Saturday, May 2, 2020

पाकिस्तान में एक दिन में Corona के 990 नए मामले, कुल संख्या बढ़कर हुई 17439

इस्लामाबाद। पाकिस्तान में बीते 24 घंटों के दौरान कोरोना वायरस (Corona virus) कोविड-19 संक्रमण के 990 नए मामले सामने आए, जिसके साथ ही संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 17439 हो गई, जबकि 391 लोगों की जान इस बीमारी की वजह से जा चुकी है। स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से शुक्रवार को यह जानकारी दी गई।




राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा मंत्रालय ने कहा कि पंजाब में 6,340 मामले सामने आए हैं जबकि सिंध में 6,675, खैबर पख्तूनख्वा में 2,627, बलोचिस्तान में 1,049, इस्लामाबाद में 343, गिलगित-बाल्तिस्तान में 339 और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में 66 मामले सामने आए हैं। मंत्रालय द्वारा जारी एक बयान में कहा गया, बीते 24 घंटों के दौरान छह और लोगों की मौत हो गई जिससे कोविड-19 के कारण मरने वालों की संख्या 391 तक पहुंच गई।

 



स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि पाकिस्तान में कोविड-19 संक्रमण की चपेट में आए नेताओं में नेशनल असेंबली के अध्यक्ष असद कैसर का नाम भी जुड़ गया है। उनके अलावा पाकिस्तान के दक्षिणी सिंध प्रांत के गवर्नर इमरान इस्माइल भी कोरोना वायरस से संक्रमित हैं। वे पाकिस्तानी प्रधानमंत्री के बेहद करीबी हैं।



मंत्रालय ने कहा कि अब तक 1,82,131 लोगों की जांच की जा चुकी है। इनमें 30 अप्रैल को किए गए 7,971 परीक्षण भी शामिल हैं। मंत्रालय के मुताबिक, देशभर में कोविड-19 केंद्रों वाले 717 अस्पतालों में अभी 3,706 मरीज भर्ती हैं। अन्य मरीज घरों में पृथक-वास में हैं।


No comments:

Post a Comment

दिवंगत के परिवार को पार्टी ने दी आर्थिक मदद

गोंडा  : समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर जिले का प्रतिनिधि मंडल दिवंगत के घर पहुंच कर सांत्वना दिया।गोण्डा सद...