गोंडा - लाकडाउन के 21वें दिन आज प्रधानमंत्री मोदी का सम्बोधन लोगों ने अपने परिवार के साथ सुना। देश हित व कोरोना वायरस से बचाव के लिए उठाए गए पीएम के कठोर कदमों की लोगों ने सराहना की।लाकडाउन के समय में पीएम के द्वारा सुझाए गए उपायों को पूरा करने के लिए सभी में उतसाह दिखा। अपने देख रेख के साथ साथ अपने पडोसियों, बुजुर्गों का भी पूरा सहयोग करने की पीएम की अपील को भी लोगों ने खूब सराहना की। पीएम का संदेश घर में रहें, सुरक्षित रहें को पालन करने पर लोगों ने जोर दिया। शिक्षक गणेशदत्त त्रिपाठी, गिरिजा शंकर, कय्यूम शेख, शमभूदत्त त्रिपाठी, विनय श्रीवास्तव, नूर मोहम्मद, राधेश्याम ने पीएम के सम्बोधन को सुना।
Tuesday, April 14, 2020
परिवार के साथ सुना पीएम का सम्बोधन
मुंबई के बांद्रा में हजारों की तादाद में लोगो ने लॉकडाउन तोड़े
मुंबई के बांद्रा में मंगलवार को हजारों की तादाद में लोग लॉकडाउन को तोड़कर जुटे। कोरोना वायरस के चलते देशभर में लॉकडाउन के बीच इतनी बड़ी संख्या में लोगों के एकसाथ जुटने के बाद हड़कंप मच गया। आनन फानन में पुलिस और स्थानीय नेता वहां पर पहुंचे, लेकिन जब उनकी बातें नही सुनी गई तो पुलिस ने उन पर लाठीचार्ज कर भीड़ को तितर-बितर किया और स्थिति को अपने नियंत्रण में लिया।
क्या है बांद्रा का पूरा मामला
दरअसल, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की तरफ से दूसरी बार लॉकडाउन बढ़ाने की घोषणा के करीब 6 घंटे बाद ये लोग बांद्र स्टेशन के नजदीक सड़कों पर आ गए और मांग की कि उन्हें उनके मूल स्थानों को जाने के लिए परिवहन की व्यवस्था की जाए। ये सभी प्रवासी मजदूर मुंबई में दिहाड़ी पर काम करते हैं।
कोविड-19 के प्रसार को रोकने के लिए पिछले महीने लॉकडाउन लागू होने के बाद से दिहाड़ी मजदूर बेरोजगार हो गए हैं। इससे उन्हें मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि अधिकारियों और गैर-सरकारी संगठनों ने उनके भोजन की व्यवस्था की है, लेकिन उनमें से अधिकतर पाबंदियों के चलते हो रही दिक्कतों के चलते अपने मूल स्थानों को वापस जाना चाहते हैं !
पुलिस ने बताया- लॉकडाउन बढ़ने से दुखी थे प्रवासी मजदूर
इस घटना पर मुंबई पुलिस के जनसंपर्क अधिकारी (पीआरओ) डीसीपी प्रणय अशोक ने कहा, "आज शाम 4 बजे बांद्रा रेलवे स्टेशन के पास लगभग 1500 लोग इकट्ठा हुए। उनमें से ज्यादातर बाहर से आए प्रवासी मजदूर थे। वे लॉकडाउन बढ़ने से दुखी थे और अपने घरों को वापस जाना चाहते थे। उन्होंने प्रशासन के आगे अपनी मांग रखी।"
इसके साथ ही उन्होंने हालात को सामान्य बताया। पुलिस ने कहा, "स्थानीय पुलिस अधिकारियों ने मौके पर जाकर उनसे बात की और उन्हें समझाने की कोशिश की। इस दौरान भीड़ का एक हिस्सा हिंसक हो गया इसलिए उन्हें नियंत्रित करने के लिए हल्के बल का इस्तेमाल करना पड़ा। भीड़ को तितर-बितर किया गया। पुलिस तैनात कर दी गई है। स्थिति सामान्य है।"
गृह मंत्री ने किया उद्धव को फोन
उधर, बांद्रा की घटना के बाद गृह मंत्री अमित शाह ने उद्धव ठाकरे को फोन कर इस घटना पर चिंता जाहिर की। उन्होंने कहा कि ऐसी घटना से कोरोना के खिलाफ भारत की लड़ाई कमजोर पड़ेगी। अमित शाह ने ठाकरे को इसमें अपना पूरा समर्थन का भरोसा दिया। इसके बाद महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री ने कहा कि ऐसा ट्रेन चलने की अफवाह के चलते हुआ है और इतनी बड़ी संखया में प्रवासी कामगार बांद्रा स्टेशन पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि इसे कोई और रंग न दिया जाए।
आदर्श व्यापार मंडल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा लॉक डाउनकी अवधि 3 मई तक बढ़ाये जाने के निर्णय का समर्थन किया
उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा लॉक डाउन की अवधि को बढा कर 3 मई तक किए जाने के ! निणॅय का स्वागत किया उन्होंने कहा देश को एवं देश के नागरिकों को सुरक्षित रखने का यही एक मात्र विकल्प है
संजय गुप्ता ने देश की वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीथारमण एवं प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी से देश के व्यापारियों को भी राहत देने की मांग की
उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता ने देश की वित्त मंत्री एवं देश के प्रधानमंत्री से देश के व्यापारियों को भी वैश्विक आपदा की इस घड़ी में राहत देने की मांग करते हुए कहा वर्तमान में व्यापारियों का व्यापार बिल्कुल चौपट हो गया है तथा आगे भी कई माह तक व्यापारियों के लिए चुनौती भरे दिन होंगे उन्होंने कहां rbi के गवर्नर द्वारा बैंकों को जो एडवाइजरी जारी की गई है उसको बैंक अपने अपने तरीके से लागू कर रहे हैं तथा व्यापारियों को उचित लाभ नहीं दे रहे हैं उन्होंने वित्त मंत्री से व्यापारियों एवं उद्योगों के सभी प्रकार के लोन खातों के ब्याज को तीन माह के लिए पूरी तरह से माफ किए जाने के स्पष्ट आदेश देने की मांग की
तथा राज्य सरकारों को व्यापारियों एवं उद्योगों के कमर्शियल विद्युत कनेक्शन के फिक्स चार्ज को समाप्त करने के लिए विद्युत नियामक आयोग में सरकार की ओर से पक्ष रखते हुए तीन माह के लिए समाप्त करवाने के आदेश देने की मांग की
तथा आपदा के इस मौके पर आपूर्ति में मुख्य भूमिका निभाने वाले किराना व्यापारियों को भी 50 लाख के बीमा से कवर करने की मांग की
संजय गुप्ता ने कहा व्यापारियों के सामने इस समय दुकान और गोदाम के किराया भुगतान और कर्मचारियों की तनखा देने का संकट बहुत बड़ा आया हुआ है व्यापार पूरी तरह बंद है ऐसे में व्यापारी के पास पैसा नहीं है आमदनी भी नहीं है सरकार को किराए और तनख्वा के लिए कोई रोड मैप बनाना होगा उन्होंने कहा जिस तरह से सरकार ने अपने सांसदों की ,विधायकों की तनखा मे30% कटौती की है इसी प्रकार से किराया और दुकानों के कर्मचारियों की तनख्वाह हेतू भी 50% कटौती का देश में रोड मैप बना दें
इससे जिन लोगों की रोजी रोटी किराये की आमदनी पर निर्भर है उनका भी काम चल जाएगा ,कर्मचारियों का भी काम चल जाएगा और व्यापारियों की भी कुछ राहत हो जाएगी !
देश में कोरोना से अब तक 339 की मौत, 1036 मरीज हुए ठीक और 1211 नए केस
भारत में विदेशी नागरिकों सहित कोरोना वायरस महामारी से संक्रमित होने वालों की संख्या मंगलवार (14 अप्रैल) को बढ़कर 10363 हो गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने संवाददाता सम्मेलन में यह जानकारी दी। मंत्रालय ने मंगलवार को जारी आंकड़ों में कहा कि देश में कोविड-19 संक्रमण के चलते 339 मौतें हुई हैं और वर्तमान में कुल 8988 व्यक्ति महामारी से संक्रमित हैं।वहीं, पिछले 24 घंटे में कोरोना के 1211 नए मामले सामने आए हैं, जबकि 31 लोगों को इस वायरस की वजह से अपनी जान गंवानी पड़ी है और 179 लोग स्वस्थ हुए हैं। और अब तक कुल 1036 (1 माइग्रेटेड) मरीज इस बीमारी से ठीक हो चुके हैं।
मंत्रालय ने ने कहा, “महाराष्ट्र में सबसे अधिक 160 मौतें हुई हैं, जबकि मध्यप्रदेश में 43 लोगों को इस वायरस ने लील लिया है। वहीं, गुजरात में संक्रमण के चलते 26 और पंजाब व दिल्ली में क्रमशः 11 और 28 लोगों की जान गई है।" देश के 27 राज्य और सभी केंद्र शासित प्रदेशों में से कोरोना वायरस संक्रमण के सबसे अधिक मामले 2334 महाराष्ट्र से ही आए हैं। इसके बाद 1510 मामलों के साथ दिल्ली दूसरे, जबकि 1173 मामलों के साथ तमिलनाडु तीसरे स्थान पर है।
अब तक 1,036 लोग ठीक हो चुके हैं, कल एक ही दिन में 179 लोग ठीक हुए हैं, अब तक 10,363 मामले सामने आए हैं, कल एक दिन में 1,211 पॉजिटिव मामले सामने आए हैं। कल से आज तक 31 मौतें हुई हैं, मरने वालों की कुल संख्या 339 हो चुकी है !
उत्तर प्रदेश में 657 कोरोना पॉजिटिव मामले सामने आए हैं जिनमें 49 ठीक / डिस्चार्ज हो चुके हैं। अब तक 8 मौत भी हुई हैं !
सफाईकर्मियों का किया गया स्वागत
गोण्डा - कोरोना वायरस के चलते सब जगह साफ सफाई व स्वच्छता जागकता के लिए अहम भूमिका निभाने वाले सफाई कर्मियों का कहीं पुलिसकर्मी, कहीं अधिकारी तो कहीं सभासद व वार्ड के सदस्य और आम जनता सफाई कर्मियों का फूल मालाओं से स्वागत व पुरस्कार देकर उन्हें सम्मानित किया जारहा है।
शहर के शास्त्री नगर तोपखाना के लोगों ने सभासद वली मोहम्मद उर्फ मामा की अगुवाई में सफाईकर्मियों का पुष्पवर्षा कर स्वागत किया।सफाईकर्मियों ने सफाई व्यवस्था के साथ साथ शास्त्री नगर, तोपखाना, रकाबगंज, जिगरगंज के क्षेत्रों में घरों, गलियों, सडकों, दुकान व रास्तों को सेनेटाइज किया। क्षेत्र में साफ सफाई को लेकर सराहनीय कार्य के लिए सभासद ने सफाईकर्मियों की उनकी कर्तव्य निष्ठा के लिए प्रोत्साहित किया। सभी लोगों ने इस संक्रमण के समय में सफाई व्यवस्था में लगे सभी कर्मियों की कार्यों की सराहना की।सभासद श्री मामा ने कहा कि कोरोना वायरस के बचाव में सफाई कर्मियों ने वार्ड में सफाई की पूरी व्यवस्था कर रखी है। उन्होंने कहा कि साफ-सफाई से वायरस को रोका जासकता है। उन्होंने सभी को दैहिक दूरी बनाकर रहने के लिए लोगों को जागरुक किया। सफाई नायक विष्णुभारती, लुतफीकमाल, एसआई शारिक, शिबली, नसीम, बृजेश यादव, राजेश मौर्या, महेश कुमार, अखिलेश, बशीर खां रहे।
Monday, April 13, 2020
आदर्श व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता वीडियो कॉन्फ्रेंस में हुए शामिल
देश के वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने देश के व्यापारी नेताओं से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से उनकी बातें सुनी राजधानी लखनऊ से उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता वीडियो कॉन्फ्रेंस में हुए शामिल !
केंद्रीय वाणिज्य मंत्री पियूष गोयल ने व्यापारियों को कोरोना सेनानी बताते हुए देश में जरूरी वस्तुओं की सप्लाई में उनकी सराहना की
व्यापारियों ने राहत पैकेज की मांग की
कॉन्फ़ेडरेशन ऑफ़ आल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) से जुड़े विभिन्न राज्यों के लगभग 100 व्यापारी नेताओं के साथ आज एक वीडियो कांफ्रेंस के दौरान केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री श्री पीयूष गोयल ने उन्हें पुलिस, चिकित्सा और पैरा मेडिकल सेवाओं के समकक्ष "कोरोना वारियर्स" कहते हुए कहा की वर्तमान लॉकडाउन अवधि में कई बाधाओं और कठिनाइयों का सामना करने के बावजूद पूरे देश में आवश्यक वस्तुओं की सुचारू और कुशल आपूर्ति बनाए रखने में देश भर के व्यापारियों का योगदान बहुत बड़ी राष्ट्र सेवा है !
व्यापारियों को संबोधित करते हुए श्री पीयूष गोयल ने कहा कि देश में व्यापारी उम्मीदों पर खरा उतरे हैं और आवश्यक वस्तुओं की समुचित आपूर्ति में बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं और यह सिस्टम इतना सक्षम है कि जरूरी वस्तुओं की उपलब्धता के लिए देश भर के लोगों के बीच कोई कमी नहीं है और कहीं पर भी कोई त्राहि नहीं हुई है ! उन्होंने कहा कि देश में हर एक कोरोना वायरस की चुनौती का मुकाबला करने के लिए मजबूती के साथ खड़ा है और सभी के सामूहिक प्रयासों से भारत बाकी दुनिया की तुलना में अभी भी बेहतर स्थिति में है। हालाँकि, प्रधान मंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार देश को कोरोना वायरस के खतरे से जल्द से जल्द मुक्त करने के लिए प्रतिबद्ध है।श्री गोयल ने व्यापारियों और छोटे उद्योगों को गुणवत्ता के सामान का उत्पादन करने के लिए कहा और स्वदेशी उत्पादों को प्रोत्साहित करने की आवश्यकता पर जोर दिया ताकि अन्य देशों पर हमारी निर्भरता कम से कम हो। उन्होंने कहा कि उद्यमी हमेशा चुनौती को स्वीकार करते हैं और उसी को एक अवसर में बदलते हैं और समाज में बदलाव लाते हैं। इसलिए यह देश में व्यापार और वाणिज्य के लिए सही समय है कि व्यापारी बेहतर प्रौद्योगिकी को अपनाएं और व्यवसायों को आगे बढ़ाने के अवसर के रूप में नए भारत का निर्माण करें। विश्व विकल्प देख रहा है और हमें भारत को विश्व में सर्वश्रेष्ठ विकल्प बनाना है। उन्होंने यह भी कहा कि विश्व बाजार के बड़े हिस्से को भारतीय उत्पादों द्वारा जोड़ने के लिए भारत से निर्यात को अपने उच्चतम स्तर पर प्रोत्साहित किया जाना चाहिए।
कैट ने कहा की उपभोक्ताओं को आवश्यक सामान पहुंचाने के लिए आपूर्ति श्रृंखला को निर्बाध रूप से सुनिश्चित करने के लिए थोक एवं खुदरा व्यापारी, वितरक, निर्माता,परिवहन सेवा, कूरियर सेवा, कच्चे माल निर्माता या उसके उत्पादक और वितरक, पैकेजिंग उत्पादों के निर्माता आदि के बीच बेहतर तालमेल बहुत जरूरी है सुर इसके लिए कोई मजबूत मॉनिटरिंग सिस्टम की आवश्यकता है !
विभिन्न राज्यीं के व्यापारी नेताओं ने कहा कि व्यापारियों को वैधानिक भुगतान में 30-60 दिनों की छूट अवधि के लिए अनुमति दी जाए और उनके क्रेडिट इतिहास को प्रभावित नहीं किया जाना चाहिए। व्यापारियों और एमएसएमई को मानक ऋण पर 3 प्रतिशत की दर से ब्याज देने की घोषणा होनी चाहिए । सरकार को कोरोना के कारण व्यापारियों द्वारा दिए जाने वाले पीएफ / ईएसआईसी भुगतान में व्यापारियों के योगदान को सरकार द्वारा दिया जाए तथा नाममात्र प्रीमियम पर व्यावसायिक बीमा पॉलिसियां और कवरेज प्रदान किया जाए,लॉक डाउन की अवधि के दौरान बिजली के बिलों पर फिक्स्ड शुल्क बिजली आपूर्तिकर्ताओं द्वारा नहीं लिया जाए, कर्मचारियों के वेतन / वेतन का भुगतान ईएसआई से किया जाए क्योंकि लॉकडाउन चिकित्सा आपातकाल के समान है। यहां तक कि उन कर्मचारियों को जिन्हें ईएसआई के तहत कवर नहीं किया गया है, उनकी मजदूरी का भुगतान श्रम कल्याण बोर्ड के फंड से किया जाना चाहिए ।फ़ोर्स मैज्योर की शर्तों को सभी बंदरगाहों और हवाई अड्डों, रेलवे स्टेशनों और सभी बैंकिंग सेवाओं पर लागू किया जाना चाहिए ताकि व्यापारियों को लॉकडाउन अवधि के लिए दंड या ब्याज का भुगतान न करना पड़े। वीडियो कांफ्रेंस में राजधानी के व्यापारी नेता संजय गुप्ता भी शामिल हुए !
Sunday, April 12, 2020
यूपी में 15 अप्रैल से ऑनलाइन रजिस्ट्री और फूड डिलिवरी होगी शुरू
कोरोना महामारी के खिलाफ जंग जारी है. इससे निपटने के लिए केंद्र और राज्य सरकारें उचित कदम उठा रही हैं ! इस बीच उत्तर प्रदेश में योगी सरकार ने कुछ अहम बड़े फैसले लिए हैं ! 15 अप्रैल से जिलों में ऑनलाइन रजिस्ट्री शुरू हो जाएगी. साथ ही रेस्त्रा भी ऑनलाइन डिलिवरी कर सकेंगे !
योगी ने कहा कि फिलहाल स्कूल-कॉलेज बंद रहेंगे. किसानों के घर से फसल खरीदने की कोशिश करें ताकि कोरोना से मुकाबला किया जा सके ! उन्होंने लॉकडाउन के दौरान विशेष सावधानी बरतने की भी बात कही ! सीएम योगी ने कहा कि लोकनिर्माण विभाग के कार्य सोशल डिस्टेंसिंग के साथ कैसे हो सकते हैं, ये उपमुख्यमंत्री केशव मौर्या की अध्यक्षता में तय होगा ! वहीं, ऑनलाइन पढ़ाई की योजना उपमुख्यमंत्री डॉक्टर दिनेश शर्मा की अध्यक्षता में तय होगी !
सीएम योगी ने कहा कि लॉकडाउन के दौरान पूरी स्वतंत्रता बरतने की जरूरत है !
हम सोशल डिस्टेंसिंग के साथ हाईवे का काम शुरू करने पर भी विचार कर रहे हैं ! इधर, कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप के चलते उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव आरके तिवारी ने सभी डीएम और कमिश्नर को निर्देश दिए कि निजी और सरकारी अस्पतलों में 24 घंटे इलाज की व्यवस्था और पर्याप्त संख्या में स्टाफ हों ! साथ ही सामान्य ओपीडी में आने वाले मरीजों के लिए टेलीमेडिसिन की सुविधा शुरू की जाए, इसके लिए डॉक्टर्स के नंबर भी जारी किए जाएं. आने वाले त्योहारों को ध्यान में रखते हुए लोगों को घर मे ही त्योहार बनाने के लिए कहा जाए ! इसके लिए धर्मगुरुओं व सामाजिक कार्यकर्ताओं से सहयोग लिया जाए !
नगर पालिका के लापरवाही से परेशान मोहल्लावासी
गोंडा - कोरोना वायरस से जहां पूरी दुनिया साफ सफाई के लिए अभियान चलाकर लोगों को जागरुक कररहा है। वहीं नगर पालिका के कर्मी बस्ती के बीचो-बीच गन्दगी का ढेर लगाकर बीमारी को दावत देरहे है। आसपास के लोगों ने ईओ नगर पालिका व मुख्यमन्त्री से इसकी शिकायत की है।मोहल्ला इमामबाडा के सफाईकर्मी व सफाईनायक दबंगई के बलपर घरों से रोज निकलने वाला सूखा व गीला कचरा बस्ती के बीचोबीच व एक निजी स्कूल के सामने ढेर लगा रहे हैं। गनीमत है कि लाकडाउन के चलते स्कूल बन्द चलरहे है। लोग गन्दगी व संक्रमण के कारण बीमारी फैलने के खौफ से दहसत में जीरहे है। कोरोना से बचने के लिए साफ सफाई व सेनेटाइज करने के बजाए बस्ती के बीचो बीच गन्दगी का ढेर लगा रहे हैं । लोगों ने इसकी शिकायत मुख्यमंत्री पोर्टल व नगर पालिका के ईओ से कई बार की। नपा के गैर जिम्मेदार अधिकारियों व कर्मियों पर शिकायत का भी कोई असर नहीं हुआ है। दबंग सफाई कर्मी व सफाई नायक दबंगई से बाज नहीं आरहे है।मोहल्ले के अकमल खां,दर तफज्जुल खां, अजीम, अनसार अहमद, आसिफ, रफी मोहम्मद, सरफराज, सुफयान, साबिर, अन्नू, सऊद खां, मोहम्मद सुल्तान ने मोहल्ले से गन्दगी साफ कराये जाने की मांग की है।
Lucknow police breaking !!
लखनऊ- प्रधानमंत्री के आदेश के बाद पूरे देश मे चल रहा लॉक डाउन और साथ मे पूरी तरह क्षेत्र में लोगो से कर रही नाका पुलिस अपील ! वहीं लखनऊ कमिश्नर सुजीत पांडेय के आदेश पर काम कर रहे इंस्पेक्टर नाका सुजीत कुमार दूबे को मिली बड़ी सफलता। लॉक डाउन के कारण CM के आदेश पर चलाए जा रहे चेकिंग अभियान में थाना प्रभारी नाका सुजीत कुमार दूबे के नेतृत्व में एस एस आई रणजीत सिंह व एस आई सुबोध कुमार ने पकड़ी भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब कार से बेची जा रही थी अवैध रूप से शराब।
पुलिस ने मौके से पहुंच के शराब बेचने वाले एक अभियुक्त को व जिस कार से बेची जा रही थी शराब उस कार को व भारी मात्रा में शराब को पकड़ा! पुलिस ने इंडिगो कार को किया सीज और आगे की कार्रवाई में जुटी नाका पुलिस ! नाका थाना के महाराजा अग्रसेन स्कूल के पास से कार से बेची जा रही थी अंग्रेजी शराब!
(रिपोर्टर - शादाब आलम)
कोरोना वायरस संकट में नौकरीपेशा और टैक्सपेयर्स के लिए 5 राहत
कोरोना वायरस संकट को देखते हुए सरकार ने अर्थव्यवस्था के साथ आम लोगों की मदद के लिए कई कदम उठाए हैं। पिछले महीने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 1.70 लाख करोड़ रुपये के पैकेज की घोषणा की। सरकार अब तक समाज के विभिन्न वर्गों को करीब 30 हजार करोड़ रुपये की मदद दे चुकी है। इसके अलावा नौकरीपेशा और टैक्सपेयर्स के लिए भी सरकार ने कई ऐलान किए हैं। आइए डालते हैं एक नजर।
1. टैक्स रिफंड
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने इसी सप्ताह घोषणा की कि कारोबार और व्यक्तिगत टैक्सपेयर्स का 18000 करोड़ रुपये का टैक्स रिफंड तुरंत जारी किया जाएगा। टैक्स डिपार्टमेंट ने एक ट्वीट में कहा, 'भारत सरकार ने निर्णय लिया है कि 5 लाख रुपये तक लंबित टैक्स रिफंड और जीएसडी/कस्टम रिफंड को तुरंत जारी किया जाएगा !
2. ईपीएफ निकासी
सरकार ने कोरोना वायरस संकट की वजह से नौकरीपेशा लोगों के सामने आई दिक्कत को देखते हुए एक विशेष प्रावधान किया। इसके तहत सरकार ने कर्मचारियों को कर्मचारी भविष्य निधी (ईपीएफ) खाते से तीन महीने के बराबर सैलरी निकालने की छूट दी। इस निकासी पर सर्विस चार्ज से भी छूट दी गई है।
3. इनकम टैक्स रिटर्न डेडलाइन
वित्त वर्ष 2018-19 के लिए इनकम टैक्स रिटर्न भरने की आखिरी तारीख बढ़ाकर 30 जून 2020 कर दिया गया है। देर से इनकम टैक्स भरने पर ब्याज दर को 12 फीसदी से घटाकर 9 फीसदी कर दिया गया है।
4. जीएसटी रिटर्न
मार्च, अप्रैल और मई के लिए जीएसटी रिटर्न भरने की समयसीमा 30 जून 2020 तक बढ़ा दी गई है।
5. आधार-पैन लिंकिंग
आधार कार्ड को पैन कार्ड से लिंक करने की समयसीमा को भी 31 मार्च से बढ़ाकर 30 जून 2020 कर दिया गया है।
देश में कोरोना वायरस केसों की संख्या 8 हजार के पार चली गई है। रविवार सुबह स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, 715 लोग ठीक हो चुके हैं तो 273 लोगों की कोरोना वायरस की वजह से जान चली गई है।
Saturday, April 11, 2020
पाकिस्तान में कोरोना संक्रमण के मामले 4800 के पार ,चीन भेज रहा है मेडिकल हेल्प
पाकिस्तान में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले बढ़ कर 4,892 हो गए हैं। ऐसे में चीन महामारी से निजात पाने के लिए अपने मित्र देश को और चिकित्सा सहायता भेज रहा है। देश में अब तक संक्रमण से 71 लोगों की मौत हो चुकी है। अधिकारियों ने शनिवार (11 अप्रैल) को यह जानकारी दी। राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा मंत्रालय ने अपनी बेवसाइट में जानकारी दी कि पिछले 24 घंटे में संक्रमण से पांच लोगों की मौत हो चुकी है।
शनिवार को कुल मामलों की संख्या बढ़ कर 4,892 हो गई जिनमें संक्रमण के 294 नए मामले शामिल हैं। अब तक 71 लोगों की मौत हो चुकी है। पचास लोगों की हालत नाजुक है वहीं 762 लोग संक्रमण से ठीक हो चुके हैं। आंकडों के अनुसार पंजाब में 2336, सिंध में 1318, खैबर-पख्तुनख्वा में 656, बलोचिस्तान में 220, गिलगित-बाल्टिस्तान में 215, इस्लामाबाद में 215 और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में संक्रमण के 34 मामले हैं।
इस बीच चीन पाकिस्तान की सहायता के लिए और चिकित्सा सामग्री भेज रहा है। चीन में पाकिस्तान की राजदूत नगमाना हाशमी ने बताया कि पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस (पीआईए) का विशेष विमान चीन से चिकित्सा से जुड़े सामान ले कर आ रहा है। दो दिन में यह दूसरा विमान है जो यहां चिकित्सा सहायता ले कर आ रहा है। हाशमी ने ट्वीट किया, ''पीआईए का विशेष विमान 50 वेंटिलेटर, पीपीई और अन्य उपकरण ले कर चेंग्दू से इस्लामाबाद के लिए आज रवाना हो गया।"
विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने शनिवार (11 अप्रैल) को अधिकारियों के साथ एक बैठक करके अन्य देशों में फंसे अपने 40,000 नागरिकों को वापस लाने के तरीकों पर विचार विमर्श किया। प्रधानमंत्री इमरान खान ने कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए लोगों से अधिकारिक दिशानिर्देशों का पालन करने की अपील की है।
कोरोना का राजनीतिकरण दुर्भाग्यपूर्ण, भूख का आइसोलेशन नहीं हो सकता - अखिलेश
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा पर निशाना साधते हुए उस पर कोरोना का राजनीतिकरण करने का आरोप लगाया है। साथ ही सरकार को याद दिलाया कि भूख का आइसोलेशन नहीं हो सकता। अखिलेश यादव ने शुक्रवार को ट्वीट कर यह तंज किया। ट्वीट में कहा गया कि कोरोना का ‘राजनीतिकरण’ दुर्भाग्यपूर्ण है। इससे मूल मुद्दों से ध्यान हटता है और सरकार से पूछे जानेवाले सही क्वारंटाइन, स्क्रीनिंग, संक्रमण की जांच, इलाज तथा दूध-दवाई, सब्ज़ी-खाद्यान्न की आपूर्ति जैसे उचित प्रश्न पीछे छूट जाते हैं। सरकार याद रखे ‘भूख’ का आइसोलेशन नहीं हो सकता।
जान भी और जहान भी - PM मोदी
कोरोना वायरस के चलते देशभर में किया गया 21 दिनों का लॉकडाउन 14 अप्रैल को खत्म हो रहा है। इस बीच, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ शुक्रवार को विडियो कॉन्फ्रेंसिंग कर कोरोना वायरस से लड़ने के लिए राज्य की तैयारी और लॉकडाउन पर चर्चा की। लेकिन, इस बातचीत के दौरान उन्होंने कुछ ऐसे बातें कहीं हैं जिसके बाद यह सवाल उठ रहा है कि क्या अब अगर 15 अप्रैल से पूरे देश में लॉकडाउन को बढ़ाया जाता है तो फिर वही सारी शर्तें रहेंगी या इसमें कुछ परिवर्तन किए जा सकते हैं?
पीएम मोदी ने कहा, जान है तो जहान है
मुख्यमंत्रियों से बात करते हुए पीएम मोदी ने कहा, "पहले हमारा मंत्रा था जान है तो जहान है, लेकिन अब मंत्र हो गया है जान भी जहान भी। जब मैंने राष्ट्र के नाम संदेश दिया था, तो प्रारंभ में बल दिया था कि हर नागरिक की जान बचाने के लिए लॉकडाउन और सोशल डिस्टेंशिंग का पालन बहुत आवश्यक है। देश के अधिकतर लोगों ने बात को समझा और घरों में रहकर दायित्व निभाया।"
पीएम मोदी ने कहा, "अब भारत के उज्ज्वल भविष्य के लिए, समृद्ध और स्वस्थ भारत के लिए जान भी जहान भी, दोनों पहलुओं पर ध्यान आवश्यक है। अब देश का प्रत्येक व्यक्ति जान भी और जहान भी, दोनों की चिंता करते हुए अपने दायित्व निभाएगा, सरकार और प्रशासन के दिशा-निर्देशों का पालन करेगा।"
Friday, April 10, 2020
मोहब्बत की निशानी ताजमहल पर कोरोनावायरस का ताला !
आगरा - 372 साल में यह पहला मौका है जब ताजमहल आम सैलानियों के लिए एक महीने तक बंद रहेगा। कोरोना वायरस के संक्रमण के कारण ताजमहल समेत देशभर के स्मारकों को 17 मार्च की सुबह से पर्यटकों के लिए बंद कर दिया गया था। तब से अब तक 24 दिन हो चुके हैं और लॉकडाउन की अवधि खत्म होने पर एक महीने का समय हो जाएगा।
ऐसे में एक महीने तक ताजमहल बंद रहने का यह पहला मौका होगा। इससे पहले ताजमहल को दो बार पर्यटकों के लिए बंद किया जा चुका है ! वर्ष 1971 में भारत और पाकिस्तान के बीच शुरू हुई जंग में चार दिसंबर से 18 दिसंबर के बीच ताजमहल में पर्यटकों का प्रवेश बंद कर दिया गया था। तब ताजमहल के ऊपर हरे रंग के जाल को डाला गया था ताकि हवाई हमले के दौरान यह चमकता हुआ नजर न आए। 15 दिनों तक ताजमहल तब बंद रहा था। उसके बाद 1978 में सितंबर के महीने में आई बाढ़ के दौरान लोगों का हुजूम उमड़ने के कारण ताजमहल में पर्यटकों का प्रवेश सात दिनों के लिए बंद किया गया। तब ताजमहल के ऊंचाई पर होने और यमुना का पानी टकराने के कारण शहर भर से लोग मुख्य गुंबद पर जलस्तर देखने आते थे। चमेली फर्श के थोड़ा नीचे तक पानी आ गया था और ताज के भूमिगत कक्षों में पानी भरने लगा था !उसके बाद कोराना वायरस के संक्रमण के कारण इस वर्ष 17 से 31 मार्च के बीच 15 दिन की अवधि के लिए ताजमहल को आम पर्यटकों के लिए बंद किया गया था। ताजमहल में सैनिटाइजेशन और अन्य व्यवस्थाओं के लिए भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) ने काम शुरू भी कराए, लेकिन लॉकडाउन के एलान के बाद मडपैक, संरक्षण, सफाई समेत सभी काम रोक दिए गए ! एएसआई रसायन शाखा ने मुख्य गुंबद पर मडपैक के लिए लोहे के पाइप लगाने का काम शुरू कर दिया था, वहीं संरक्षण शाखा ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दौरे के बाद रुके संरक्षण कार्य करने की शुरुआत की थी, लेकिन लॉकडाउन में सभी कर्मचारियों के रुकने और कारीगरों की उपलब्धता न होने के कारण सभी काम स्थगित कर दिए गए ! प्रधानमंत्री की अपील के चलते सोशल डिस्टेंसिंग और संपूर्ण लॉकडाउन का पालन कराया जा रहा है। संक्रमण के डर के कारण कोई काम नहीं कराया जा रहा। दैनिक सफाई के काम कर्मचारी कर रहे हैं। उन्हें भी सोशल डिस्टेंसिंग का ख्याल रखने को कहा गया है।
मेयर के करीबी को ‘खास कुर्सी’.... सवालों में BJP
यह खबर है.....सत्ता के रसूख, प्रशासनिक हनक और पार्टी के नियमों को ठेंगा दिखाने की.....जी हां....मुरादाबाद के मेयर विनोद अग्रवाल की पावर का अ...
-
जरवल कस्बा, जनपद बहराइच के सुप्रसिद्ध चिकित्सक एवं समाजसेवी डॉ. साजिद हुसैन का आज सुबह, 28 जुलाई 2026 को निधन हो गया। उनके निधन का समाचार ...
-
गोंडा : वार्षिकोत्सव के मौके पर देश भक्ति तरानों से विद्यालय परिसर महक उठा।बच्चों ने एक से बढ़कर एक प्रोग्राम प्रस्तुत कर सब का मन मोह लिय...
-
गाँव अकबरपुर, पोस्ट ऑफिस खोरहँसा, जनपद गोंडा, देवी पटन मण्डल में 2 मुहर्रम का कदीमी जुलूस गुरुवार को बड़े अदब, एहतराम और धार्मिक श्रद्धा क...