Wednesday, June 5, 2019

सोशल मीडिया ने ताई को बनाया महाराष्ट्र का राज्यपाल, भाजपा नेताओं ने भी दे दी बधाई


भोपाल,05 जून !  पूर्व लोकसभा अध्यक्ष और भाजपा की वरिष्ठ नेता सुमित्रा महाजन इन दिनों सोशल मीडिया पर जमकर छाईं हुई हैं। भले ही केंद्र सरकार ने अभी उन्हें किसी भी राज्य का राज्यपाल नियुक्त नहीं किया हो लेकिन मध्य प्रदेश के नेता उन्हें सोशल मीडिया के जरिए राज्यपाल बनने की बधाई दे रहे हैं। बता दें कि सोशल मीडिया में यह दावा किया गया कि सुमित्रा महाजन को महाराष्ट्र का राज्यपाल नियुक्त किया गया है और इस बात को तवज्जो उस वक्त मिली जब मध्य प्रदेश के भाजपा प्रवक्ता चिन्तामण मालवीय ने फेसबुक और ट्विटर पर ताई को बधाई दे दी। हालांकि जब उन्हें इस बात का अंदाजा हुआ कि यह अफवाह मात्र है तो उन्होंने तुरंत ही बधाई संदेश को अपने सोशल मीडिया से हटा दिया।


8वीं बार इंदौर से सांसद चुने जाने के बाद भाजपा ने सुमित्रा महाजन को 16वीं लोकसभा का अध्यक्ष बनाया था। हालांकि इस बार पार्टी ने ताई की जगह इंदौर से शंकर लालवानी को अपना प्रत्याशी बनाया था और वहां पर उन्होंने जीत दर्ज की। ताई के चुनाव न लड़े जाने के बाद कयास लगने तेज हो गए कि उन्हें राज्यपाल बनाया जाएगा। इसी मुद्दे को लेकर सोशल मीडिया में अफवाह हो गई और नेताओं ने बधाई संदेश भी दे दिए। इसी क्रम में युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अभिलाष पांडे और मीडिया पैनलिस्ट नेहा बग्गा ने भी सुमित्रा महाजन को शुभकामना संदेश भेजा।


जौनपुर में धूमधाम से मनाया गया ईद

विभिन्न मस्जिदों में हुई नमाज
जौनपुर। यहां ऐतिहासिक ईदगाह मे नमाज सकुशल सम्पन्न हुई।
शाही ईदगाह में सुबह 9 बजे ईद की विशेष नमाज अदा की गई। यहां हजरत मौलाना जफर अहमद सिद्दीकी की सरपरस्ती में मौलाना फैसल अहमद सिद्दीकी ने ईद की नमाज अता कराई।
नमाज से पूर्व शाही ईदगाह मे फारुख रब्बानी ने तकरीर करते हुए कहा कि हर मोमिन बंदा अल्लाह का गुलाम है
उसे दुनिया में रहते हुए हर काम को करते हुए सही रास्ते पर चलना चाहिए और ऐसे रास्तों को छोड़ देना चाहिए जिससे अल्लाह नाराज हो, अल्लाह उसी कामों से नाराज होता है जिससे इंसानियत को नुकसान पहुंचता है, इसलिए लोगों को चाहिए कि वह सही रास्ते को अख्तियार करें और ऐसा काम करें ताकि उससे समाज के लोग, पास पड़ोस के लोग खुश रहे, चाहे वह किसी भी समाज के लोग हो इससे समाज में आपसी भाईचारा बना रहेगा और हम इंसानियत का पैगाम देते रहे रहेंगे।
ईद की नमाज सकुशल संपन्न होने पर ईदगाह कमेटी ने जिला प्रशासन एवं नगर पालिका तथा आवाम का शुक्रिया अदा किया कमेटी के लोगों में मो सोएब अच्छू सेक्रेटरी एवं सदर मिर्जा दावर बेग, नेयाज ताहिर शेखू, अबूजर अंसारी, रियाजुल हक, हाजी इमरान आदि लोग मौजूद रहे।
वहीं ऐतिहासिक शाही ईदगाह के गेट पर कमेटी के द्वारा ईद मिलने वालों के लिए टेंट लगाकर इंतजाम किया गया था। जहां पर नव निर्वाचित जौनपुर सांसद श्याम सिंह यादव, पूर्व राज्यपाल माता प्रसाद, इन्दू सिह, निखलेश सिह, नगर पालिका के पूर्वाध्यक्ष दिनेश टंडन, एनएन सिंह मुन्ना आप नेता सहित तमाम लोग ईद की बधाई देने पहुंचे।
इसके अलावा जिलाधिकारी अरविंद मल्लप्पा बंगाली, जिला मजिस्ट्रेट एसएन मिश्र एवं पुलिस अधीक्षक आशीष तिवारी अपने मातहतों के साथ मौजूद रहे।
नगर पालिका के ईओ कृष्णचंद ने भी पहुंच कर लोगों को ईद की बधाई दी।
आवाम एवं नमाज़ियों ने एक दुसरे से गले मिलकर एक दुसरे को बधाईयाँ दी।
इसके अलावा मदरसा हुसैनिया लालदरवाजा में मौलाना खालिद ने ,खानका रसीदिया में मौलाना मेराज नमाज ने,मदीना मस्जिद नवाब साहब का अहाता मे मौलाना मोहिउद्दीन हश्शाम ने, बड़ी मस्जिद में मौलाना अनस कासमी ने नमाज सम्पन्न कराई वही दरबानी पुर ईदगाह मे अजवद कासमी ने नमाज अदा कराई।
इसके अलावा जौनपुर जिले के केराकत मे केराकत ईदगाह पश्चिम में तथा नरहन स्थित इस्माइल शाह कुटी स्थित ईदगाह में एवं मुफ्तीगंज बाजार जामा मस्जिद में, मुर्की स्थित ईदगाह में, देवकली बाजार स्थित मस्जिद में ईद की नमाज हुई।
मुंगराबादशाहपुर के अकबरी मस्जिद में,वही ईदगाह तथा जामा मस्जिद में 8 बजे नमाज हुई एवं मडिय़ाहूं के स्थानीय ईदगाह मे एवं जामा मस्जिद मे भी नमाज हुई,
गोपालापुर मे स्टेशन के नजदीक कारी जीया ने नमाज अदा कराई
मछलीशहर के ईदगाह में सुबह 8 बजे शहर ए इमाम मौलाना अबुल कलाम नमाज अदा कराएंगे। वही शाही मस्जिद में मौलाना युसुफ कुरैशी ने नमाज पढा़ई। खजूर वाली मस्जिद, बहराइची मस्जिद भी में नमाज अदा की गई। कर्बला की मस्जिद मे नमाज पढी गई।
खेतासराय
कस्बे में शाही ईदगाह में नमाज हुई। शाही ईदगाह खेतासराय में, मनेछा ईदगाह मे, गुरैनी ईदगाह ईद की नमाज अदा की गई।
शिया ईदगाह बेगमगंज सदर इमामबाड़े में मौलाना महफुजूल हसन खां इमाम ए जुमा जौनपुर ने ईद की नमाज अदा कराई। नमाज के बाद एक दूसरे को ईद की बधाई देने का दौर चला। इसी क्रम में एसपी सिटी डा. अनिल कुमार पाण्डेय ने मौलाना महफुजूल हसन खां को बुकें, शाल व स्मृति चिन्ह देकर प्रशासन की तरफ से ईद की बधाई दी एवं शिया जामा मस्जिद के प्रबन्धक/मुतवल्ली शेख अली मंजर डेजी ने नमाज के बाद देश व कौम की खुशहाली और तरक्की के लिए दुआ कराई। हुसैनी फोरम इण्डिया के खान इकलाब मधु एवं समाजसेवी अली मंजर डेजी के द्वारा एडीएम सुनील वर्मा, एसपी सिटी डा. अनिल पाण्डेय, सीओ सिटी नृपेन्द्र, एसडीएम सदर मंगलेश दूबे, सिटी मजिस्ट्रेट सुरेन्द्र नाथ मिश्र को शाल, स्मृति चिन्ह और अंगवस्त्रम् भेंटकर सम्मानित किया गया। उक्त अवसर पर सर्वश्री परवेज हसन, ए.एम. डेजी, मोहम्मद मुस्तफा, नवाब जैदी, नासिर रजा गुड्डू, असलम नकवी, अली औन, अली अर्श, अदनान हुसैन, हीरा, आसिफ आदि लोगों ने कार्यक्रम को सफल बनाने में विशेष सहयोग दिया।


Tuesday, June 4, 2019

ट्रैफिक नियम तोड़ा तो भरना होगा दो गुना जुर्माना- यूपी कैबिनेट

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कैबिनेट की बैठक में  ट्रैफिक नियम तोड़ने पर दो गुना जुर्माना भरने के प्रस्ताव पर मुहर लगा दी। बैठक की अध्यक्षता करते हुए योगी ने जुर्माने में वृद्धि के लिए मोटर यान अधिनियम-1988 में संशोधन के प्रस्ताव को मंजूरी दी।


इसी तरह वाहन मालिकों को नंबर पोर्टेबिलिटी की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए भी इस अधिनियम में संशोधन का फैसला किया गया। इसके साथ वाहन के लिए वीआईपी नंबरों के लिए कीमतें तय कर दी गई।


कैबिनेट बैठक में यूपी के महानगरों कानपुर, आगरा, मेरठ, वाराणसी आदि शहरों में मेट्रो रेल और रैपिड रेल प्रोजेक्ट को जमीन पर उतारने के लिए यूपी मेट्रो रेल कारपोरेशन के नाम से सिंगल स्पेशल व्हीकल परपज कंपनी गठित करने का फैसला हुआ।



धूल भरी आंधी और तेज हवाएं देंगी दिल्लीवालों को प्रचंड गर्मी से राहत

पिछले सप्ताह राजधानी दिल्ली के लोगों को खासी गर्मी झेलनी पड़ी। लू के थपेड़ों के चलते लोगों का दिन के समय निकलना भी मुहाल हो गया है। लेकिन, अब इसमें कमी आने के आसार दिख रहे हैं। पूरब से आने वाली हवाएं और पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से दिल्ली के लोगों को तापमान से कुछ हद तक राहत मिलने की संभावना है। सोमवार को यूं तो दिल्ली के ज्यादातर हिस्से में चमकदार सूरज निकला रहा। लेकिन, पूरब से चलने वाली हवाओं के चलते तापमान में कमी दर्ज की गई।



मौसम विभाग के सफदरजंग केन्द्र में सोमवार दिन का अधिकतम तापमान 40.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो कि इस मौसम का सामान्य तापमान है। जबकि, न्यूनतम तापमान 29.4 डिग्री सेल्सियस रहा जो कि सामान्य से दो डिग्री नीचे है। दिन के समय 20 किलोमीटर तक रफ्तार वाली हवाएं भी चलती रहीं


धूल भरी आंधी और तेज हवाएं राजधानी दिल्ली को प्रचंड गर्मी से थोड़ी राहत देंगी। मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले तीन दिनों तक दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में अंधड़ के एक-दो दौर आ सकते हैं। इस दौरान हल्की-फुल्की बरसात की भी संभावना है। इसके चलते तापमान आमतौर पर 40 से 42 डिग्री सेल्सियस के बीच बने रहने का अनुमान है।


मायावती के बाद अखिलेश ने भी पकड़ी एकला चलो की राह

लोकसभा चुनाव से पहले उत्तर प्रदेश में जिस उत्साह के साथ बुआ और भतीजे साथ आए थे, अब चुनाव में मुंह की खाने के बाद दोनों की राहें अलग होती दिख रही हैं. मंगलवार को बहुजन समाज पार्टी की प्रमुख मायावती ने ऐलान कर दिया कि वह आने वाले उपचुनाव में अकेले लड़ेंगी, तो वहीं समाजवादी पार्टी के नेता अखिलेश यादव ने भी कह दिया है कि अगर ऐसा है तो हम भी अकेले लड़ने की तैयारी करेंगे.


मायावती की प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद मंगलवार को अखिलेश यादव भी सामने आए. उन्होंने कहा कि गठबंधन के बारे में सोचकर विचार करेंगे, अगर रास्ते अलग हैं तो हम भी लोगों का स्वागत करेंगे. सपा प्रमुख बोले कि उपचुनाव में अगर अकेले लड़ने का फैसला हुआ है, तो फिर हम भी अकेले ही चुनाव लड़ने की तैयारी करेंगे.



Monday, June 3, 2019

अब आंध्र में जा सकेगी CBI- जगन रेड्डी

आंध्र प्रदेश के नए और युवा मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी ने राज्य में केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) की एंट्री पर लगी रोक हटा दी है. पिछली सरकार के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने राज्य में सीबीआई और ईडी के आने पर रोक लगा दी थी. चंद्रबाबू नायडू का आरोप था कि मोदी सरकार एजेंसियों का गलत इस्तेमाल कर रही है.


सोमवार को YSR कांग्रेस पार्टी के विजयसाईं रेड्डी ने कहा, 'चंद्रबाबू ने सीबीआई पर रोक लगा दी थी, उन्हें आयकर विभाग के छापे का डर था और ईडी के सवालों से भी वह घबराते थे. लेकिन हमें ऐसा कोई डर नहीं है, अब जगनमोहन ने सीबीआई पर लगी रोक को हटा दिया है.


विजयसाईं रेड्डी ने कहा कि मुख्यमंत्री का साफ निर्देश है कि चोरों के लिए राज्य में कोई जगह नहीं है. रेड्डी ने कहा कि चंद्रबाबू नायडू ज़रा संभल कर.


आपको बता दें कि चंद्रबाबू नायडू की पार्टी तेलुगु देशम पार्टी (TDP) ने जब एनडीए से अपना नाता तोड़ा था, तब उन्होंने बतौर मुख्यमंत्री राज्य में सीबीआई के प्रवेश पर रोक लगा दी थी. ये आदेश उन्होंने अगस्त में जारी किया था और नवंबर में ये लागू हो गया था.


अब जब आंध्र प्रदेश के विधानसभा चुनाव में टीडीपी को करारी हार मिली है और जगन प्रचंड बहुमत के साथ सत्ता में आए हैं तो उन्होंने इस फैसले को बदल दिया है. गौरतलब है कि जगन मोहन रेड्डी के केंद्र सरकार, वो भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अच्छे संबंध बताए जाते हैं. चुनाव नतीजों के बाद वह दिल्ली भी आए थे, जहां उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी, गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात की थी



पत्नी को भी नहीं जिता पाए अखिलेश- मायावती

यूपी नेताओं के साथ लोकसभा चुनाव के नतीजों की समीक्षा करते हुए बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष मायावती ने बड़ा बयान दिया है. मायावती ने कहा है कि गठबंधन से चुनाव में अपेक्षित परिणाम नहीं मिले हैं. उन्होंने दावा किया कि यादव वोट ट्रांसफर नहीं हो पाया है. लिहाजा, अब गठबंधन की समीक्षा की जाएगी. इतना ही नहीं मायावती ने यहां तक कह दिया कि सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव अपनी पत्नी और भाई को भी चुनाव नहीं जिता पाए हैं. सूत्रों के मुताबिक, मायावती के इस रुख के बाद सपा-बसपा गठबंधन टूट की कगार पर नजर आ रहा है. 



बीएसपी प्रमुख मायावती ने सोमवार को दिल्ली में चुनावी हार की समीक्षा की. 2019 लोकसभा चुनाव में बीएसपी को संतोषजनक सीटें न मिलने और कुछ प्रदेशों में करारी हार को लेकर मायावती ने पार्टी कार्यकर्ताओं की अखिल भारतीय स्तर पर मीटिंग बुलाई. यूपी के सभी बसपा सांसदों और जिलाध्यक्षों के साथ बैठक में मायावती ने कहा कि पार्टी सभी विधानसभा उपचुनाव में लड़ेगी और अब 50 फीसदी वोट का लक्ष्य लेकर राजनीति करनी है.  मायावती ने ईवीएम में धांधली का भी आरोप लगाया.


बैठक से पहले उत्तर प्रदेश के श्रावस्ती से नवनिर्वाचित बसपा सांसद राम शिरोमणि वर्मा ने ईवीएम घोटाले का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि लंबे पैमाने पर घोटाला हुआ है. हम लोग पहले से कह रहे हैं कि बैलेट पेपर से चुनाव होना चाहिए, जिसे ना तो चुनाव आयोग मान रहा है, ना सरकार मान रही है. हम चाहते हैं कि बैलेट पेपर से चुनाव कराया जाए, जो निष्पक्ष हो. बहनजी जो भी दिशा निर्देश देंगी, हम उसका पालन करेंगे.


 


 


 


 


Sunday, June 2, 2019

डिप्टी सीएम के कमरे के पास घूमते रहे आवारा कुत्ते !

Lucknow


विधान भवन में घोड़े बेच कर सोते रहे रक्षक ! विधानसभा में घुस कर ग आवारा कुत्ते काट रहे है मौज ! डिप्टी सीएम के कमरे के पास घूमते रहे आवारा डॉग ! नगर निगम का नहीँ रहा आवारा जानवरो पर कोई कंट्रोल ! सांड के बाद अब कुत्ते जा घुसे विधान भवन के मंत्री रूम में ! सोशल मीडिया पर जमकर हुई फ़ोटो वायरल !मंत्री अफसर कर्मी सब लॉपरवाही पर नाराज !



जुवाड़ी से 82 हज़ार बरामद - लखनऊ पुलिस


लखनऊ एसएसपी कलानिधि नैथानी के आदेश पर चलाए जारहे चेकिंग अभियान में तालकटोरा पुलिस को मिली बड़ी सफलता।थाना तालकटोरा क्षेत्र आलम नगर पुल के नीचे चल रहा था जुआ और हार और जीत की बाजी लगाते 12 अभियुक्त को किया गिरफ्तार । इंस्पेक्टर तालकटोरा ने खुद मौके पर पहुंच कर दबिश डाली और 12 अभियुक्त को किया गिरफ्तार और जिनके पास से ताश के पत्ते और 82,000 हजार रुपये नगद बरामद किया ।



रिपोर्टर शादाब आलम


प्रयागराज पहुंच रही हैं सांसद रीता जोशी

प्रयागराज। इलाहाबाद की सांसद एवं सूबे की महिला कल्याण एवं पर्यटन मंत्री डा. रीता बहुगुणा जोशी रविवार की रात प्रयागराज पहुंच रही हैं।यहां सोमवार तीन जून को वह सर्किट हाउस में बैठक करेंगी।
भाजपा नेता अभिषेक शुक्ला के मुताबिक डा. रीता यहां चार दिन का प्रवास करेंगी। इस दौरान वह स्थानीय कार्यकर्ताओं के साथ विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत करेंगी। चार जून को बारा विधानसभा में वहां के स्थानीय कार्यकर्ताओं द्वारा उनका स्वागत किया जाएगा।  दरअसल 23 मई को मतगणना के अगले दिन ही डा. रीता लखनऊ के लिए रवाना हो गई थी।
इसके बाद वे 25 मई से दिल्ली में ही रही। यहां प्रधानमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के बाद वे लखनऊ होते हुए रविवार की शाम प्रयागराज पहुंचेंगी। इस दौरान पार्टी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं द्वारा उनके स्वागत का भी निर्णय लिया गया है।



'जय श्रीराम' से नहीं कोई दिक्कत, BJP ने किया सियासी इस्तेमाल - ममता

ममता बनर्जी की सफाई- 'जय श्रीराम' से नहीं कोई दिक्कत, BJP ने किया सियासी इस्तेमाल !!


    ममता बनर्जी ने कहा कि वह इन राजनीतिक नारों को जबरन थोपे जाने का सम्मान नहीं करती हैं, ये काम कथित तौर पर आरएसएस के नाम पर किया जा रहा है, जिसे बंगाल ने कभी स्वीकार नहीं किया है ! लोकसभा चुनाव में बीजेपी के हाथों शिकस्त खा चुकी ममता ने कहा कि बीजेपी जानबूझकर नफरत की विचारधारा को तोड़फोड़ और हिंसा के जरिए फैलाने की कोशिश कर रही है, इसे हमें एक साथ मिलकर रोकना चाहिए ! पश्चिम बंगाल में जय श्रीराम नारे को लेकर बढ़ते विवाद के बीच मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सफाई दी है. ममता बनर्जी ने कहा कि उन्हें किसी भी राजनीतिक दल के नारे से कोई दिक्कत नहीं है. उन्होंने कहा कि वो जय सिया राम, जय राम जी की, जैसे धार्मिक नारों के पीछे भावनाओं को समझती हैं, लेकिन बीजेपी जय श्री राम के नारे का इस्तेमाल पार्टी स्लोगन के तौर पर कर रही हैं और ऐसे राजनीतिक नारों को थोपने की किसी कोशिश को हम बर्दाश्त नहीं करेंगे !



एक लंबे फेसबुक पोस्ट में ममता बनर्जी ने कहा कि वो लोगों को बताना चाहती हैं कि बीजेपी के समर्थक फेक वीडियो, फेक न्यूज के जरिए गलत सूचनाएं फैला रहे हैं ! इससे भ्रम फैल रहा है और सच्चाई छुपाई जा रही है. ममता बनर्जी ने कहा कि राजा राम मोहन राय से लकेर विद्यासागर तक बंगाल महान समाज सुधारकों का स्थल रहा है, लेकिन बीजेपी अपनी रणनीति के जरिए बंगाल में नकारात्मकता फैला रही है !


Saturday, June 1, 2019

यूपी कैडर के आठ प्रमुख सचिव अपर मुख्य सचिव बनेंगे

यूपी कैडर 1988 बैच के वरिष्ठ आईएएस नवनीत सहगल सहित 8 आईएएस अधिकारियों को मिलेगी प्रोन्नति ! मुख्य सचिव का वेतनमान और अपर मुख्य सचिव पद पर प्रोन्नत करने की तैयारी ! नियुक्ति एवं कार्मिक विभाग जल्द ही इसके लिए डीपीसी की बैठक कर प्रोन्नति को हरी झंडी दी जाएगी ! जिन अधिकारियों को प्रमोशन मिलना है उनमें नवनीत सहगल, प्रमुख सचिव ऊर्जा आलोक कुमार, प्रमुख सचिव गृह अरविंद कुमार, प्रमुख सचिव चिकित्सा शिक्षा डॉ रजनीश दुबे, प्रमुख सचिव सहकारिता एमवीएस रामी रेड्डी, प्रमुख सचिव नगर विकास मनोज कुमार सिंह, प्रमुख सचिव राजनीतिक पेंशन राजन शुक्ला, प्रमुख सचिव सिंचाई टी वेंकटेश है !



मणिपुर में नौ रोहिंग्या गिरफ्तार

मणिपुर के तेंग्नौपल जिले में भारत-म्यामां सीमा के पास स्थित मोरेह शहर से नौ रोहिंग्याओं को फर्जी आधारकार्ड के साथ गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।


पुलिस अधीक्षक (एसपी) विक्रमजीत ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने फर्जी आधारकार्ड रखने के आरोप में 27 मई को तेंग्नौपल चौकी से दो महिलाओं समेत चार रोहिंग्याओं को गिरफ्तार किया।


एसपी ने बताया कि पुलिस ने 28 मई को मोरेह शहर में एक होटल से तीन महिलाओं समेत पांच अन्य रोहिंग्याओं को गिरफ्तार किया।


उन्होंने कहा कि जांच में खुलासा हुआ कि ताहिर अली एक रोहिंग्या है और उसने स्थानीय मणिपुरी महिला से विवाह किया तथा वह इन विदेशियों को अवैध तरीके से देश के अंदर लाने के प्रबंधों में शामिल था।


पुलिस ने कहा कि अली को शुक्रवार थौबल जिले से गिरफ्तार किया गया।


उन्होंने कहा कि ताहिर अली को छोड़कर ये सभी फर्जी आधारकार्ड लेकर राज्य की राजधानी से सीमाई शहर आये थे।


एसपी ने बताया कि गिरफ्तार रोहिंग्या न तो हिन्दी और न ही अंग्रेजी बोलना जानते हैं, जिसके कारण उनसे बात करने में परेशानी आ रही है। उन्होंने बताया कि वे भारत के अंदर कैसे घुसे और फर्जी आधारकार्ड उन्हें कैसे मिला, इस बारे में पता लगाया जा रहा है।


पदभार संभालने के बाद बोले शाह, देश की सुरक्षा है मोदी सरकार की प्रमुख प्राथमिकता

नयी दिल्ली,एक जून (एएनएस)। गृहमंत्री अमित शाह ने शनिवार को कहा कि देश की सुरक्षा और जनता का कल्याण मोदी सरकार की प्रमुख प्राथमिकताएं हैं। शाह ने शनिवार को संवेदनशील मंत्रालय का कार्यभार संभाला। उन्होंने कहा कि वह इन सभी प्राथमिकताओं को अमली जामा पहनाने का भरपूर प्रयास करेंगे। उन्होंने ट्वीट किया कि देश की सुरक्षा और जनता का कल्याण मोदी सरकार की प्राथमिकताएं हैं। मोदी के नेतृत्व में मैं इन सभी प्राथमिकताओं को पूरा करने का भरपूर प्रयास करूंगा। इतने संवेदनशील मंत्रालय की जिम्मेदारी सौंपने के लिये शाह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया।



उन्होंने कहा कि आज मैंने भारत के गृहमंत्री का कार्यभार संभाल लिया। मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभारी हूं कि उन्होंने मुझमें भरोसा जताया। केंद्रीय गृह सचिव राजीव गाबा, गुप्तचर ब्यूरो के प्रमुख राजीव जैन और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने गृह मंत्रालय के नॉर्थ ब्लॉक स्थित कार्यालय में शाह का स्वागत किया। गृह मंत्रालय के लिए दो नवनियुक्त राज्य मंत्रियों जी. के. रेड्डी और नित्यानंद राय ने भी शनिवार को कार्यभार संभाला। भाजपा के नेतृत्व वाले राजग की प्रचंड जीत के बाद दो दिन पहले उन्होंने मंत्री पद की शपथ ली थी।


मेयर के करीबी को ‘खास कुर्सी’.... सवालों में BJP

यह खबर है.....सत्ता के रसूख, प्रशासनिक हनक और पार्टी के नियमों को ठेंगा दिखाने की.....जी हां....मुरादाबाद के मेयर विनोद अग्रवाल की पावर का अ...