Tuesday, April 14, 2020

आदर्श व्यापार मंडल ने प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी जी द्वारा लॉक डाउनकी अवधि 3 मई तक बढ़ाये जाने के निर्णय का समर्थन किया 

उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा लॉक डाउन की अवधि को बढा कर 3 मई तक किए जाने के  ! निणॅय का स्वागत किया उन्होंने कहा देश को एवं देश के नागरिकों को सुरक्षित रखने का यही एक मात्र विकल्प है 



संजय गुप्ता ने देश की वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीथारमण एवं प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी से देश के व्यापारियों को भी राहत देने की मांग की
 उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता ने देश की वित्त मंत्री एवं देश के  प्रधानमंत्री  से देश के व्यापारियों को भी वैश्विक आपदा की इस घड़ी में राहत देने की मांग करते हुए कहा वर्तमान में व्यापारियों का व्यापार बिल्कुल चौपट हो गया है तथा आगे भी कई माह तक व्यापारियों के लिए  चुनौती भरे दिन होंगे उन्होंने कहां rbi के गवर्नर द्वारा बैंकों को जो एडवाइजरी जारी की गई है उसको बैंक अपने अपने तरीके से लागू कर रहे हैं तथा व्यापारियों को उचित लाभ नहीं दे रहे हैं उन्होंने  वित्त मंत्री से व्यापारियों एवं उद्योगों के सभी प्रकार के लोन खातों के ब्याज को तीन माह के लिए पूरी तरह से माफ किए जाने के स्पष्ट आदेश देने की मांग की 
तथा राज्य सरकारों को व्यापारियों एवं उद्योगों के कमर्शियल विद्युत कनेक्शन के फिक्स चार्ज को समाप्त करने के लिए   विद्युत नियामक आयोग में सरकार की ओर  से पक्ष रखते हुए तीन माह के लिए समाप्त  करवाने के आदेश देने की मांग की 
तथा आपदा के इस मौके पर आपूर्ति में मुख्य भूमिका निभाने वाले किराना व्यापारियों को भी 50 लाख के बीमा  से कवर करने की मांग की
 संजय गुप्ता ने कहा व्यापारियों के सामने इस समय दुकान और गोदाम के किराया भुगतान और कर्मचारियों की तनखा देने का संकट बहुत बड़ा आया हुआ है व्यापार पूरी तरह बंद है ऐसे में व्यापारी के पास पैसा नहीं है आमदनी भी नहीं है सरकार को किराए और तनख्वा के लिए कोई  रोड मैप बनाना होगा उन्होंने कहा जिस तरह से सरकार ने अपने सांसदों की ,विधायकों की तनखा मे30% कटौती की है इसी प्रकार से किराया और  दुकानों के कर्मचारियों की तनख्वाह हेतू भी 50% कटौती  का देश में रोड मैप बना दें 
इससे जिन लोगों की रोजी रोटी किराये की आमदनी पर निर्भर है उनका भी काम चल जाएगा ,कर्मचारियों का भी काम चल जाएगा और व्यापारियों की भी कुछ राहत हो जाएगी !


No comments:

Post a Comment

अपना इतिहास कभी न भूलें शिक्षक संगठन :राधे रमन त्रिपाठी

गोण्डा ।  टीचर फेडरेशन आप इण्डिया के बैनर तले आगामी 4 अप्रैल को दिल्ली के रामलीला मैदान में होने जारहे विशाल धरना प्रदर्शन की तैयारियों की स...