक बंदी का दिन रविवार, शक्ति चालित प्रतिष्ठान में बंदी का दिन बृहस्पतिवार, तहसील शाहगंज में एवं शक्ति चालित प्रतिष्ठान में बंदी का दिन बृहस्पतिवार, तहसील मछलीशहर में साप्ताहिक बंदी का दिन शनिवार, शक्ति चालित प्रतिष्ठान में बंदी का दिन बृहस्पतिवार, कस्बा मुंगराबादशाहपुर में साप्ताहिक बंदी का दिन मंगलवार, कस्बा जफराबाद में साप्ताहिक बंदी का दिन सोमवार, कस्बा गौराबादशाहपुर, बदलापुर एवं चंदवक में साप्ताहिक बंदी का दिन बुधवार, कस्बा खेतासराय में साप्ताहिक बंदी का दिन सोमवार, कस्बा बरईपार में साप्ताहिक बंदी का दिन शनिवार, कस्बा रामपुर एवं सुजानगंज में साप्ताहिक बंदी का दिन बृहस्पतिवार का दिन घोषित किया जाता है।

मेयर के करीबी को ‘खास कुर्सी’.... सवालों में BJP

यह खबर है.....सत्ता के रसूख, प्रशासनिक हनक और पार्टी के नियमों को ठेंगा दिखाने की.....जी हां....मुरादाबाद के मेयर विनोद अग्रवाल की पावर का अ...