Sunday, May 3, 2020

Covid-19 : हजरत अली की शहादत पर नहीं निकलेगा इस बार कोई भी जुलूस

जौनपुर। हज़रत अली (a.s) की शहादत पे जो जुलूस शहर जौनपुर में निकलते थे वो कोरोना वॉयरस महॉमॉरी की वजह से साल आइंदा के लिए मुल्तवी कर दिए गए हैं। 03-5-2020 को एक मीटिंग जुलूस के इंतेजामिया की नक़ी फाटक के इमामबारगाह में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए  हुई। जिसकी सदारत (अध्यक्षता) सैय्यद मोहम्मद हसन नसीम साहब साबिक़ प्रिंसिपल शिया कालेज ने की जिसमे निम्नलिखित बाते तय हुयी।


(File photo taboot maola Ali a.s)


1-रमज़ान की 18,19,20,21,को होने वाले सभी जुलूस मुल्तवी कर दिए गए हैं ।
2-उन तारीखों पर होने वाले सभी मजलिसों को भी मुल्तवी रखा जाएगा।
3-मददू के इमामबारगाह की इंतेजामिया की मुखिया मोहतरमा गज़ाला ने मोबाइल पे ये बताया कि हालात को देखते हुए इस साल वो 18 रमज़ान की रात को ताज़िया मुबारक़ नही रखेगी और ना इमामबारगाह से 20 रमज़ान को जुलूस बरामद होगा।
4-अंजुमन ज़ुल्फेकारिया के पदाधिकारी नायब सदर शहनशाह हुसैन और शमशीर ने कहा कि अंजुमन वो अलम मुबारक़ निकालकर शाह का पंजा नही ले जायेगी।
5-तहसीन शाहिद, सलमान अब्बास,व अ़चछे उर्फ कलबे अबबास साहब मोतवलीयान ने कहा कि शाह का पंजा,छोटे हज़रत की दरगाह,क़दम रसूल बाबूपुर हाईडिल के सभी रोज़े पर तालाबन्द चल रहा है और 20 रमज़ान को भी बन्द रहेगे।
6-इसके अलावा 19 रमज़ान को पतथर वाली मस्जिद, 20 को इस्लाम का चौक, 21 को मीर घर से उठने वाला जुलूस भी अगले साल के लिए मुल्तवी कर दिया गया है। किसी भी मोहल्ले में कोई जुलूस नही उठेगा।
 मीटिंग में अकबर हुसैन एडवोकेट, इसरार हुसैन ऐडवोकैट, मेहदी रज़ा ऐडवोकेट, तहसीन शाहिद, शुएब ज़ैदी, मरकजी मोहर्रम कमेटी के सदर शहेंशाह हुसैन एडवोकेट, शमशीर, बजमी, मो0 तकी, एजाज अली आदि लोग मौजूद रहे।


समाजसेवी ने वितरित किये गरीबों को राहत सामग्री


गोण्डा 3,मई। लाक डाउन के चलते होरही परेशानियों को देखते हुए समाज सेवी मुश्फिक अहमद खां ने अयोध्या हाईवे के परसपुर के पास ईंट भटठे पर गरीबों को राहत सामग्री का वितरण किया। उन्होंने कहा कि लाकडाउन के चलते बेकाम हुए गरीब मजदूरों को भूंखा नहीं रहने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि पडोसियों का हक सबसे पहले होता है। वह पड़ोसी चाहे जिस धर्म, वर्ग या सम्प्रदाय का हो।समाज सेवी श्री खां ने लाकडाउन के समय कई बार गरीबो की मदद की है। ईंट भटठे पर रविवार को उन्होंने नैसिरिया, कोरिनपुरवा, पूरेतिवारी, डडवाकानूनगो, दुमचीपुर, कटहरिया, परसपुर, लोनियनपुरवा के गरीबों को राहत किट का वितरण किया। उन्होंने बताया कि एक किट में पांच किलो चावल, पांच किलो आंटा, पांच किलो आलू , पांच किलो प्याज, एक लीटर सरसों का तेल, एक किलो अरहर की दाल व मशाले की पैकेट प्रत्येक व्यक्ति को वितरित किया गया है। उन्होंने कहा कि लाकडाउन के समय किसी को भूंखा नहीं रहने दिया जाएगा। जरुरत के अनुसार बराबर सेवा का काम जारी रहेगा। मुजीब अहमद, मोहम्मद यूसुफ, राधेश्याम, साजिद खां, मन्नू, इस्लाम अली रहे।


गरीबों को खाद्यान्य वितरण व पत्रकारों को सम्मानित किया

लखनऊ । सरफराजगंज हरदोई रोड पर भाजपा नेता विमल चौधरी, व बी के पांडेय ने गरीबों मजदूरों को खाद्यान्य पदार्थ का वितरण किया। साथ ही पत्रकारों व समाजसेवियों को अंग वस्त्र सैनिटाइजर व मास्क तथा फूल देकर सम्मानित भी किया ।इस मौके पर भाजपा अनुसूचित मोर्चा के नगर उपाध्यक्ष विमल चौधरी ने कहा जहां डॉक्टर ,नर्स, पुलिसकर्मी ,सफाई कर्मी, नागरिक सुरक्षा संगठन के सदस्य करोना जैसे महामारी के खिलाफ युद्ध लड़ रहे हैं ।उन्हें जगह जगह सम्मानित किया जा रहा है ।



वही हम लोग पत्रकारों व समाजसेवियों को भी सम्मानित करने का कार्य कर रहे है क्योंकि पत्रकार जहां नागरिकों को लॉक डाउन के मौके पर जागरूक करने व जान पर खेल कर खबरें प्रकाशित करने का कार्य करते हैं वहीं समाजसेवी गरीबों मजदूरों को भोजन व खाद पदार्थ वितरण कर मानवता की सेवा कर रहे हैं भाजपा नेता श्री विमल चौधरी ने सैयद दिलदार हुसैन व सैयद अलीम सरफराज की प्रशंसा करते हुए कहा यह लोग लॉक डाउन लागू होते ही भोजन व राशन वितरण का जिम्मा उठाकर प्रशंसनीय कार्य कर रहे हैं इस मौके पर भाजपा नेताओं न समाजसेवी  सैयद दिलशाद हुसैन, सैयद अलीम सरफराज तथा पत्रकार वसीम हसन रिजवी व मनीष निगम को अंग वस्त्र के रूप में अंगोछा, सैनिटाइजर व फेस मास्क तथा फूल देकर सम्मानित किया।इस मौके पर सैयद दिलदार हुसैन ने रोजदारों को फल वितरण किया।


TikTok डाउनलोड करने में भारत सबसे आगे


शॉर्ट वीडियो मेकिंग एप टिकटॉक को दुनियाभर में 200 करोड़ बार डाउनलोड किया जा चुका है। इसे डाउनलोड करने में भारतीय शीर्ष पर है। भारत में 61 करोड़ लोगों ने इसे अपने स्मार्टफोन पर डाउनलोड किया है। यह कुल डाउनलोड का 30.3 फीसदी है। वहीं, चीन इसे डाउनलोड करने वाला दूसरा सबसे बड़ा देश बन गया है। यहां यह एप 19.6 करोड़ बार डाउनलोड किया गया है, जो कुल डाउनलोड का 9.7 फीसदी हिस्सा है। सभी डाउनलोड गूगल प्ले स्टोर और एप्पल एप स्टोर से किए गए हैं। किसी थर्ड पार्टी एप स्टोर से इन्हें डाउनलोड नहीं किया गया है। अमेरिका में इसे 16.5 करोड़ बार डाउनलोड किया गया है।


कोरोना महामारी के कारण लगाए गए लॉकडाउन से इस एप को काफी फायदा हुआ है। इस साल के पहले तीन महीनों में 150 करोड़ बार इसे डाउनलोड किया गया है। कंपनी का मुनाफा बढ़कर 456.7 मिलियन डॉलर हो गया है। लोग इसे सभी से जुड़ने का अच्छा माध्यम मान रहे हैं।


Saturday, May 2, 2020

UP पुलिस प्रशासन द्वारा लॉक डाउन का पालन योगा कराकर किया गया

Photo by next media 


कानपुर 2, मई। उत्तर प्रदेश के कानपुर शहर  के एक सब इंस्पेक्टर इंदु यादव ने लोगों को लॉकडाउन का पालन योगा करा कर समझाया प्रशासन द्वारा समझाए जाने के बाद भी कानपुर शहर रेड जोन के अंतर्गत आने पर भी लोग निकलने से बाज नहीं आ रहे हैं जहां लोगों को बचाने में पुलिस प्रशासन अपने आप को खतरे में डालता जा रहा है वही लोग लॉक डाउन का  उल्लंघन कर रहे हैं इंस्पेक्टर इंदु यादव ने सजा के रूप में लोगों को प्रधानमंत्री जी और मुख्यमंत्री जी के दिए हुए निर्देशों का पालन करने को कहा तथा लोगों को योगा करा कर उनको सजा भी दी और योगा करने का प्रयास भी कराया और लोगों को इससे होने वाले फायदे के बारे में बताया। इंस्पेक्टर इंदु यादव  ने लोगों को घर में रहने का आग्रह किया और लॉक डाउन का पालन करने को कहा।


(रिपोर्ट- प्रभात नागेन्द्र त्रिवेदी)
   


कानपुर प्रशासन कर रहा कर रहा नुक्कड़ नाटक के जरिए कोरोना से लड़ने में मदद


कानपुर 2,मई। कानपुर शहर के बारादेवी चौराहे पर नुक्कड़ नाटक के जरिए लोगों को कोरोना से संबंधित सावधानियां बताकर लोगों को जागरूक करते पुलिस के आला अधिकारी और आम जनमानस को कोरोने जैसी महामारी से बचने के उपाय बताने का प्रयास किया गया तथा लोगों को घर से ना निकलने की अपील की गई और बताया गया कि कोरोना महामारी कितनी बड़ी आपदा बनकर संसार में आई है जिससे हम सबको मिलकर लड़ना है इसका उपाय लोगों से कम से कम मिलकर  किया जा सकता है। और अपने घर पर रहकर इस बीमारी से बचा जा सकता है।इस बीमारी का एक ही इलाज है वह है शारीरिक दूरी इस नुक्कड़ नाटक को दिखाकर लोगों को जागरूक करने का कार्य पुलिस प्रशासन ने नुक्कड़ नाटक समिति के माध्यम से किया।


(रिपोर्ट- प्रभात नागेन्द्र त्रिवेदी)
     


बहुचर्चित कॉलोनी सरफराजगंज में कोरोना हॉटस्पॉट बनने का खतरा मंडराया

लखनऊ 2,मई। लखनऊ के थानाक्षेत्र ठाकुरगंज के सरफराजगंज कॉलोनी में 27 वर्षीय युवक की करोना संक्रमण की पुष्टि होने के बाद सरफराजगंज कॉलोनी सील होने की संभावना हो गई है। अभी तक हाट स्पाॅट की श्रेणी से ठाकुरगंज थाना क्षेत्र मुक्त था। लेकिन लाक डाउन के आज 39वें दिन ठाकुरगंज थाना के सरफराज़गंज मोहल्ले मे कोरोना वायरस के संक्रमण का एक मामला प्रकाश मे आने के बाद अब इस मोहल्ले पर भी हाट स्पाट घोषित होकर सीलिंग का खतरा मंडराने लगा है। 


(Photo by next media)


इन्स्पेक्टर ठाकुरगंज प्रमोद कुमार मिश्रा ने बताया कि सरफराज़ गंज निवासी 27 वर्षीय जिस व्यक्ति मे कोरोना वायरस का मामला सामने आया है उसे अभी फिलहाल अस्पताल नही भेजा गया है। उन्होने कहा कि जिस मरीज़ मे आज कोरोना के संक्रमण का पता चला है वो व्यक्ति पढ़ा लिखा व्यक्ति है इस लिए वो पहले से ही एहतियात बरत रहा था उन्होने कहा कि अब स्वाथ्य विभााग तय करेगा की इस मोहल्ले को कब हाट स्पाट घोषित कर सील किया जाए। ठाकुरगंज को मिला कर आज पूरे लखनऊ से तीन लोगो मे कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है हालाकि रमज़ान होने के बावजूद भी पुराने लखनऊ मे अब लोग पहले से ज़्यादा जागरूक नज़र आ रहे है रमज़ान के मीने मे आम दिनो के मुकाबले बाज़ारों मे भीड़ ज़्यादा बढ़ जाती थी लेकिन इस रमज़ान मे नज़ारा बिल्कुल उलटा हो गया है लोग अपने घरो से बहोत कम ही बाहर निकल रहे है कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए एक मात्र विकल्प सामाजिक दूरी को अब लोगो ने पहले से ज़्यादा बढ़ावा देना शुरू कर दिया है।


(रिपोर्ट - ज़हीर अब्बास)


पाकिस्तान में एक दिन में Corona के 990 नए मामले, कुल संख्या बढ़कर हुई 17439

इस्लामाबाद। पाकिस्तान में बीते 24 घंटों के दौरान कोरोना वायरस (Corona virus) कोविड-19 संक्रमण के 990 नए मामले सामने आए, जिसके साथ ही संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 17439 हो गई, जबकि 391 लोगों की जान इस बीमारी की वजह से जा चुकी है। स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से शुक्रवार को यह जानकारी दी गई।




राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा मंत्रालय ने कहा कि पंजाब में 6,340 मामले सामने आए हैं जबकि सिंध में 6,675, खैबर पख्तूनख्वा में 2,627, बलोचिस्तान में 1,049, इस्लामाबाद में 343, गिलगित-बाल्तिस्तान में 339 और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में 66 मामले सामने आए हैं। मंत्रालय द्वारा जारी एक बयान में कहा गया, बीते 24 घंटों के दौरान छह और लोगों की मौत हो गई जिससे कोविड-19 के कारण मरने वालों की संख्या 391 तक पहुंच गई।

 



स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि पाकिस्तान में कोविड-19 संक्रमण की चपेट में आए नेताओं में नेशनल असेंबली के अध्यक्ष असद कैसर का नाम भी जुड़ गया है। उनके अलावा पाकिस्तान के दक्षिणी सिंध प्रांत के गवर्नर इमरान इस्माइल भी कोरोना वायरस से संक्रमित हैं। वे पाकिस्तानी प्रधानमंत्री के बेहद करीबी हैं।



मंत्रालय ने कहा कि अब तक 1,82,131 लोगों की जांच की जा चुकी है। इनमें 30 अप्रैल को किए गए 7,971 परीक्षण भी शामिल हैं। मंत्रालय के मुताबिक, देशभर में कोविड-19 केंद्रों वाले 717 अस्पतालों में अभी 3,706 मरीज भर्ती हैं। अन्य मरीज घरों में पृथक-वास में हैं।


कोरोना: छोटे कद के एक्टर्स की आर्थिक मदद को आगे आए सलमान खान

मुंबई, 2 मई। कोरोना वायरस से देशभर में परेशानी थमने का नाम नहीं ले रही है। ऐसे में सरकार संग बॉलीवुड के तमाम स्टार्स दिहाड़ी मजदूरों से लेकर अन्य सभी की मदद करने में लगे हुए हैं। सुपरस्टार सलमान खान ने शुरुआत में दिहाड़ी मजदूरों की आर्थिक मदद करने का प्रण लिया था और अब खबर है कि वे इंडस्ट्री के छोटे कद (बौने) एक्टर्स की भी आर्थिक मदद करने वाले हैं।


नेक काम कर रहे सलमान खान


सलमान खान ने अब FWICE के ऑल इंडिया एसोसिएशन ऑफ स्पेशल आर्टिस्ट (AISAA) के सदस्यों को आर्थिक मदद करने के लिए हाथ आगे बढ़ाया है। इसके बारे में सलमान खान की फिल्म भारत में काम कर चुके छोटे कद के एक्टर प्रवीन राणा ने खबर दी है। उन्होंने मिड डे से बातचीत में कहा, 'हमारे लिए कोई सोचता नहीं, लेकिन सलमान भाई ऐसे मुश्किल समय में हमारे साथ खड़े हैं। हमें आश्चर्य हुआ जब हमें पता चला कि मंगलवार को हमारे खातों में 3,000 रुपये जमा किए गए है। कोई अन्य एक्टर हमारी मदद के लिए आगे नहीं आया है। फिल्मों की शूटिंग के दौरान भी सलमान हमेशा कहते थे कि कभी भी जरूरत हो तो उनसे तुरंत संपर्क किया जाए।


AISAA के एक अन्य सदस्य शमीम अहमद ने कहा, 'हमें दैनिक आधार पर काम नहीं मिलता है। हम लॉकडाउन के बीच राशन और वित्तीय मदद के लिए FWICE और सलमान खान के आभारी हैं। हमें बताया गया है कि हमें अगले महीने सलमान हमारे अकाउंट में पैसे डालेंगे।' FWICE के अध्यक्ष बी एन तिवारी ने बताया, 'लगभग 90 बौने एक्टर्स संघ के दायरे में आते हैं। उनमें से लगभग 45 को सलमान की मदद मिली है और बाकियों को कुछ दिनों में मिल जाएगी।


Friday, May 1, 2020

दिल्ली के करोलबाग से आप विधायक कोरोना पॉजिटिव


दिल्ली,1 मई। दिल्ली विधानसभा में करोलबाग सीट से आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक विशेष रवि ने शुक्रवार को कहा कि उनमें कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई। रवि ने बताया कि उनका भाई भी कोरोना वायरस से संक्रमित है। उन्होंने ‘ बताया, ‘‘ मैं अभी घर में ही पृथक-वास में हूं। मुझमें संक्रमण का कोई लक्षण नहीं है लेकिन जांच में कोरोना वायरस का संक्रमण होने की पुष्टि हुई है।’’ रवि आम आदमी पार्टी के तीन बार से विधायक हैं और अपने विधानसभा क्षेत्र में राहत कार्य में सक्रिय रूप से शामिल थे।


उल्लेखनीय है कि बृहस्पतिवार रात तक दिल्ली में कोरोना वायरस से संक्रमण के कुल 3,515 मामले सामने आए हैं जिनमें से 1,100 लोगों के ठीक होने पर अस्पताल से छुट्टी दी जा चुकी है। दिल्ली में इस समय 2,362 लोगों को इलाज चल रहा है और 59 लोगों की कोविड-19 की वजह से मौत हुई है।


लॉकडाउन 3.0 : दो हफ्ते बढ़ी देशबंदी, जानें- किस जोन में कितनी राहत, कहां पाबंदी

☆17 मई तक बढ़ा लॉकडाउन, तीसरी बार बढ़ा।
☆लॉकडाउन को चरणबद्ध तरीके से खोला जा रहा।
☆मॉल, सिनेमा हॉल, होटल, स्कूल सब बंद रहेंगे।


Photo by- नई दुनिया


कोरोना के संक्रमण को देखते हुए देश में 2 चरणों में 40 दिनों का लॉकडाउन लगाया गया जो 3 मई को खत्म हो रहा था। लेकिन इसके खत्म होने से 2 दिन पहले ही गृह मंत्रालय ने 2 और हफ्ते यानी 17 मई तक लॉकडाउन को बढ़ाने का ऐलान कर दिया है। हालांकि लॉकडाउन को चरणबद्ध तरीके से खोला भी जा रहा है।


रेल-मेट्रो-हवाई सेवा, सब बंद


गृह मंत्रालय ने शुक्रवार शाम को 2 और हफ्ते के लिए तीसरी बार लॉकडाउन बढ़ा दिया है. लॉकडाउन बढ़ने से अब 17 मई तक देश में रेल, मेट्रो और हवाई सेवा बंद रहेगी. तो स्कूल, कॉलेज और शिक्षण संस्थान भी नहीं खुलेंगे।


साथ ही होटल और रेस्टोरेंट भी बंद रहेंगे. धार्मिक स्थल भी बंद रहेंगे. 17 मई तक मॉल, जिम और सिनेमा हॉल भी बंद रहेंगे. यह व्यवस्था सभी तीनों जोन में लागू रहेगी।


हालांकि लॉकडाउन बढ़ाने के साथ-साथ चरणबद्ध तरीके से छूट भी दी गई है. गृह मंत्रालय के दिशा-निर्देशों के अनुसार रेड जोन की तुलना में ग्रीन और ऑरेंज जोन में पड़ने वाले जिलों में थोड़ी राहत दी गई है।


कंटेनमेंट जोन को कोई रियायत नहीं


रेड जोन वाले क्षेत्रों के स्थानीय अधिकारियों को कहा गया है कि वे यह सुनिश्चित करें कि क्षेत्र के कंटेनमेंट जोन के सभी निवासियों के पास आरोग्य सेतु एप डाउनलोड हो। कंटेनमेंट जोन में एप के जरिए सभी पर निगरानी रखी जा सकेगी। कंटेनमेंट जोन में किसी तरह की कोई गतिविधि नहीं होगी।


साथ ही चिकित्सा आपात स्थिति को छोड़कर और आवश्यक वस्तुओं तथा सेवाओं की आपूर्ति बनाए रखने के लिए इन जोन के भीतर और बाहर लोगों की आवाजाही नहीं होगी।


स्कूल, कॉलेज और होटल भी बंद रहेंगे


सभी जोन में हवाई, रेल, मेट्रो और सड़क मार्ग द्वारा अंतर-राज्यीय आवागमन बंद रहेगा. साथ ही स्कूलों, कॉलेजों, और अन्य शैक्षिक और प्रशिक्षण/कोचिंग संस्थानों का संचालन; होटल और रेस्तरां; सार्वजनिक समारोह, सिनेमा हॉल, मॉल, जिम, स्पोटर्स कॉम्प्लेक्स आदि बंद रहेंगे।


इसके अलावा सामाजिक, राजनीतिक, सांस्कृतिक और अन्य प्रकार की सभाओं के साथ-साथ धार्मिक स्थलों भी बंद रहेंगे. विशेष परिस्थितियों में और गृह मंत्रालय की अनुमति पर ही हवाई, रेल और सड़क मार्ग से जाने की अनुमति दी जाएगी।


सभी गैर-आवश्यक गतिविधियों के लिए व्यक्तियों की आवाजाही शाम 7 बजे से सुबह 7 बजे के बीच पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगी. स्थानीय अधिकारी विनियोग के तहत आदेश जारी करेंगे. स्थानीय प्रशासन क्षेत्र में कर्फ्यू की स्थिति को बनाए रखेंगे।


बच्चों और बुजुर्गों को अनुमति नहीं


सभी तीनों जोन में 65 साल से ऊपर, अस्वस्थ लोगों, गर्भवती महिला और 10 साल के कम उम्र के बच्चों को बाहर निकलने की अनुमति नहीं है।


हालांकि रेड, ऑरेंज और ग्रीन तीनों ही जोन में ओपीडी और मेडिकल क्लिनिक खुले रहेंगे, लेकिन लोगों को सामाजिक दूरी और अन्य दिशा-निर्देशों का पालन करना होगा. लेकिन कन्टेंमेंट जोन में इसकी अनुमति नहीं होगी।


सैलून बंद रहेंगे


रेड जोन में कन्टेंमेंट जोन को छोड़कर देश के अन्य हिस्सों की तरह यहां भी सभी तरह की गतिविधियां बंद रहेंगी. रिक्शा, ऑटो रिक्शा, टैक्सी, कैब एग्रीगेटर्स (जिले में और दूसरे जिलों में जाने वाली बसें), नाई की दुकानें, स्पा और सैलून सब बंद रहेंगे।


रेड जोन में प्रतिबंध के साथ कुछ अन्य गतिविधियों की अनुमति दी गई है. चार पहिया वाहनों में अधिकतम 2 व्यक्तियों (ड्राइवर के अलावा) को जाने की अनुमति है, जबकि दोपहिया वाहनों के मामले में कोई भी पिलर सवार नहीं होगा।


रेड जोने के शहरी क्षेत्रों में औद्योगिक प्रतिष्ठान, विशेष आर्थिक क्षेत्र (एसईजेड), निर्यात उन्मुख इकाइयां (ईओयू), औद्योगिक संपदा और नियंत्रण के साथ औद्योगिक टाउनशिप शुरू करने की अनुमति दी गई है।


ऑनलाइन सप्लाई शुरू


शहरी क्षेत्रों में दुकानें, गैर-जरूरी सामानों के लिए, मॉल, बाजार और कॉम्पलेक्स खोलने की अनुमति नहीं है. हालांकि, रिहायशी इलाकों में छोटे-छोटे दुकानों को खोलने की अनुमति है।


रेड जोन में जरुरी चीजों की ऑनलाइन सप्लाई शुरू कर दिया गया है. साथ ही प्राइवेट ऑफिस में 33% लोग ऑफिस में काम कर सकते हैं, शेष को घर से ही काम करने की अनुमति होगी।


रेड जोन में अधिकांश व्यावसायिक और निजी प्रतिष्ठानों को अनुमति मिल गई है. प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया, आईटी और आईटी सक्षम सेवाएं, डेटा और कॉल सेंटर, कोल्ड स्टोरेज और वेयरहाउसिंग सेवाएं, निजी सुरक्षा और सुविधा प्रबंधन सेवाएं शुरू कर सकेंगे. हालांकि स्व-नियोजित व्यक्तियों द्वारा प्रदान की जाने वाली सेवाओं नाइयों आदि को अनुमति नहीं है।


ग्रीन जोन में चलेंगी बसें


ऑरेंज जोन में भी टैक्सी और कैब एग्रीगेटर्स को 1 ड्राइवर और 1 यात्री के साथ अनुमति दी गई है. चार पहिया वाहनों में अधिकतम दो यात्री और दुपहिया पर दो यात्री चल सकेंगे।


जबकि ग्रीन जोन में, सीमित गतिविधियों को छोड़कर सभी गतिविधियों की अनुमति दी गई है. इन क्षेत्रों में बस में 50% सवारी तक बैठ सकेगी तो 50 फीसदी कर्मचारी काम कर सकेंगे।


सभी मालवाहक वाहनों के यातायात की अनुमति दी गई है. कोई भी राज्य/केंद्र शासित प्रदेश पड़ोसी देशों के साथ संधियों के तहत सीमापार व्यापार के लिए माल की आवाजाही को नहीं रोकेगा. इसके लिए अलग पास की आवश्यकता नहीं है।


मजदूर दिवस पर यूपी के 30 लाख श्रमिकों के खाते में योगी सरकार ने भेजे हज़ार-हज़ार रुपए

लखनऊ, 01 मई। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस (एक मई) पर प्रदेश के कामगार और श्रमिकों को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि विकास में श्रमिकों का महत्वपूर्ण योगदान है। उनके श्रम को सम्मान देने के लिए ही प्रत्येक वर्ष एक मई को अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस का आयोजन होता है। विकास में उनकी भूमिका के मद्देनजर उनको सम्मान और हर तरह की सुरक्षा देना हमारा फर्ज है। हम वही कर रहे हैं। 



मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि लॉकडाउन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ‘प्रधानमंत्री गरीब कल्याण पैकेज’ के जरिए इस वर्ग के हित के लिए 17 हजार करोड़ रुपए का पैकेज दिया गया। इस पैकेज से कामगार, श्रमिक, किसान, युवा और उद्योग में कार्यरत श्रमिक आच्छादित हुए हैं। उत्तर प्रदेश में संबंधित वर्ग के लोगों को इस योजना से लगातार लाभान्वित कराया जा रहा है। हमारा पूरा प्रयास है कि यह वर्ग चाहे ग्रामीण क्षेत्र का हो या शहरी, उसे कोई तकलीफ नहीं होने देंगे। योजना बनाकर इस पर लगातार अमल जारी है। इसी क्रम में आज मजदूर दिवस पर श्रमिकों का सम्मान करते हुए 30 लाख श्रमिकों को उनके भरण-पोषण के लिए एक-एक हजार रुपये उनके खाते में ट्रांसफर किए जा रहे हैं। इसके पहले भी 24 मार्च को 5 लाख 97 हजार श्रमिकों के खाते में एक-एक हजार रुपये भेजे गये थे।
 
मुख्यमंत्री ने कहा कि हम 18 करोड़ लोगों को पोर्टेबिलिटी के माध्यम से खाद्यान्न उपलब्ध कराने की कार्य योजना को आगे बढ़ा रहे हैं। हमने अब तक 2 चरणों में 18-18 करोड़ लोगों को उत्तर प्रदेश के अंदर खाद्यान्न उपलब्ध कराया है। पहले चरण में उत्तर प्रदेश से जुड़े हुए जो हमारे कामगार, श्रमिक, मनरेगा मजदूर और अन्य नागरिक थे, उनको खाद्यान्न उपलब्ध कराया गया। दूसरे चरण में भारत सरकार की योजना के अंतर्गत निशुल्क खाद्यान्न उपलब्ध कराया गया। आज हम फिर से उत्तर प्रदेश के 18 करोड़ों नागरिकों को खाद्यान्न उपलब्ध कराने की कार्रवाई प्रारंभ कर रहे हैं। इससे उत्तर प्रदेश का कोई श्रमिक कोई कामगार देश के अंदर किसी भी कोने में रहता है और उसके पास उसका राशन कार्ड नंबर है, तो वह वहां पर भी अपने कार्ड से वहां की कोटे की दुकान से खाद्यान्न ले सकता है।


मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन को निर्देश है कि हर पात्र का राशन कार्ड बनवाने के साथ ही उनको मानक के अनुसार तुरंत राशन भी मुहैया कराएं। इसके बावजूद जिनका अब तक राशन कार्ड नहीं बना है, उनको हम एसडीआरएफ के अंतर्गत फूड पैकेट उपलब्ध करा रहे हैं। उन्होंने कहा कि बिना भेदभाव के सबको समय से भोजन उपलब्ध कराना हमारी प्रतिबद्धता है। हम अपने प्रदेश के श्रमिकों के आर्थिक सुरक्षा के लिए भी लगातार कदम उठा रहे हैं। इस क्रम में 17 लाख लोगों को स्थानीय स्तर पर रोजगार देने का काम शुरू हो चुका है।


देशभर में 17 मई तक बढ़ाया गया लॉकडाउन

दिल्ली - कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए लॉकडाउन को 2 सप्ताह के लिए यानी 17 मई तक बढ़ा दिया गया है। देश में 40 दिनों का लॉकडाउन 3 मई को पूरा हो रहा था। इस बीच केंद्रीय गृह मंत्रालय ने लॉकडाउन बढ़ाने की घोषणा कर दी है। हालांकि, इस बार ग्रीन और ऑरेन्ज जोन में शर्तों के साथ कुछ छूट भी दी जाएगी। लेकिन सोशल डिस्टेंशिंग के नियम पहले की तरह जारी रहेंगे। गृहमंत्रालय की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि लॉकडाउन से कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई में देश को काफी लाभ हुआ है। लॉकडाउन को 4 मई से अगले 2 सप्ताह तक बढ़ाने की घोषणा की जाती है। रेड, ग्रीन और ऑरेन्ज जोन के लिए अलग-अलग गाइडलाइंस तैयार की गई है। ग्रीन और ऑरेन्ज जोन में काफी छूट भी दी गई है।


देशभर में कोरोना का कहर जारी है और बीते 24 घंटे में कोरोना के 1755 नए पॉजिटिव मामले सामने आए हैं और 77 मौतें हुई हैं। कोरोना वायरस के कारण देशभर में अब तक 1152 लोगों की मौत हो चुकी है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, देश में कोविड-19 से अब भी 35,365 लोग संक्रमित हैं जबकि 9065 लोग स्वस्थ हो गए और एक मरीज देश छोड़कर चला गया।


राज्यों ने भी दी थी लॉकडाउन बढ़ाने की सलाह


पीएम नरेंद्र मोदी ने सोमवार को देश के सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ लॉकडाउन पर चर्चा की थी। इस दौरान अधिकतर राज्यों के मुख्यमंत्रियों की राय थी कि कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए लॉकडाउन अभी जारी रखा जाए। हालांकि, कुछ राज्यों ने लॉकडाउन के साथ ही आर्थिक गतिविधियों को शर्तों और सावधानियों के साथ चालू करने पर जोर दिया था


देश में कोरोना मरीजों की संख्या 35 हजार के पार, अब तक 1,147 की मौत


नई दिल्ली, 01मई । कोरोना वायरस के मामले भारत में 35 हजार के पार पहुंच चुके हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार, देश में अभी तक 35,043 केस सामने आ चुके हैं। वहीं, मरने वालों की संख्या 1,147 पहुंच गई है। दिल्ली में 3515 कोरोना पॉजिटिव मरीज हैं। इसमें से 59 लोगों की मौत हुई है और 1094 लोग ठीक हो चुके हैं। वहीं, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने दावा किया है कि देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या दोगुना होने की रफ्तार लगातार घट रही है। अब देश में 11 दिन में रोगी दोगुना हो रहे हैं। लॉकडाउन से पहले यह अवधि 3.4 दिन थी। सरकार ने कहा कि 16 राज्य एवं केंद्र शासित प्रदेश ऐसे हैं जहां यह अवधि और भी ज्यादा है।


मेयर के करीबी को ‘खास कुर्सी’.... सवालों में BJP

यह खबर है.....सत्ता के रसूख, प्रशासनिक हनक और पार्टी के नियमों को ठेंगा दिखाने की.....जी हां....मुरादाबाद के मेयर विनोद अग्रवाल की पावर का अ...