Monday, April 20, 2020

राजधानी के व्यापारी ई-कॉमर्स कंपनियों से मुकाबले की तैयारी में जुटे

लॉक डाउन की अवधि में राजधानी लखनऊ की जनता को घर बैठे किराने का सामान मुहैया कराने के लिए उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल ,कनफेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स ने शुरू की वेबसाइट ! उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल ने राजधानी के रिटेल किराना व्यापारियों एवं राजधानी की जनता के लिए लॉक डाउन की अवधि में ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म  तैयार किया ! लॉक डॉउन की अवधि में राजधानी में किराना व्यापारी सीधे-सीधे ग्राहकों को करेंगे होम डिलीवरी !उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल ,कनफेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स, ग्लोबल लिंकर, डिलीवरी कंपनी ने आपस में हाथ मिलाए ! व्यापारी नेता संजय गुप्ता ने सोमवार को वेबसाइट जनता के लिए शुरू की !


Kirana linker.in के नाम से वेबसाइट शुरू की !


शहर का नाम, पिन कोड, क्षेत्र का पिन कोड डालने से ग्राहकों को अपने आसपास के ई किराना स्टोर दिखेंगे तथा राजधानी की जनता घर बैठे बैठे अपनी जरूरत के सामान का ऑर्डर दे सकेंगे तथा होम डिलीवरी से समान पा सकेंगे 
Imps,Google pay,neft,rtgs,paytm,
cash on delivery 
 किसी भी मोड से भुगतान करने की सुविधा जनता को मिलेगी


 रिटेल व्यापारी भी दुकान पर बैठे बैठे  डिस्ट्रीब्यूटर से  खरीद सकेंगे समान , उनको भी दुकान पर ही होगी डिलीवरी 


लॉक डाउन की अवधि के  बाद सभी ट्रेड के व्यापारियों को ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म से जोड़कर व्यापारियों को बड़ी विदेशी ई कॉमर्स कंपनियों से प्रतिस्पर्धा के लिए तैयार करेगा उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल


 उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल एवं कनफेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स ने लॉक डॉउन की अवधि में राजधानी की जनता को घर बैठे होम डिलीवरी के माध्यम से आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति कराने तथा रिटेल किराना व्यापारियों को e-commerce का प्लेटफार्म देने का बीड़ा उठाया तथा रिटेल किराना व्यापारियों को ई-कॉमर्स से जोड़ने  की मुहिम शुरू की तथा ई-कॉमर्स कंपनियों से भविष्य में प्रतिस्पर्धा करने की तैयारियां शुरू करते हुए अपने व्यापारियों को इसके लिए शिक्षित करने का अभियान शुरू किया
 उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष एवं कनफेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स के राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन )संजय गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल, कनफेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स, विश्व की प्रसिद्ध कंपनी ग्लोबल लिंकर एवं डिलीवरी कंपनी के तत्वाधान में राजधानी में kirana linker.in के नाम से ई कॉमर्स की वेबसाइट शुरू की जा रही है 


इस वेबसाइट के माध्यम से राजधानी के निवासी अपने क्षेत्र का पिन कोड डालकर अपने आसपास के  ई किराना स्टोर की जानकारी प्राप्त कर सकेंगे तथा उनके लिंक पर, उनके स्टोर पर क्लिक करउन्हें अपने मनचाहे समान का आर्डर दे सकेंगे तथा होम डिलीवरी की सुविधा पा सकेंगे , तथा अपनी आवश्यकता अनुसार आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति घर बैठे प्राप्त कर सकेंगे 


व्यापारी नेता संजय गुप्ता ने बताया उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल अब अपने व्यापारियों को ई-कॉमर्स के क्षेत्र में मजबूत करेगा तथा बड़ी बड़ी विदेशी  ई-कॉमर्स कंपनियों के मुकाबले अपने रिटेल व्यापारियों को खड़ा करेगा उन्होंने बताया लॉक डाउन की अवधि में  केवल किराना व्यापारी जोड़े गए हैं तथा लॉक डॉउन खुलने के बाद सभी ट्रेड के व्यापारियों को ई-कॉमर्स के प्लेटफार्म से आदर्श व्यापार मंडल जोड़ेगा उन्होंने बताया कि प्रथम चरण में kirana linker .in वेबसाइट में राजधानी के 120 रिटेल किराना व्यापारी एवं 18 डिस्ट्रीब्यूटर  जुड़ चुके हैं जो राजधानी की जनता को  लॉक डाउन की अवधि में होम डिलीवरी के माध्यम से आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति करेंगे  
व्यापारी नेता संजय गुप्ता ने बताया प्रथम चरण में लखनऊ, प्रयाग राज, वाराणसी, गोरखपुर, कानपुर शहर में यह शुरू की जा रही है
व्यापारी नेता संजय गुप्ता ने कहा अब आदर्श व्यापार मंडल एक तरफ बड़ी ई कॉमर्स कंपनियों का विरोध करेगा दूसरी तरफ भारत भारत के  सभी ट्रेड के रिटेल व्यापारियों को e-commerce क्षेत्र में लाकर उन्हें मजबूत करेगा तथा बड़ी बड़ी विदेशी कंपनियों के मुकाबले खड़ा करेगा !


Sunday, April 19, 2020

अमेरिका में कोरोना का टीका विकसित करने में जुटे प्रयागराज के वैज्ञानिक फराज ज़ैदी

प्रयागराज -  कोरोना वायरस (कोविड-19) को मात देने के लिए पूरी दुनिया के वैज्ञानिक वैक्सीन बनाने में लगे हैं। इन्हीं में एक हैैं प्रयागराज के रहने वाले फराज जैदी, जो अमेरिका के फिलाडेल्फिया स्थित विस्टार इंस्टीट्यूट में टीम का हिस्सा हैं। इस लैब में बतौर प्रोजेक्ट मैनेजर फराज समेत 25 वैज्ञानिकों की टीम शामिल है। राहत भरी खबर है कि इस टीम ने जो एक वैक्सीन तैयार की है वह चूहों और बंदरों पर कारगर साबित हुई है। सब कुछ ठीक रहा तो जल्द ही इस वैक्सीन पर मुहर लग सकती है। 



वैज्ञानिक फराज जैैदी के मुताबिक, किसी वैक्सीन को तैयार करने में कई वर्ष लग जाते हैं लेकिन कोरोना जैसी वैश्विक महामारी की भयावहता को देखते हुए हम लोग दिन रात लैब में ही काम कर रहे हैं। कोविड-19 वायरस को मात देने के लिए जनवरी में ही टीम वैक्सीन बनाने में लग गई थी। तैयार वैक्सीन का एनिमल्स ट्रॉयल भी हो गया। इसमें कई स्टेज होते हैं। फेज वन में यह वैक्सीन चूहों पर दी गई जो सफल रही। फेज-2 में बंदरों पर भी इसका प्रयोग सफल रहा।फराज जैैदी के अनुसार, छह अप्रैल से इस वैक्सीन का ह्यूमन ट्रॉयल शुरू हो गया है, जिसमें 260 वालंटियर्स शामिल किए गए हैं। इन लोगों को वैक्सीन लगाई गई है। कुछ सप्ताह बाद इन सभी के ब्लड लेकर टेस्ट किए जाएंगे कि यह वैक्सीन उनके शरीर में किस तरह का प्रभाव डाल रही है। इस पूरी प्रक्रिया में अभी एक से दो वर्ष तक का समय लग सकता है।


फराज के बारे में


फराज जैदी का जन्म प्रयागराज के करेली में हुआ था। इनका पैतृक घर फूलपुर तहसील के कपसा में है। इन्होंने पुणे के डीवाई पाटिल इंस्टीट्यूट ऑफ बायोटेक्नोलॉजी एंड बायोइन्फार्मेटिंग से बीटेक किया, उसके बाद फिलाडेल्फिया के यूनिवर्सिटी ऑफ साइंस से सेल एंड बायोलॉजी एंड बायोटेक्नोलॉजी में मास्टर किया। पिछले छह साल से विस्टार इंस्टीट्यूट में प्रोजेक्टर मैनेजर के रूप में कार्य कर रहे हैं। यह वही इंस्टीट्यूट है जिसमें रूबेला, रैबीज व जीका की वैक्सीन तैयार की गई थी। इनके पिता डॉ. इकबाल जैदी मुंबई में चिकित्सक हैं।


पिछले साल आए थे प्रयागराज


फराज बीते साल दिसंबर में प्रयागराज आए थे। वह अपने रिश्तेदार व सपा नेता मुस्ताक काजमी के बेटे कासिफ काजमी की शादी में शामिल हुए थे। प्रयागराज वासियों के लिए यह गर्व की बात है कि इस महत्वपूर्ण कार्य में प्रयागराज का भी एक वैज्ञानिक अपनी सेवा दे रहा है। फराज के पिता डॉ. इकबाल का कहना है कि चार माह से फराज से बहुत कम बात हो पाती है क्योंकि वह लैब में दिन रात व्यस्त है। हम सभी यह कामना कर रहे हैं कि उसे जल्द सफलता और भारत समेत पूरी दुनिया को राहत मिले।


पुलिस ने सफाईकर्मियों का किया स्वागत


गोण्डा। कोरोना वायरस से बचाव में जहां पुलिसकर्मी अपनी ड्यूटी को पूरा कररहे हैं। वहीं दूसरी ओर लाकडाउन के दौरान साफ सफाई के लिए पूरी तत्परता से अपनी ड्यूटी निभाने वाले सफाईकर्मियों का पुलिस स्वागत कर व उन्हें फूल-माल भेंटकर उनका हौंसला बढारही है।
चौक के पाण्डेय बाजार पुलिस चौकी प्रभारी मोहम्मद जावेद अकबर ने रविवार को सफाईकर्मियों का स्वागत किया। फूल बर्षा कर पुलिस ने उनका हौंसला बढाया। उन्होंने कहा कि डाक्टर, पुलिस, अधिकारी, सफाईकर्मी सभी लोग मिलकर इस महामारी को हराने में अपनी अहम भूमिका रहे हैं। उन्होंने लोगों से लाकडाउन के समय घर में ही रहने और नियमों का पालन करने की अपील सभी से की। मनीष यादव, अरविन्द कुमार, महिला आरक्षी अन्नू वर्मा रहीं।


सरकार से मदद की गुहार !!

लखनऊ 19 अप्रैल - लखनऊ में कोरोना वायरस जैसी खतरनाक बीमारी को देखते हुए पूरे देश मे जो महामारी चल रही है । तो कहीं गरीबो का बुरा हाल है तो कंही दिहाड़ी मजदूर भुखमरी का शिकार हो रहे है जिनकी मदद के लिए कोई न कोई लगातार हाथं बड़ा रहा है । गरीबों व दिहाडी मजदूर व किशानो की मदद के लिए सरकार भी आगे बढ़ के मदद कर रही है ।



PM के लॉक डाउन के आदेश के बाद रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों के आवागमन के रुकने से वहां पर लोगो का बोझ उठाने वाले कुली जो जनता का बोझ उठाते थे और अपना व अपने परिवार का पेट पाल रहे थे । तो वहीं आज उनका बोझ उठाने के लिए नाही सरकार न कोई और भी मदद के लिए हाथ नही बड़ा रहा है !


जिससे लोगो का बोझ उठाने वाले कुली आज भुखमरी की कगार पर है न तो उनके पास खाना है और नाही खाने के लिए पैसा है । वहीं कुली संघ के अध्यक्ष सुरेश यादव ने PM और CM और गृह मंत्री व रेल मंत्री को  पत्र लिख कर किया मांग ।


Saturday, April 18, 2020

कोरोना संकट के बीच न्यूयॉर्क के गवर्नर के ख़िलाफ़ क्यों बोले ट्रंप?

गुरुवार को ट्रंप ने कहा था कि कोरोना वायरस के कारण जो पाबंदियां लगाई गई हैं उन्हें हटाने के बारे में फ़ैसला राज्य के गवर्नर का होना चाहिए और संघीय सरकार इस मामले में केवल दिशानिर्देश जारी कर सकती है !लेकिन इसके बाद शुक्रवार को जिस वक्त न्यूयॉर्क के गवर्नर एंड्रू कूमो संवाददाता सम्मेलन में बोल रहे थे उस वक्त अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप उनके ख़िलाफ़ एक के बाद एक ट्वीट कर लगातार उन पर हमले कर रहे थे !



मामला तब और भी बढ़ गया जब कूमो ने आरोप लगाया कि संघीय सरकार लॉकडाउन हटाने के लिए ज़रूरी आर्थिक मदद नहीं दे रही और ऐसे में बिना ज़रूरी मदद के राज्य सरकारें आगे कदम नहीं बढ़ा सकेंगी !


एंड्रू कूमो पर आरोप लगाते हुए ट्रंप ने ट्वीट किया, "गवर्नर कूमो को शिकायत करने में कम समय लगाना चाहिए जबकि अपने काम को अधिक समय देना चाहिए. घर से निकलिए और काम कीजिए. हमने न्यूयॉर्क के अस्पतालों में हज़ारों बेड की व्यवस्था की है, बड़ी संख्या में आपको वेन्टिलेटर्स दिए हैं."


"हमने न्यूयॉर्क को किसी भी अन्य राज्य की तुलना में कहीं अधिक पैसा, मदद और उपकरण दिए हैं. इन महान लोगों ने कभी भी काम नहीं किया है. यहां से आने वाले आंकड़े ठीक नहीं हैं."


ट्र्ंप ने एक और ट्वीट किया, "कूमो ने 40 हज़ार वेन्टिलेटर्स की मांग की थी. हमने उन्हें कुछ संख्या में वेन्टिलेटर्स दिए थे लेकिन वो पर्याप्त थे. राज्य को पहले ही अपने पास इन्हें स्टॉक कर रखना चाहिए था."


ट्रंप के ट्वीट के बाद डेमोक्रेट नेता कूमो ने आरोप लगाया कि "अगर ट्रंप घर बैठे टीवी देख रहे हैं, तो उन्हें उठकर काम पर जाना चाहिए."


कूमो ने आरोप लगाया है कि राज्य में लॉकडाउन हटाने और आम जनजीवन फिर से शुरु करने के लिए जो ज़रूरी आर्थिक मदद चाहिए वो संघीय सरकार नहीं दे रही है. ट्रंप को ये उम्मीद नहीं करनी चाहिए कि बिना ज़रूरी आर्थिक मदद के राज्य सरकारें इस मामले में आगे कदम बढ़ा सकेंगी.


उनका कहना है कि गुरुवार को हुए संवाददाता सम्मेलन में ट्रंप ने इस विषय में कोई घोषणा नहीं की कि राज्य कैसे लॉकडाउन की स्थिति से बाहर निकलें. वो कहते हैं, "उन्होंने कहा कि यह राज्यों पर निर्भर है और वो खुद कुछ नहीं कर रहे. लेकिन पहले भी ये राज्य के गवर्नरों पर ही निर्भर था."


अधिकांश कानूनी विशेषज्ञ इस बात से सहमत हैं कि राज्यों में काम करने का अधिकार गवर्नर को है न कि संघीय सरकार को !


Friday, April 17, 2020

लॉकडाउन में योगी सरकार का बड़ा ऐलान, UP में 11 तरह की इंड्रस्ट्रीज शुरू होंगी

प्रथम चरण में अधिकतम 50% श्रमिकों रहेंगे!
हॉटस्पॉट एरिया में नहीं चलेगी कोई भी यूनिट!


कोरोना संकट के बीच उत्तर प्रदेश में योगी सरकार ने बड़ा कदम उठाया है. प्रदेश सरकार ने आवश्यक सेवाओं के साथ 11 तरह के उद्योगों को सशर्त चलाने की अनुमति दे दी है. फिलहाल सतत प्रक्रिया उद्योगों के संचालन की अनुमित दी गई है !



स्टील, रिफाइनरी, सीमेंट, रसायन, उर्वरक, वस्त्र उद्योग (परिधान को छोड़कर), फाउंड्रीज, पेपर, टायर, चीनी मिल को चलाने की अनुमति दी गई है. साथ ही कॉमन एफ्लूएंट ट्रीटमेंट प्लांट को शुरू करने के आदेश दिए गए हैं ! प्रथम चरण में अधिकतम 50% श्रमिकों के साथ यूनिट चलाने की अनुमति होगी. इस दौरान प्रशासनिक कार्यालयों को खोलने की अनुमति नहीं होगी. इसके अलावा हॉटस्पॉट एरिया में यूनिट चलाने पर प्रतिबंध है !


औद्योगिक परिसर को गाइडलाइन के मुताबिक सैनिटाइजेशन कराया जाए और श्रमिकों की संख्या के हिसाब से थर्मल स्कैनर की व्यवस्था की जाए. यूनिट में सैनेटाइजर, मास्क और पानी का पूरा प्रबंध करने के भी निर्देश दिए गए हैं ! गाइडलांइस का पालन जिला प्रशासन और चिकित्सा विभाग सुनिश्चित कराएगा. इस दौरान किसी भी कर्मचारी में कोरोना संक्रमण के लक्षण दिखाई देने पर जिला प्रशासन को सूचित करना होगा !


आईसीएमआर ने दूर किया भ्रम: गर्मी में भी नहीं कम होगी कोरोना की महामारी

देश में कोरोना वायरस के मामलों में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है। स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, भारत में अब तक कोरोना से 12,759 लोग संक्रमित हुए हैं और 420 लोगों की मौत हुई हैं। कुछ लोगों का मानना है कि जैसे-जैसे तापमान में वृद्धि होगी कोरोना वायरस का प्रकोप खत्म होता जाएगा। वहीं, अब आईसीएमआर ने इस बात का खंडन किया है।



भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के मुख्य महामारी विज्ञानी डॉ रमन आर गंगाखेडकर ने बताया कि चीन ने 31 दिसंबर के बाद भारत को बताया कि कोरोना वायरस नामक एक बीमारी फैल रही है। इसके बाद देश में एहतियात के तौर पर कदम उठाए गए।
गंगाखेडकर ने बताया कि अभी तक इस वायरस ने गर्मी का पूरा मौसम नहीं देखा है, इसलिए गर्मी के मौसम में वायरस पर होने वाले प्रभाव को देखा जाएगा। उन्होंने कहा कि वर्तमान में इस बात का कोई सबूत नहीं है कि यह बीमारी गर्मी के मौसम में खत्म हो जाएगी।
डॉ रमन ने कहा कि लोगों को मानना है कि गर्मी के मौसम में छींकने पर निकलने वाली छोटी बूंदें जल्दी सूख जाएंगी और इससे संक्रमण का खतरा कम हो जाएगा। उन्होंने आगे कहा कि अगर इस बात का कोई सबूत मिलता है तो हम इसकी जानकारी साझा करेंगे, लेकिन वर्तमान में कोरोना के गर्मी के मौसम में खत्म होने का कोई सबूत नहीं है।
*अब तक 2,90,401 लोगों की जांच की गई*


वहीं, गंगाखेडकर ने बताया कि अभी तक 2,90,401 लोगों की जांच की गई हैं, जिसमें से 30,043 ( आईसीएमआर की 176 लैब में 26,331 टेस्ट और 78 प्राइवेट लैब में 3,712 टेस्ट किए गए) टेस्ट कल किए गए थे।
*भारत में 24 लोगों की जांच करने पर एक पॉजिटिव मामला मिल रहा*


उन्होंने बताया कि जापान में औसतन 11.7 लोगों की जांच करने पर एक पॉजिटिव मामला मिल रहा है। इटली में यह संख्या औसतन 6.7, अमेरिका में औसतन 5.3, यूके में औसतन 3.4 हैं। जबकि भारत में हम 24 लोगों की जांच कर रहे हैं तब एक पॉजिटिव मामला सामने आ रहा है।


यूपी में 20 अप्रैल से सरकारी ऑफिसों में काम शुरू करने को लेकर एडवाइजरी जारी

लखनऊ, 17 अप्रैल 2020!  कोरोना वायरस से निपटने के लिए देश में लॉकडाउन 3 मई तक है। केंद्र सरकार ने 20 अप्रैल से कुछ जरूरी सेवाओं में सशर्त छूट देने के निर्देश दिए हैं। वहीं  उत्तर प्रदेश सरकार ने 20 अप्रैल से सरकारी ऑफिस को खोले जाने को लेकर एडवाइजरी जारी की है।इसमें कहा गया है कि पुलिस होम गार्ड, सिविल डिफेंस,अग्निशमन, आवश्यक सेवाएं आपदा प्रबंधन, कारागार और नगर निकाय पहले की तरह ही कार्य करेंगे। प्रदेश के सभी विभागाध्यक्ष, कार्यालय अध्यक्ष समूह क और ख के सभी अधिकारी कार्यालयों में रहेंगे।एडवाइजरी में कहा गया है कि 33 प्रतिशत कर्मचारियों की उपस्थिति सुनिश्चित करवाने की व्यवस्था की जाए। रोस्टर के जरिए कर्मचारियों को दफ्तर बुलाया जा सकता है। जिला प्रशासन, ट्रेजरी के कार्यों के लिए आवश्यकतानुसार कार्मिकों की शासकीय व्यवस्था करने को कहा गया है।


उत्तर प्रदेश पुलिस आवास निगम ने भी सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखते हुए 20 अप्रैल से कामकाज शुरू करने का फैसला किया है। तृतीय व चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों को अभी एक तिहाई संख्या में भी कार्यालय बुलाया जाएगा।


पुलिस आवास निगम के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक की जिम्मेदारी संभाल रहे एडीजी एचआर शर्मा ने आदेश जारी करके कहा है कि निगम के समूह ‘क’ और ‘ख’ के सभी अधिकारी कार्यालय अवधि में अनिवार्य रूप से अपने कार्यालय में बैठेंगे। इस दौरान अधिकारी अपनी-अपनी शाखा का जरूरी काम निपटाएंगे। अधिकारी अपने अधीनस्थ समूह ‘ग’ व समूह ‘घ’ के कर्मचारियों को भी जरूरी कार्यों को निपटाने के लिए कार्यालय में बुला सकेंगे।


उन्होंने अधिकारियों से यह भी कहा है कि वे अपने यहां समूह ‘ग’ व समूह ‘घ’ के आवश्यक स्टाफ को कार्यालय बुलाने के लिए रोस्टर बना लें। सभी अधिकारी व कर्मचारी अपने साथ कार्यालय का परिचय पत्र भी अवश्य रखें। ड्यूटी के दौरान सभी अधिकारी व कर्मचारी सोशल डिस्टेंसिंग (एक दूसरे से शारीरिक दूरी) का पालन करेंगे और मास्क का प्रयोग भी अनिवार्य रूप से करेंगे। कार्यालय में सैनेटाइजर का उपयोग व उपलब्धता भी जरूरी है।


Thursday, April 16, 2020

लोगों को भाषण नहीं, राशन देकर करें मदद - कपिल सिब्बल

कांग्रेस ने एक बार फिर प्रवासियों और गरीब लोगों की दुर्दशा को लेकर सरकार पर हमला करते हुए कहा है कि वे देशव्यापी लॉकडाउन के कारण पीड़ित हैं। पार्टी के नेता कपिल सिब्बल ने गुरुवार को कहा कि केवल भाषण देकर लोगों की मदद नहीं की जा सकती। सिब्बल ने एक ट्वीट में कहा, “हमारे लोग सरकार का समर्थन करने के लिए तैयार हैं...लेकिन सरकार को भी लोगों का समर्थन करने के लिए तैयार होना चाहिए। ये समर्थन 'लाठीचार्ज' और 'भाषण' से नहीं, बल्कि 'राशन' और जीवनयापन के लिए 'पैसा' देकर करना चाहिए।”



कपिल सिब्बल ने कहा, “हम सलाम करते हैं, जो इन प्रवासियों और गरीबों को खाना खिला रहे हैं.... गुरुद्वारे, मंदिर, सामुदायिक सहयोग से चल रहे गैर सरकारी संगठन।” कांग्रेस 20 सितंबर तक गरीबों के लिए मुफ्त राशन की मांग कर रही है और सोनिया गांधी ने इस पर प्रधानमंत्री को पत्र भी लिखा है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बुधवार को सरकार से गरीबों को भोजन की उपलब्धता सुनिश्चित कराने के लिए 'आपातकालीन राशन कार्ड' जारी करने की अपील की। ये प्रावधान उन लोगों के लिए करने को कहा है, जिनमें प्रवासी और गरीब शामिल हैं और जिन्हें पीडीएस के माध्यम से राशन नहीं मिल रहा है।


राहुल गांधी ने बुधवार को एक ट्वीट में कहा कि यह अमानवीय है कि अनाज सड़ रहा है और लोग खाली पेट हैं। उन्होंने कहा, “हम सरकार से अपील करते हैं कि इस कठिन समय में आपातकालीन राशन कार्ड जारी करें। यह उन लोगों के लिए होना चाहिए जो लॉकडाउन के कारण पीड़ित हैं और उनके पास अनाज नहीं है। लाखों ऐसे नागरिक हैं जो पीडीएस से राशन नहीं ले पा रहे हैं। खाद्यान्न गोदामों में सड़ रहा और लोग भूखे हैं, यह अमानवीय है।


अमीनाबाद की मेडिसिन मार्केट अनिश्चितकाल के लिए बंद, ट्रांसपोर्ट नगर से मिलेगी दवा

लखनऊ ब्रेकिंग।



अमीनाबाद की मेडिसिन मार्केट अनिश्चितकाल के लिए बंद !कोरोना संक्रमण के चलते व्यापारियों ने बंद की मेडिसिन मार्केट ! आजाद सर्जिकल पर काम करने वाले चार दवा व्यापारी संदिग्ध मिले , चारो को क्वॉरेंटाइन किया गया, चारों का करवाया जा रहा है कोरोना टेस्ट ! मेडिसिन मार्केट से नही अब ट्रांसपोर्ट नगर के गोदाम से होगी दवाओं की डिलीवरी ! बाहर से आने वाला दवा व्यापारियों को ट्रांसपोर्ट नगर से मिलेगी दवा ! अमीनाबाद की मेडिसिन मार्केट में सुबह 6:00 बजे से सुबह 9:00 बजे तक ही दवा की सप्लाई कर सकते हैं दुकानदार ! मेडिसिन मार्केट एसोसिएशन ने लिया निर्णय ! मार्केट के सैनिटाइजेशन के लिए व्यापारियों ने पहले 2 दिन के लिए किया था मार्केट बंद ! अब ऑर्डर लेने के लिए चंद घंटों के लिए ही खुलेगी मेडिसिन मार्केट गोदाम से होगी दवाओं की डिलीवरी !


Wednesday, April 15, 2020

विनय दुबे, जिसने बांद्रा स्टेशन पर जुटे मजदूरों को किया गुमराह, पुलिस ने किया गिरफ्तार   

कौन है विनय दुबे, जिसने बांद्रा स्टेशन पर जुटे मजदूरों को किया गुमराह, पुलिस ने किया गिरफ्तार!!
  
मुंबई के बांद्रा रेलवे स्टेशन पर प्रवासी मजदूरों को गुमराह कर इकट्ठा करने के आरोपी शख्स विनय दुबे को मुंबई पुलिस ने एरोली क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया है। इसके बाद आरोपी विनय दुबे को मुंबई पुलिस देर रात बांद्रा स्टेशन ले गई। पुलिस ने इस मामले में आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। आरोप है कि विनय ने मुंबई के कुर्ला में 18 अप्रैल को प्रवासी मजदूरों की ओर से देशव्यापी विरोध-प्रदर्शन करने की धमकी दी।पुलिस ने अनुसार आरोपी विनय दुबे 'चलो घर की ओर' कैंपेन चला रहा था। उसने अपने फेसबुक अकाउंट पर शेयर किए गए पोस्ट में इसी बात का जिक्र किया है। साथ ही अपनी एक टीम के बांद्रा में होने की बात कही है। एक पोस्ट में उसने 18 अप्रैल तक ट्रेनें शुरू नहीं होने पर देशव्यापी आंदोलन की चेतावनी तक दी है। बता दें कि इस मामले में पुलिस ने करीब एक हजार लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।


मुंबई पुलिस की एफआईआर में विनय दुबे पर लॉकडाउन के बीच लोगों को गुमराह करने का आरोप है। मुंबई पुलिस ने विनय के खिलाफ धारा-188 और महामारी अधिनियम के तहत केस दर्ज किया है।


कौन है विनय दुबे ?
विनय के फेसबुक अकाउंट पर दी गई जानकारी के मुताबिक वह नवी मुंबई का रहने वाला है। उसने खुद को उद्यमी और सामाजिक कार्यकर्ता बताया है। फेसबुक पर विनय ने कई पोस्ट शेयर किए हैं, इनमें से एक वीडियो में वह कहता सुनाई देता है कि उसने महाराष्ट्र में फंसे प्रवासी मजदूरों के लिए 40 बसों का इंतजाम किया है, ताकि नि:शुल्क रूप से इन मजदूरों को उनके मूल घरों तक पहुंचाया जा सके। राज्य सरकारों से इसकी अनुमति मांगी परंतु अभी तक नहीं मिली है। वीडियो पोस्ट में इसी तरह की कई बातें विनय ने साझा की हैं। विनय के इस वीडियो को 15 हजार से ज्यादा बार शेयर किया जा चुका है।


राज ठाकरे के साथ मंच किया साझा


विनय के फेसबुक अकाउंट में अपलोड फोटोज में से एक में वह मनसे प्रमुख राज ठाकरे के साथ मंच साझा करता दिखाई पड़ता है। इसके अलावा उसकी प्रोफाइल में अपलोड एक फोटो में वह विधानसभा चुनाव की उम्मीदवारी पेश करता हुआ भी दिखता है।


बता दें कि मंगलवार को मुंबई के बांद्रा रेलवे स्टेशन पर प्रवासी मजदूरों की भारी भीड़ इकट्ठा हो गई थी। ये सभी मजदूर घर जाने के लिए स्टेशन पहुंचे थे। मजदूरों को उम्मीद थी कि लॉकडाउन खत्म हो जाएगा। उन्हें हटाने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा था। हालांकि अब वहां से प्रवासी मजदूरों को हटा दिया गया है। बता दें कि पूरे देश में 3 मई तक के लिए लॉकडाउन बढ़ा दिया गया है।


राजनेताओं से करीबी संबंध
राज ठाकरे के साथ मंच साझा करने अलावा भी विनय दुबे के राजनेताओं से अच्छे संबंध हैं। दरअसल दुबे ने अपने ट्विटर अकाउंट कुछ ट्वीट किए हैं इनमें से एक में सत्ताधारी पार्टी की सहयोगी एनसीपी के नेताओं से उसकी करीबी झलकती है। एक ट्वीट में वह कहता है कि उसके पिता ने कोरोना के खिलाफ लड़ाई के लिए महाराष्ट्र सरकार को अपने जीवन की सारी पूंजी दान कर दी। उसने इसे स्वीकारने के लिए गृह मंत्री अनिल देशमुख के साथ ही मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे का आभार भी जताया है।


लापरवाही: पुलिस चौकी से दो करोड़ की शराब गायब

मथुरा - उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में पुलिस चौकी से दो करोड़ की शराब गायब हो गई है। घटना कोसीकलां इलाके की कोटवन चौकी की है। तस्करी की अवैध शराब को पुलिसकर्मियों ने पिछले 6 महीने में पकड़ा था। अवैध शराब बेच देने का मामला प्रकाश में आते ही अधिकारियों में हड़कंप मच गया है। उन्होंने रोजनामचा मिला कर देखा तो पकड़ी गई शराब की हजारों पेटियां गायब मिलीं। फिलहाल पुलिस ने चार के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं चौकी प्रभारी समेत दो को निलंबित कर दिया गया है।


( फ़ाइल फोटो )


लॉकडाउन में हरियाणा ब्रांड की अवैध शराब बिकने का मामला प्रकाश में आने पर प्रभारी निरीक्षक आजाद पाल सिंह भौंचक्के रहे गए। हरियाणा और यूपी दोनों राज्यों में ठेके बंद होने के बावजूद अवैध शराब बिकने को उन्होंने गंभीरता से लिया। इस दौरान थाना पुलिस मात्र 14 दिनों में 506 क्वार्टर, 30 बोतल व 6 पेटी अवैध शराब पकड़ चुकी है। पुलिस ने विगत 11 अप्रैल को कोटवन चौकी में रखी 6 पेटी शराब चोरी करते एक तस्कर को भी गिरफ्तार किया था। उसी दिन से पुलिस का शक गहराता चला गया।


प्रभारी निरीक्षक की जांच पड़ताल में उन्हें कोटवन चौकी से शराब बेचे जाने का मामला प्रकाश में आया। उन्होंने इसकी सूचना तत्काल उच्च अधिकारियों को दी। जब चौकी पर पहुंचकर जमा शराब को पिछले दिनों पकड़ी शराब के रोजनामचे से मिलाया गया तो स्टॉक से बड़ी मात्रा में शराब गायब मिली। इसकी कीमत करोड़ों रुपए आंकी जा रही है। प्रथम दृष्टया पुलिसकर्मियों द्वारा मिलकर यहां से शराब बेचे जाने और पैसों का बंदरबांट करने का मामला प्रकाश में आया है। इसका संज्ञान लेते हुए प्रभारी निरीक्षक आजाद पाल ने पूर्व फालोवर थान सिंह, वर्तमान फालोवर संजय, पुलिसकर्मी सतेन्द्र पचौरी एवं पीआवी पुलिसकर्मी अनिल यादव की संलिप्तता पाई। उन्होंने इन चारों के खिलाफ थाने में नामजद मुकदमा दर्ज कराया है। इसकी जांच सीओ छाता जगदीश कालीरमन द्वारा की जा रही है। एसएसपी डॉ. गोवर ग्रोवर का कहना है कि इसमें किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। पूरे मामले की जांच उच्चस्तरीय करायी जा रही है।


कोरोना मरीजों को हिंदू-मुस्लिम के आधार पर मिल रहे अलग-अलग वार्ड?

देशभर में कोरोना वायरस का कहर जारी है और इसके मरीजों की संख्या 11 हजार पार कर गई है। इस बीच गुजरात से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जिसमें कोरोना मरीजों का इलाज हिन्दू-मुस्लिम धर्म के आधार पर अलग-अलग वार्ड में किया जा रहा है। अहमदाबाद सिविल अस्पताल में धर्म के आधार पर कोरोना वायरस से संक्रमित हिंदू और मुस्लिम मरीजों और संदिग्धों के लिए अलग-अलग वार्ड (कोविड-19 वार्ड) बनाए गए हैं। बताया जा रहा है कि सरकार के फैसले के तहत ही दोनों समुदाय के मरीजों को अलग-अलग रखने की यह व्यवस्था की गई है। इंडियन एक्सप्रेस ने अपनी रिपोर्ट में यह जानकारी दी है। 



इंडियन एक्सप्रेस की इस रिपोर्ट में मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉ. गुणवंत एच राठौड़ के हवाले से कहा गया है कि यहां हिन्दू और मुस्लिम मरीजों के लिए अलग-अलग वार्ड बनाए गए हैं, इस तरह से अस्पताल में कोरोना वायरस के कुल मरीजों के लिए ऐसे 1200 बेड हैं। हालांकि, उपमुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री नितिन पटेल ने इस घटना की जानकारी होने से इनकार कर दिया। 


रिपोर्ट के मुताबिक एक मरीज ने कहा, 'रविवार की रात को फर्स्ट वार्ड (ए-4) में भर्ती 28 मरीजों का नाम बुलाकर दूसरे वार्ड (सी-4) में शिफ्ट कर दिया गया। हमें ये नहीं बताया गया कि क्यों शिफ्ट किया जा रहा है। उस वक्त जितने भी कोरोना मरीज शिफ्ट किए गए, वे सभी एक ही समुदाय के थे। हमने अपने वार्ड में ड्यूटी कर रहे एक स्टाफ से इस बारे में पूछा तो उसने कहा कि दोनों धर्मों के मरीजों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए ये कदम उठाया गया है।'


वहीं, अस्पताल के मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉ. गुणवंत राठौड़ ने इस बारे में कहा ' सामान्य तौर पर अस्पताल में महिला और पुरुष के लिए अलग-अलग वार्ड होते हैं, मगर यहां हमने कोरोना वायरस के हिुंदू-मुस्लिम मरीजों के लिए अलग-अलग वार्ड की व्यवस्था की है।' जब उनसे इस व्यवस्था के कारण के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि यह राज्य सरकार के आदेश पर ही किया गया है और उनसे पूछ सकते हैं।


रिपोर्ट में कहा गया है कि अस्पताल में भर्ती होने के प्रोटोकॉल के अनुसार, एक कोरोना संदिग्ध मरीज को कन्फर्म कोरोना मरीज से अलग वार्ड में रखा जाता है, जब तक उसके टेस्ट का रिजल्ट न आ जाए। अस्पताल में भर्ती 186 लोगों में से 150 लोगो कोरोना पॉजिटिव हैं। इंडियन एक्सप्रेस ने अस्पताल के सूत्रों के हवाले से बताया कि 150 मरीजों में से 40 मुस्लिम हैं।


Tuesday, April 14, 2020

COVID-19 स्वास्थ्य विभाग अब मेडिकल स्टोर संचालकों की मदद लेगा

कोरोना वायरस के संक्रमितों और संदिग्धों की पहचान के लिए स्वास्थ्य विभाग अब मेडिकल स्टोर संचालकों की मदद लेगा। स्वास्थ्य विभाग ने मेडिकल स्टोर संचालकों से खांसी, जुकाम, बुखार की दवा लेने पहुंच रहे लोगों की जानकारी मांगी है। इसके बाद स्टोर संचालक इसका रिकॉर्ड तैयार करने लगे हैं, जिसे स्वास्थ्य विभाग के साथ साझा किया जाएगा। इस रिकॉर्ड के आधार पर भी स्वास्थ्य विभाग संदिग्ध मरीजों की पहचान कर उनकी जांच कराएगा, जिससे यह पता लगाया जाएगा कि वे कोरोना संक्रमित हैं या नहीं। 


गुरुग्राम स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि कोरोना संक्रमित जमातियों और दूसरे रोगियों के संपर्क में आने वाले  छिप रहे हैं। वे अपनी सेहत की जांच कराने के लिए खुलकर सामने नहीं आ रहे हैं। इससे संक्रमण फैलने का खतरा और बढ़ रहा है। बहुत से कोरोना संदिग्ध रोगी चुपचाप मेडिकल स्टोर से दवा खरीद कर खा रहे हैं। ऐसे में उनकी पहचान कर पाना मुश्किल हो रहा है। वहीं उनसे दूसरे लोगों के भी संक्रमित होने का खतरा है। इसे देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने मेडिकल स्टोर संचालकों से खांसी, जुकाम, बुखार की दवा ले जा रहे रोगियों की जानकारी जुटाने को कहा है।


मेयर के करीबी को ‘खास कुर्सी’.... सवालों में BJP

यह खबर है.....सत्ता के रसूख, प्रशासनिक हनक और पार्टी के नियमों को ठेंगा दिखाने की.....जी हां....मुरादाबाद के मेयर विनोद अग्रवाल की पावर का अ...