प्रयागराज। इलाहाबाद की सांसद एवं सूबे की महिला कल्याण एवं पर्यटन मंत्री डा. रीता बहुगुणा जोशी रविवार की रात प्रयागराज पहुंच रही हैं।यहां सोमवार तीन जून को वह सर्किट हाउस में बैठक करेंगी।
भाजपा नेता अभिषेक शुक्ला के मुताबिक डा. रीता यहां चार दिन का प्रवास करेंगी। इस दौरान वह स्थानीय कार्यकर्ताओं के साथ विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत करेंगी। चार जून को बारा विधानसभा में वहां के स्थानीय कार्यकर्ताओं द्वारा उनका स्वागत किया जाएगा। दरअसल 23 मई को मतगणना के अगले दिन ही डा. रीता लखनऊ के लिए रवाना हो गई थी।
इसके बाद वे 25 मई से दिल्ली में ही रही। यहां प्रधानमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के बाद वे लखनऊ होते हुए रविवार की शाम प्रयागराज पहुंचेंगी। इस दौरान पार्टी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं द्वारा उनके स्वागत का भी निर्णय लिया गया है।
Sunday, June 2, 2019
प्रयागराज पहुंच रही हैं सांसद रीता जोशी
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
अकबरपुर में 2 मुहर्रम का कदीमी जुलूस अकीदत और शानो-शौकत के साथ सम्पन्न
गाँव अकबरपुर, पोस्ट ऑफिस खोरहँसा, जनपद गोंडा, देवी पटन मण्डल में 2 मुहर्रम का कदीमी जुलूस गुरुवार को बड़े अदब, एहतराम और धार्मिक श्रद्धा क...
-
गोंडा : वार्षिकोत्सव के मौके पर देश भक्ति तरानों से विद्यालय परिसर महक उठा।बच्चों ने एक से बढ़कर एक प्रोग्राम प्रस्तुत कर सब का मन मोह लिय...
-
बीबीडी यूनिवर्सिटी ग्राउंड में खेले गए 21वें बीबीडी लीग (सी डिवीजन) के मुकाबले में सीएसडी सहारा बीकेटी ने एकाना रेंजर्स को एकतरफ...
-
गाँव अकबरपुर, पोस्ट ऑफिस खोरहँसा, जनपद गोंडा, देवी पटन मण्डल में 2 मुहर्रम का कदीमी जुलूस गुरुवार को बड़े अदब, एहतराम और धार्मिक श्रद्धा क...
No comments:
Post a Comment