जौनपुर। बक्सा थाना अंतर्गत कुलहनामऊ ग्राम में। ईट भट्ठा चलाने वाले विनय सिंह उनके भाई अंतिम सिंह। कल रात में ईट भट्ठा पर कार्य करने वाले मजदूरों को मजदूरी मांगने पर मारपीट कर घायल किया। मजदूरी देने से मना किया। सभी मजदूर आज किसी तरीके से जिलाधिकारी से मिलने के लिए। जनपद पर आए। मुलाकात नहीं हो सकी। 2 दिन से बिना कुछ खाए पिए मजदूर अपनी आपबीती बताने लगे भूखे हैं तो उन्हें तहसील परिसर में बने कम्युनिटी किचन में खाना खिलाया गया।
Monday, June 1, 2020
उप्र: धीरे धीरे पटरी पर लौटने लगी जिंदगी
लखनऊ, एक जून। लखनऊ के आलमबाग बस अड्डे के मुख्य द्वार पर सोमवार को भाष्कर सिंह 'इलाहाबाद इलाहाबाद इलाहाबाद' की आवाज सुनकर काफी खुश हुये क्योंकि वह होली के बाद अपने आफिस के काम से पहली बार प्रयागराज जा रहे हैं।
उत्तर प्रदेश में सोमवार सुबह से ही उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम की प्रदेश के अंदर चलने वाली बस सेवायें शुरू हुई हैं। थर्मल स्कैनिंग के बाद भाष्कर बस में बैठे और उन्होंने एक राहत भरी सांस ली और बस अड्डे छोड़ने आये अपने भाई का हाथ हिलाकर अभिवादन किया। बस में ड्राइवर और कंडक्टर हाथों में दस्ताने और मुंह पर मास्क लगाये हुये थे। परिवहन निगम ने सभी यात्रियों को भी मास्क पहनने के निर्देश दिये थे और सभी यात्री अपना मुंह ढके हुये भी थे।
उप्र परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक पी के बोस ने बताया कि 'सोमवार को प्रदेश की बस सेवायें फिर से शुरू हो गयीं और लखनऊ के आलमबाग बस अड्डे से 40 बसें प्रदेश के विभिन्न स्थानों के लिये निकली जिनमें प्रयागराज, सुल्तानपुर, प्रतापगढ़ शामिल हैं। प्रयागराज के लिये पहली बस सुबह साढ़े आठ बजे निकली।'
उप्र राज्य सड़क परिवहन निगम द्वारा जारी एक बयान में बताया गया कि लखनऊ के तीन बस अड्ंडो आलमबाग, कैसरबाग और चारबाग में बस सेवायें शुरू हो गयी हैं। चारबाग से कानपुर मार्ग की बसें, कैसरबाग से सीतापुर, लखीमपुर, गोला, हरदोई, बहराइच, गोंडा और बलरामपुर की बसें रवाना हुईं।
बोस ने बताया कि आलमबाग बस अड्डे से प्रयागराज, रायबरेली, लालगंज, फतेहपुर, सुल्तानपुर, आगरा, मथुरा, झांसी, बांदा, हमीरपुर,प्रतापगढ़, गोरखपुर, आजमगढ़ और गाजियाबाद के लिए बसें चल रही हैं।
शहर के बाजारों में आज कुछ रौनक नजर आयी। शहर के मुख्य बाजारों, हजरतगंज, लालबाग, गुडंबा, हीवेट रोड, मॉडल हाउस, मकबूलगंज, इंदिरानगर आदि इलाकों में दुकानें खुली नजर आयी और दुकानदार अपनी दुकानें साफ करते नजर आये ताकि इतने दिनों से ठप्प पड़े रोजगार को एक बार फिर से पटरी पर लाया जा सके। लेकिन अभी भी बाजारों में भारी भीड़ देखने को नहीं मिली।
बांदा से प्राप्त खबर के मुताबिक सोमवार को बाजारों में दुकानें खुलने लगी और रोडवेज की बसों का संचालन शुरू हो गया ।
कोराना वायरस के कारण लॉकडाउन का चौथा चरण रविवार को समाप्त हो गया और अब जिंदगी धीरे धीरे पटरी पर लाने के प्रयास सरकार द्वारा शुरू कर दिये गये हैं।
उधर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भारत सरकार के दिशानिर्देशों का पूरी तरह पालन सुनिश्चित कराते हुए अनलॉक व्यवस्था के प्रभावी संचालन के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पूरी सावधानी और सर्तकता बरतते हुए सभी आर्थिक, व्यावसायिक एवं औद्योगिक गतिविधियों का संचालन कराया जाए। बाजारों में भीड़ एकत्र होने के दृष्टिगत उन्होंने सुरक्षा और गश्त की प्रभावी व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने हाई-वे, बाजारों तथा पार्कों में सघन गश्त करने के निर्देश देते हुए कहा कि सभी जगह एकदूसरे से दूरी बनाये रखने के नियम का पूर्ण पालन कराया जाए।
लॉकडाउन : वाहन चेकिंग के दौरान हिदायत
Gonda : प्रदेश सरकार व जिले के पुलिस अधीक्षक के सख्त निर्देश के कारण कोविड 19 के नियम को मानने के लिए चेकिंग अभियान चलाकर लोगों को लाकडाउन के पालन करने की हिदायत दी गई।
कोतवाली नगर के सद्भावना चौकी प्रभारी राकेश कुमार ओझा ने सोमवार को पुलिस अधीक्षक आरके नैय्यर के निर्देश पर चेकिंग अभियान चलाया। बिना मास्क लगाए वाहन चालकों को रोक कर लाकडाउन के उद्देश्य को पूरा करने के लिए लोगों को मास्क पहनने की सलाह दी। उन्होंने दैहिक दूरी के पालन करने के लिए लोगों को जिगरुक किया। बिना हेलमेट लगाए वाहन चालकों व बाइक पर तीन सवार लोगों को भी ऐसा न करने की हिदायत दी गई। हमराही सत्यजीत, धर्मेन्द्र कुमार, नरेन्द्र सिंह रहे ।
Sunday, May 31, 2020
केंद्र सरकार ने लॉकडाउन से देश को अनलॉक-1 किए जाने की शुरुआत कर दी है
केंद्रीय गृह मंत्रालय की ओर से जारी गाइडलाइन के मुमताबिक, आने वाले दिनों में लॉकडाउन से तीन चरणों में धीरे धीरे ढील भी दी जाएगी...
हालांकि, कंटेनमेंट जोन में सख्त पाबंदियां जारी रहेंगी।
पहला फेज :-
इसमें आठ जून के बाद धार्मिक स्थल/इबादत की जगहें, होटल, रेस्टोरेंट और हॉस्पिटैलिटी से जुड़ी सेवाएं, शॉपिंग मॉल्स खोले जाएंगे।
दूसरा फेज:-
स्कूल, कॉलेज, एजुकेशन, ट्रेनिंग और कोचिंग इंस्टिट्यूट खुल सकेंगे लेकिन इनके बारे में राज्य सरकारों से सलाह लेने के बाद ही कोई फैसला लिया जाएगा।
तीसरा फेज:-
इस फेज में इंटरनेशनल फ्लाइटों, मेट्रो रेल सेवाओं, सिनेमा हॉल, जिम, स्वीमिंग पूल, एंटरटेनमेंट पार्क, थिएटर, बार, ऑडिटोरियम, असेंबली हॉल और इनके जैसी बाकी जगहों को आम लोगों के लिए खोने जाने की बात कही गई है। इसी चरण में सामाजिक, राजनीतिक रैलियां, स्पोर्ट्स इवेंट, अकादमिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम, धार्मिक समारोह और बाकी बड़े जमावड़े शुरू किए जाने की बात है। हालांकि इन्हें शुरू करने का फैसला हालात का जायजा लेने के बाद ही होगा।
Important-
A) गाइडलाइन के मुताबिक, रात का कर्फ्यू जारी रहेगा लेकिन जरूरी सेवाओं के लिए कर्फ्यू का नियम लागू नहीं होगा। रात को 9 बजे से सुबह 5 बजे तक अब नाइट कर्फ्यू रहेगा।
B) एक से दूसरे राज्य में जाने का प्रतिबंध पूरी तरह से हटा लिया गया है। यही नहीं राज्य में भी लोग एक जिले से दूसरे जिले में जा सकेंगे।
C) कंटेनमेंट जोन में 30 जून तक लॉकडाउन का पांचवां चरण लागू रहेगा। इन जोनों का निर्धारण जिला प्रशासन स्वास्थ्य मंत्रालय की गाइडलाइन के आधार पर लेगा।
D) सरकार की ओर से जारी निर्देशों में कहा गया है कि 65 साल से अधिक के बुजुर्ग और 10 साल से कम के बच्चे घरों से बाहर तब तक नहीं निकलें जब तक कि कोई मेडिकल इमरजेंसी या अत्यंत जरूरी कार्य ना हो।
E) केंद्र सरकार की ओर से कार्यालयों को निर्देश दिया गया है कि यह सुनिश्चित किया जाए कि हर कर्मचारी के मोबाइल में आरोग्य सेतु ऐप इंस्टॉल हो।
F) राज्य सरकारो का अधिकार बड़े अपने स्तर पर पाबंदियां लगाने और राहतों पर कई फैसले ले पाएंगी।
G) राज्य सरकारें निर्धारित करेंगी बफर जोन
संक्रमित देशों की सूची में 9वें से 7वें स्थान पर पहुंचा भारत
नई दिल्ली : भारत में संक्रमितों की संख्या रविवार को 1.90 लाख हो गई। इसके साथ ही यह जर्मनी के 1.83 लाख और फ्रांस के 1.88 लाख मामलों से आगे निकल गया। दुनिया में सबसे ज्यादा संक्रमित देशों की सूची में भारत अब 9वें से 7वें स्थान पर आ गया। रविवार देर शाम तक देश में कुल एक लाख 90 हजार 536 मामले सामने आ चुके थे। बीते दो दिन से हर रोज 8 हजार से ज्यादा संक्रमण के मामले सामने आ रहे हैं।
सबसे ज्यादा संक्रमितों की सूची में अमेरिका पहले स्थान पर है। यहां 18 लाख से ज्यादा मामले हैं। ब्राजील में पांच लाख से ज्यादा मामले हैं और वो दूसरे पायदान पर है। रूस में चार लाख ज्यादा मामले हैं रुस में महामारी का असर बाकी देशों की तुलना में कुछ देर से शुरू हुआ लेकिन वो अब तीसरे स्थान पर है।
सलमान खान की दरियादिली- कोरोना की जंग लड़ रहे मुंबई पुलिस की मदद में हाथ बढ़ाया आगे
कोरोना महामारी के बीच, मेगास्टार सलमान खान एक बार फिर मुंबई के फ्रंट लाइन योद्धाओं के लिए आगे आये हैं। सलमान खान ने हाल ही में एक पर्सनल केअर ब्रांड 'FRSH' लॉन्च किया था। आज के समय में इसकी उच्च मांग को देखते हुए, सलमान ने उदारतापूर्वक अपने ब्रांड 'FRSH' के एक लाख हैंड सैनिटाइज़र, मुंबई पुलिस विभाग में दान किये हैं
युवा सेना के सदस्य राहुल कनाल ने सलमान खान को धन्यवाद देते हुए लिखा, फ्रंट लाइन वारियर्स के बारे में सोचने के लिए धन्यवाद सलमान खान भाई.. महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री और मुंबई पुलिस को धन्यवाद हमेशा हम सबके लिए खड़ा रहने के लिए। फ्रेश सैनिटाइजर्स को पुलिस डिपार्टमेंट में वितरित किया जाएगा।
वहीं, मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने भी अभिनेता की तारीफ की है। सलमान की उदारता और स्थिति के बारे में उनकी जागरूकता ने एक बार फिर प्रशंसकों का दिल जीत लिया है और अभिनेता के इस सराहनीय कदम की खूब तारीफ़ कर रहे हैं। सलमान इन दिनों अपने पनवेल फार्महाउस में हैं, लेकिन जरूरत के इस समय में, उन्होंने मुंबई पुलिस तक पहुंच सुनिश्चित करने और सहायता करने का प्रयास किया है, जो शहर के लोगों के लिए पूरी सावधानी से काम कर रहे हैं!
आदर्श व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता द्वारा महामहिम का स्वागत वक्तव्य किया गया
उत्तर प्रदेश की महामहिम राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल ने राजभवन लखनऊ से वेबीनार के माध्यम से देशभर के कनफेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स के पदाधिकारियों को संबोधित किया
कनफेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स के राष्ट्रीय अध्यक्ष बीसी भरतीया, राष्ट्रीय महामंत्री प्रवीण खंडेलवाल ने महामहिम को संगठन के कार्यों की जानकारी दी
कनफेडरेशन ऑफ ऑल ऑल इंडिया ट्रेडर्स के उत्तर प्रदेश के चेयरमैन एवं आदर्श व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता ,मध्य प्रदेश के अध्यक्ष भूपेंद्र जैन ने वेबिनार में महामहिम राज्यपाल का स्वागत किया
राज्यपाल महोदया ने
लॉक डाउन की अवधि में व्यापारियों द्वारा आवश्यक वस्तुओं की सप्लाई चेन बनाए रखने की सराहना की
31 मई, दिन रविवार, कनफेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स के बैनर तले एक वेविनार का आयोजन हुआ इस वेबिनारा को मुख्य अतिथि के रुप में उत्तर प्रदेश की राज्यपाल महामहिम श्रीमती आनंदीबेन पटेल जी द्वारा संबोधित किया गया महामहिम राज्यपाल द्वारा देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने में स्वदेशी आंदोलन को अभियान के रूप में लेने के लिए व्यापारियों को प्रेरित किया गया तथा आत्मनिर्भर भारत अभियान को सफल बनाने का संदेश दिया गया उन्होंने कहा इसके माध्यम से देश की अर्थव्यवस्था मजबूत होगी
वीडियो कांफ्रेंस में महामहिम द्वारा गुजरात में महिला उद्यमियों एवं महिला व्यापारियों हेतु सखी मंडलों की रचना की भी जानकारी दी गई
उत्तर प्रदेश के व्यापारियों की तरफ से कनफेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स के उत्तर प्रदेश के चेयरमैन एवं उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता द्वारा महामहिम का स्वागत वक्तव्य किया गया
Saturday, May 30, 2020
अनलॉकडाउन 1.0
मंत्रालाय ने शनिवार को लॉकडाउन 5.0 को लेकर दिशानिर्देश जारी कर दिए हैं। नए दिशानिर्देशों में में कंटेनमेंट जोन में और सख्ती से लागू करने की बात कही गई है। 30 जून तक लॉकडाउन 5.0 लागू रहेगा। सरकार ने इसे लॉकडाउन की जगह अनलॉकडाउन 1 कहा है। सरकार की कोशिश है की आम जन जीवन को पटरी पर वापस लाया जाए।
नए दिशानिर्देशों के मुताबिक रात का कर्फ्यू जारी रहेगी, जो जरूरी चीजें हैं, उनके लिए कोई कर्फ्यू नहीं रहेगा। रात को 9 बजे से सुबह पांच बजे तक अब नाइट कर्फ्यू रहेगा। अभी तक यह शाम 7 से सुबह 7 बजे तक था।
स्कूल-कॉलेज और शैक्षणिक संस्थान खोले जाने पर फैसला सरकार बाद में लेगी।
मंदिर-मस्जिद-गुरुद्वारा-चर्च आठ जून से खोल दिए जाएंगे।
मॉल भी चरणबद्ध तरीके से खुलेंगे, स्कूल-कॉलेज जुलाई से खोले जा सकते हैं।
आठ जून से रेस्टोरेंट और होटल खुल जाएंगे।
शादी और अंतिम संस्कार में पुराने नियम लागू!
Report@Rohit Tripathi
जौनपुर : मंदिर के गुम्बज पर आकाशीय बिजली गिरी, एक की मौत
मंदिर के गुम्बज पर आकाशीय बिजली गिरी,एक की मौत,एक युवक बुरी तरह झुलसा,कई लोग हो गए थे बेहोश!
जौनपुर। जफराबाद थाना क्षेत्र के अहमदपुर (बधवा) में शनिवार की शाम तेज गरज, बारिश के दौरान आकाशीय बिजली दुर्गाजी मंदिर के गुम्बज पर गिरने से उसमे बैठें करीब एक दर्जन लोगो में अफरातफरी मच गई, जिससे विनोद चौहान नामक 45 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गयी।
जबकि एक युवक आकाशीय बिजली से बुरी तरह से झुलस गया। ग्रामीणों के अनुसार मंदिर में बैठे कई लोग कुछ देर के लिए बेहोश हो गये।
गृह मंत्रालय की गाइडलाइन्स : 8 जून से धार्मिक स्थल और शॉपिंग मॉल खुलेंगे
कोरोना लॉकडाउन-5 को लेकर केंद्रीय गृह मंत्रालय ने गाइडलाइन्स जारी कर दी है। गृह मंत्रालय की ओर से जारी गाइडलाइन्स में 8 जून से धार्मिक स्थल और सार्वजनिक पूजा स्थल, शॉपिंग मॉल, होटल-रेस्तरां खोलने की अनुमति दे दी गई है। गृह मंत्रालय की ओर से जारी गाइडलाइन्स के मुताबिक कोरोना कंटेन्मेंट जोन में 30 जून तक लॉक डाउन बढ़ा दिया गया है और यहां रात में 9 बजे से लेकर सुबह 5 जबे तक कर्फ्यू भी लगेगा। रात में कर्फ्यू के समय की समीक्षा होगी, पूरे देश में अब रात नौ बजे से सुबह पांच बजे तक लोगों के घूमने-फिरने पर प्रतिबंध होगा।
गृह मंत्रालय की ओर से जारी गाइडलाइन्स में कहा गया है कि राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों के साथ विचार-विमर्श कर स्कूल, कॉलेज, शैक्षणिक, प्रशिक्षण, कोचिंग संस्थान खोले जाएंगे। गृह मंत्रालय ने कहा है कि शैक्षणिक संस्थानों को जुलाई से खोलने को लेकर राज्य, केंद्र शासित प्रदेश अभिभावकों, अन्य संबंधित पक्षों से विचार-विमर्श करेंगे। निषिद्ध क्षेत्रों के बाहर प्रतिबंधित गतिविधियों को चरणबद्ध तरीके से खोला जाएगा।
गृहमंत्रालय की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि देश के सभी कंटेनमेंट जोन में लॉकडाउन 30 जून तक जारी रहेगा। कंटेनमेंट जोन की पहचान जिला अधिकारियों के द्वारा की जाएगी। कंटेनमेंट जोन में केवल जरूरी गतिविधियों की छूट रहेगी। कंटेनमेंट जोन में लॉकडाउन नियमों को सख्ती से लागू करने को कहा गया है। मेडिकल इमर्जेंसी के अलावा किसी व्यक्ति को कंटेनमेंट जोन से बाहर जाने या बाहर से से कंटेनमेंट जोन में जाने की इजाजत नहीं होगी। राज्य बफर और जोन की भी पहचान कर सकते हैं। गृहमंत्रालय ने कहा है कि स्थिति को देखते हुए यदि राज्यों को कंटेनमेंट जोन के बाहर कुछ गतिविधियों पर रोक की आवश्यकता महसूस होती है तो वे ऐसा कर सकेंगे।
Friday, May 29, 2020
स्वास्थ्य विभाग में घोटाले की सुगबुगाहट, योगी से जांच की मांग
उत्तर प्रदेश के स्वास्थ्य विभाग में घोटाले की सुगबुगाहट है. स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को चिट्ठी लिखकर मामले मे जांच करवाने का अनुरोध किया है. स्वास्थ्य मंत्री के आरोपों के मुताबिक, उनके विभाग मे टेंडर पास होने के बावजूद नियमों को दरकिनार कर बगैर प्रक्रिया के पैसे भेजे गए.
राष्ट्रीय कैंसर, ह्रदय रोग, मधुमेह एवं स्ट्रोक नियंत्रण एवं रोकथाम कार्यक्रम (NPCDCS) के तहत जिलों मे कई तरह की मुद्रित सामग्री वितरण करने के लिए प्रिंटिग का ठेका टेंडर के माध्यम से दिया जाना था, जिसके लिए पूरी प्रक्रिया होने के बाद एक कंपनी को ठेका दे दिया गया था. मंत्री के आरोपों के मुताबिक, निदेशक स्वास्थ्य मिशन ने बगैर मंजूरी के ये कार्य किया.
इससे पहले उत्तर प्रदेश में पावर कारपोरेशन लिमिटेड (यूपीपीसीएल) के पीएफ घोटाले का भी मामला सामने आया था. मामले में सीबीआई ने 2 आईएएस अफसरों से पूछताछ भी की और उनके बयान दर्ज किए. ये अफसर पूर्व प्रमुख सचिव ऊर्जा आलोक कुमार और पूर्व मैनेजिंग डायरेक्टर अपर्णा यू हैं. सूत्रों के मुताबिक, इन दोनों अफसरों से प्रदेश में हुए 22 अरब के पीएफ घोटाले के मामले में कई नियम कायदे कानून के बारे में पूछताछ की गई. वहीं, डीएचएफएल में निवेश करने वाली ब्रोकर फर्मों के बारे में भी सीबीआई ने अफसरों से लिखित जानकारी ली है.
दरअसल, पीएफ के पैसे के निवेश का यह घोटाला पिछले साल तब सामने आया था जब ऊर्जा विभाग में काम करने वाले कर्मचारी नेताओं ने यह सवाल उठाया था कि आखिरकार उनके पीएफ का पैसा एक दागी कंपनी में क्यों निवेश किया गया है? मामला बढ़ते देख योगी सरकार ने पहले जांच ईओडब्ल्यू को दी, लेकिन बाद में पूरा मामला सीबीआई को सौंप दिया. सीबीआई ने इस मामले में एफआईआर दर्ज होने के 2 दिन बाद ही विभाग के वित्त निदेशक सुधांशु त्रिवेदी, सचिव पीके गुप्ता और उसके बाद पूर्व एमडी एपी मिश्र को गिरफ्तार कर लिया था.
10 सेकेंड तक थर्राती रही धरती, दिल्ली-NCR में 4.6 तीव्रता का आया भूकंप
देश की राजधानी दिल्ली में एक बार फिर भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं. दिल्ली के अलावा कई राज्यों में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं. इस बार रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 4.6 आंकी गई है.
दिल्ली-एनसीआर समेत पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं. हरियाणा के रोहतक में भूकंप का केंद्र रहा है. रात 9.08 बजे आए इस भूकंप के झटके करीब 10 से 15 सेकेंड तक महसूस किए गए हैं. इस भूकंप की तीव्रता 4.6 आंकी गई है. वहीं सतह से पांच किलोमीटर अंदर इसकी गहराई बताई जा रही है.
दिल्ली में कई बार भूकंप
पिछले कुछ दिनों में देश की राजधानी में कई बार भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं. 15 मई को दिल्ली में भूकंप का झटका महसूस किया गया. हालांकि, रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता केवल 2.2 थी. इससे पहले 10 मई को दोपहर में करीब 1.45 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए थे. रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 3.5 बताई जा रही थी.
अप्रैल के महीने में भी दिल्ली में भूकंप के झटके महसूस किए गए. 12 और 13 अप्रैल को भी दिल्ली में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे. 12 अप्रैल को आए भूकंप की तीव्रता 3.5 थी, जबकि 13 अप्रैल को आए भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 2.7 थी. दोनों भूकंप के झटकों का केंद्र दिल्ली ही था.
Thursday, May 28, 2020
प्रवासी मजदूरों को भेंट किया जलपान सामग्री
Gonda: लाकडाउन के चलते प्रवासी मजदूरों का दूसरे प्रदेशों से आने का सिलसिला बादसतूर जारी है। भूंखे प्यासे मजदूरों के लिए जमुनियाबाग के विधायक चौराहे पर मुगलजोत युवा समिति की ओर से लिए जलपान की व्यवस्था की गयी। मजदूर ट्रेन से गोण्डा स्टेशन पर उतरते हैं और फिर प्रशासन उन मजदूरों की मेडिकल प्रक्रिया पूरा कर उन्हें बस से उनके घर पहुंचाती हैं। फैजाबाद हाईवे पर गुरुवार को विधायक चौराहे पर इन्हीं मजदूरों के लिए ठण्डा पानी, बिस्किट, छाछ, केला, खीरा की व्यवस्था की गयी।
बसों से घर जाने वाले मजदूरों को यह जलपान सामग्री का भेंक किया गया। भूंखे प्यासे मजदूर इन खाने पीने की सामानों को पाकर बेहद खुश हुए। डाक्टर अकरम खां, बहुजन समाज पार्टी के युवा नेता तारिक खां, एलबीएस डिग्री कालेज के पूर्व छात्र नेता मोहम्मद वसीम, अजमल, सुनैद, तौसीफ खां, सद्दाम हुसैन , मोहम्मद आजम, महफूज, अरशद मुगलजोत, बाबू भाई, बबलू, अजमल मीने, रिजवान, इबरार अहमद , इसहाक अहमद ने सहयोग किया।
BJP प्रवक्ता संबित पात्रा में कोरोना के लक्षण दिखे, मेदांता अस्पताल में भर्ती
भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा को गुरुग्राम के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. बताया जा रहा कि संबित पात्रा में कोरोना के लक्षण दिखने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पात्रा के अस्पताल में भर्ती होने पर बीजेपी नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया और तेजिंदर पाल सिंह बग्गा ने ट्वीट कर उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है. संबित पात्रा की गिनती बीजेपी के तेजतर्रार प्रवक्ताओं में होती है. वह सोशल मीडिया पर भी एक्टिव रहते हैं. न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक संबित पात्रा में कोरोना के लक्षण पाए गए हैं!
बीजेपी नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया ने ट्वीट किया कि संबित पात्रा के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हैं. वहीं, तेजिंदर पाल सिंह बग्गा ने भी बीजेपी प्रवक्ता के जल्द ठीक होने की कामना की!
गौरतलब है कि भारत में अब तक 1 लाख 58 हजार से अधिक लोग कोरोना की चपेट में आ चुके हैं और 4500 से अधिक लोगों की मौत भी हो चुकी है. वहीं 67 हजार से अधिक लोग अबतक इस बीमारी से ठीक भी हो चुके हैं. देश में पिछले 24 घंटे में 6566 कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ गई और 194 मरीजों की मौत हो गई!
मेयर के करीबी को ‘खास कुर्सी’.... सवालों में BJP
यह खबर है.....सत्ता के रसूख, प्रशासनिक हनक और पार्टी के नियमों को ठेंगा दिखाने की.....जी हां....मुरादाबाद के मेयर विनोद अग्रवाल की पावर का अ...
-
जरवल कस्बा, जनपद बहराइच के सुप्रसिद्ध चिकित्सक एवं समाजसेवी डॉ. साजिद हुसैन का आज सुबह, 28 जुलाई 2026 को निधन हो गया। उनके निधन का समाचार ...
-
गोंडा : वार्षिकोत्सव के मौके पर देश भक्ति तरानों से विद्यालय परिसर महक उठा।बच्चों ने एक से बढ़कर एक प्रोग्राम प्रस्तुत कर सब का मन मोह लिय...
-
गाँव अकबरपुर, पोस्ट ऑफिस खोरहँसा, जनपद गोंडा, देवी पटन मण्डल में 2 मुहर्रम का कदीमी जुलूस गुरुवार को बड़े अदब, एहतराम और धार्मिक श्रद्धा क...