Sunday, April 28, 2019

SIS का दावा- हमारे थे श्रीलंका में मारे गए 3 आत्मघाती हमलावर!


  आतंकी संगठन ISIS ने एक बयान में कहा कि अबू हमाद, अबू सूफयान और अबू अल का का मारे गए. उसमें कहा गया है कि उन्होंने ऑटोमेटिक हथियारों से गोलाबारी की और गोला-बारूद खत्म होने के बाद, विस्फोटक बेल्ट के जरिए खुद को उड़ा लिया !  इस्लामिक स्टेट ने दावा किया कि श्रीलंका के पूर्वी प्रांत में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ के दौरान उसके तीन आतंकवादी मारे गए हैं, जिन्होंने खुद को बम से उड़ा लिया था. मुठभेड़ शुक्रवार को उस समय हुई, जब सुरक्षा बल ईस्टर के मौके पर गिरजाघरों और होटलों को निशाना बनाकर किए गए धमाकों के लिए जिम्मेदार स्थानीय आतंकवादी समूह नेशनल तौहीद जमात (एनटीजे) के लड़ाकों की तलाश कर रहे थे. इन धमाकों में 253 लोग मारे गए थे और 500 से अधिक घायल हो गए थे. 'कोलंबो गजट' की एक रिपोर्ट के मुताबिक, आईएस की न्यूज एजेंसी 'अमाक' के जरिए ISIS ने एक बयान में कहा कि अबू हमाद, अबू सूफयान और अबू अल-का'का मारे गए. उसमें कहा गया है कि उन्होंने ऑटोमेटिक हथियारों से गोलाबारी की और 'गोला-बारूद खत्म होने के बाद, विस्फोटक बेल्ट के जरिए खुद को उड़ा लिया.' 



     इसके साथ ही आईएस ने श्रीलंका में तीन जिहादियों की ओर से 'घात लगाकर किए गए आक्रमण' की जिम्मेदारी ली है. आईएस का दावा है कि कलमुनई शहर में हुई गोलीबारी में 17 लोग मारे गए हैं, जबकि श्रीलंका प्रशासन ने 16 लोगों के मारे जाने की पुष्टि की है. एफे न्यूज की एक रिपोर्ट के अनुसार, संगठन की आधिकारिक समाचार एजेंसी अल अमाक पर शनिवार को अरबी भाषा में जारी एक बयान में कहा गया कि कलमुनई में जहां सुरक्षा अभियान चलाया गया था, वहां 17 पुलिस अधिकारी मारे गए हैं. इसके साथ ही अमाक ने हमले में शामिल दो कथित आतंकवादियों की तस्वीर भी जारी की है. शुक्रवार की शाम को सैन्य अधिकारी ने बताया कि सुरक्षा बलों को पूर्व के अंपारा जिले के एक घर से इस्लामिक स्टेट के झंडे, किताबें और अन्य चीजें मिली हैं. ऐसा अनुमान है कि यहां आतंकवादी संगठन आतंकियों को शपथ दिलाते थे. शुक्रवार को देशभर से 10 लोगों को गिरफ्तार किया गया. नई गिरफ्तारियों समेत रविवार को ईस्टर के दिन हुए विस्फोटों के बाद अब तक 80 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है.


श्रीलंका के प्रधानमंत्री रानिल विक्रमसिंघे ने कहा कि अधिकारी अब अपना ध्यान आतंकवादी समूह समर्थकों के धर दबोचने पर लगा रहे हैं. गार्जियन की रिपोर्ट के अनुसार, उन्होंने कहा, 70 लोगों को खोजा जा रहा है, जिनमें से कुछ खुद को उड़ाने में सक्षम हैं. गौरतलब है कि पुलिस के विशेष कार्य बल (एसटीएफ) और सेना के जवानों ने एक खुफिया सूचना के आधार पर कोलंबो से करीब 360 किलोमीटर दूर स्थित कलमुनई शहर में एक मकान पर छापा मारा था, जिसके बाद हथियारबंद लोगों के साथ मुठभेड़ हुई. हथियारबंद लोगों ने जवानों पर गोलियां चलाईं. मुठभेड़ की चपेट में आए एक नागरिक की भी मौत हो गई. हिंसक झड़पों के दौरान माना जाता है कि तीन लोगों ने विस्फोटकों से खुद को उड़ा लिया. मौके से छह बच्चों और तीन महिलाओं सहित कुल 15 शव बरामद हुए थे. पुलिस प्रवक्ता ने बताया था कि तीन संदिग्ध फिदायीन हमलावर भी इन 15 लोगों में शामिल हैं !


 



नेता जी देते रह गए भाषण, उनको लिए बगैर ही उड़ गया हेलीकॉप्टर

नेता जी देते रह गए भाषण, उनको लिए बगैर ही उड़ गया हेलीकॉप्टर!




बीजेपी नेता और एटा के वर्तमान सांसद राजवीर सिंह प्रचार में लगे हुए थे तभी हेलीकॉप्टर उनको लिए बगैर ही उड़ गया! नाराज राजवीर सिंह कार में सवार होकर लखनऊ के रवाना हुए! देश में अभी चुनाव का माहौल है. लोकसभा के लिए तीन चरण का मतदान हो चुका है! अभी जिन क्षेत्रों में चुनाव होना है वहां नेता जोर-शोर से प्रचार में लगे हैं! इस दौरान कई दिलचस्प नजारे भी देखने को मिल रहे हैं! कोई वोट के लिए फसल काट रहा है तो किसी के जनसभा स्थल पर सांड का उत्पात देखने को मिल रहा है! अब इस कड़ी में एक और अनोखी घटना सामने आई है! दरअसल, बीजेपी नेता और एटा के वर्तमान सांसद राजवीर सिंह प्रचार में लगे हुए थे तभी उनका हेलीकॉप्टर उनको लिए बगैर ही उड़ गया, हेलीकॉप्टर जाने के बाद नाराज राजवीर सिंह कार में सवार होकर लखनऊ के लिए रवाना हुए, मिली जानकारी के मुताबिक, राजवीर सिंह जब मंच से जनता को संबोधित कर रहे थे तभी उनका हेलीकॉप्टर उनको लिए बगैर ही लखनऊ रवाना हो गया, इस बात से वह काफी नाराज हो गए  राजवीर सिंह यहां पर कौशांबी से बीजेपी प्रत्याशी विनोद सोनकर के पक्ष में जनसभा को संबोधित करने के लिए पहुंचे थे, घटना जिले के कोसम ईमाम गांव की है!बता दें कि राजवीर सिंह उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और राजस्थान के राज्यपाल कल्याण सिंह के पुत्र हैं!


अब्बास हैदर 


 


Saturday, April 27, 2019

थम गया चौथे चरण का चुनाव प्रचार!

थम गया चौथे चरण का चुनाव प्रचार, दिग्गजों ने बहाया पसीना, 71 सीटों पर 29 को वोटिंग!



    चौथे चरण के लिए प्रचार का शोर शनिवार शाम 5 बजे थम गया. चौथे चरण में  29 अप्रैल को 9 राज्यों की 71 लोकसभा सीटों पर वोट डाले जाएंगे. जिन राज्यों में मतदान होगा उनमें बिहार की 5 लोकसभा सीटें, झारखंड की 3, मध्यप्रदेश की 6, महाराष्ट्र की 17, ओडिशा की 6, उत्तर प्रदेश की 13, राजस्थान की 13, पश्चिम बंगाल की 8 सीटें शामिल हैं. जम्मू-कश्मीर की अनंतनाग लोकसभा सीट के कुलगाम जिले में भी 29 अप्रैल को मतदान होगा. लोकसभा की 17 सीटों के लिए कुल 943 कैंडिडेट मैदान में हैं ! 29 अप्रैल को बिहार के पांच लोकसभा क्षेत्रों दरभंगा, उजियारपुर, समस्तीपुर, बेगूसराय और मुंगेर में मतदान होना है. बिहार में बेगूसराय सीट पर देशभर की निगाहें हैं, इस सीट से केंद्रीय मंत्री और बीजेपी नेता गिरिराज सिंह मैदान में हैं. जबकि गिरिराज सिंह को टक्कर दे रहे हैं जेएनयू के पूर्व छात्र नेता कन्हैया कुमार. इस सीट पर आरजेडी के तनवीर हसन भी अपनी उम्मीदवार पेश कर रहे हैं. गिरिराज सिंह और कन्हैया के अलावा इस चरण में आरजेडी के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री अब्दुल बारी सिद्दिकी, बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष नित्यानंद राय, राष्ट्रीय लोकसमता पार्टी के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा, लोक जनशक्ति पार्टी के रामचंद्र पासवान, बिहार के मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह सहित 66 उम्मीदवार मैदान में हैं !


आशिक़ को महबूबा ने ज़िंदा जलाया !

आशिक़ को महबूबा ने ज़िंदा जलाया !


 


24 वर्षीय अरविन्द निसाद ने प्रेमिका के बात न करने पर युवती और उसकी मां के सामने खुद पर पेट्रोल डाल दी आग लगाने की धमकी, धमकी पर बौखलाई युवती ने माचिस जलाकर लगा दी आग, आग लगाने के बाद मां-बेटी भाग कर पहुंची अपने घर, परिजनों ने आग बुझाकर अरविन्द को सिविल हॉस्पिटल में कराया भर्ती, एक सप्ताह से जिंदगी-मौत से जूझ रहे युवक की हालत आज और बिगड़ी, डॉक्टरों की मानें तो 65% झुलस चुके अरविन्द के बचने के असर हैं कम, सप्ताह भर से एफआईआर दर्ज कराने के लिए भटक रहे परिजन, आरोप है कि प्रेम-प्रसंग के दौरान युवती और उसकी मां ने विभिन्न समस्याएं बताकर लिए 2 लाख 70 हजार रूपये, पुलिस के कार्रवाई न करने पर एसएसपी के पुलिस ऑफिस में 2 दिन पहले गुहार लगा चुके झुलसे युवक के माता-पिता को अभी भी नहीं मिला न्याय, हसनगंज थाना क्षेत्र का मामला।


Monday, April 15, 2019

चुनाव आयोग पर बरसीं मायावती, कहा- बिना पक्ष सुने मुझ पर बैन लगाया

चुनाव आयोग पर बरसीं मायावती, कहा- बिना पक्ष सुने मुझ पर बैन लगाया


 


बसपा सुप्रीमो मायावती ने सोमवार रात 9 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस की. उन्होंने कहा कि कारण बताओ नोटिस में चुनाव आयोग ने नहीं लिखा है कि मैंने भड़काउ भाषण दिया था. चुनाव आयोग पर बरसते हुए मायावती ने कहा कि बिना पक्ष सुने मुझ पर बैन लगाया और  मोदी-शाह को खुली छूट है.  हमें मूलभूत अधिकारों से बगैर किसी सुनवाई के वंचित किया गया है. यह चुनाव आयोग के इतिहास का काला आदेश है. ऐसा लगता है कि ये किसी के दबाव में आकर लिया गया फैसला है ताकि हम दूसरे चरण का प्रचार न कर सकें


Saturday, April 13, 2019

अभी और काम करने की जरूरत है मुझे - आलिया

 हॉलीवुड जाना चाहती हैं आलिया, बोलीं- अभी और काम करने की जरूरत है मुझे!



एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने सात साल में खुद को एक पावरफुल एक्ट्रेस के रूप में स्थापित कर लिया है. इन दिनों वे बड़े निर्माताओं के साथ काम कर रही हैं. इसके अलावा वे जल्द ही बाहुबली फेम डायरेक्टर एसएस राजामौली की फिल्म RRR में नजर आने वाली हैं. इसमें जूनियर एनटीआर, रामचरण तेजा के मुख्य किरदार निभाते हुए नजर आएंगे. आलिया भट्ट ने कहा है कि अगर उन्हें कोई अच्छा ऑफर मिलेगा तो वे हॉलीवुड में भी काम करना पसंद करेंगी !


राफेल डील के बाद अनिल अंबानी को मिली टैक्स में छूट - मीडिया

विदेशी मीडिया का दावा- राफेल डील के बाद अनिल अंबानी को मिली टैक्स में छूट !



     स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अनिल अंबानी पर 162.6 मिलियन डॉलर का टैक्स बकाया था जिसे अधिकारियों ने राफेल डील की घोषणा के बाद रद्द कर दिया था. एक स्थानीय अखबार के मुताबिक टैक्स विवाद को अक्टूबर 2015 में ही सुलझा लिया गया था, जब भारत और फ्रांस की दसॉ एविएशन के बीच राफेल डील  का औपचारिक ऐलान हुआ था! फ्रांस के अधिकारियों ने अनिल अंबानी की मदद कर्ज चुकाने में की थी. फ्रांस के कुछ स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स में इस बात का जिक्र किया जा रहा है! 


      मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अनिल अंबानी पर 162.6 मिलियन डॉलर का टैक्स बकाया था जिसे अधिकारियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे के बाद रद्द कर दिया! 


'रिलायंस अटलांटिक फ्लैग फ्रांस' को प्रधानमंत्री मोदी के दौरे के बाद बड़ी छूट मिली. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अनिल अंबानी का कर्ज तब माफ किया गया जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फ्रांस के साथ राफेल डील की घोषणा की ! स्थानीय अखबार 'ले मॉन्डे' के मुताबिक टैक्स विवाद को अक्टूबर 2015 में ही सुलझा लिया गया था जब भारत और फ्रांस की दसॉ एविएशन के बीच राफेल डील हुई थी. इससे कुछ महीने पहले प्रधानमंत्री मोदी की अप्रैल 2015 की आधिकारिक यात्रा में इस बात का ऐलान किया गया था कि भारत फ्रांस के दसॉ से 36 फाइटर जेट खरीदेगा!


रिपोर्ट के मुताबिक अनिल अंबानी की कंपनी के बारे में कथित तौर पर फ्रांस के अधिकारियों ने जांच की. अधिकारियों ने पाया कि 2007 से 2010 के बीच अनिल अंबानी की कंपनी पर 60 मिलियन यूरो टैक्स बकाया था. रिलायंस अटलांटिक फ्लैग फ्रांस ने 7.6 यूरो टैक्स के रूप में देने का प्रस्ताव दिया लेकिन फ्रांस के अधिकारियों ने आगे इस मामले की दोबारा जांच करने से इंकार कर दिया!


लखनऊ ब्रेकिंग !

लखनऊ ब्रेकिंग !



ट्रामा सेंटर इमरजेंसी के बाहर गार्डों का आतंक ! कवरेज करने के दौरान पत्रकार आरिफ रिजवी से ट्रामा सेंटर इमरजेंसी के बाहर खड़े गार्ड ने की अभद्रता ! परिचय जानने के बाद भी की अभद्रता ! 


 


Thursday, April 11, 2019

हाथी का बटन दबाया, कमल को गया वोट!

बसपा की चुनाव आयोग से शिकायत-हाथी का बटन दबाया, कमल को गया वोट!



   बसपा महासचिव सतीश चंद्र मिश्रा ने चुनाव आयोग को शिकायत दी है कि यूपी के कई मतदान केंद्रों पर हाथी का बटन दबाने पर वोट कमल को चला गया. चुनाव आयोग को ईवीएम की वीडियो क्लिप भी भेजी गई है. सतीश चंद्र मिश्रा का यह भी आरोप है कि दलित समुदाय के लोगों को वोट डाले जाने से रोका जा रहा है. 2019 लोकसभा चुनाव के लिए गुरुवार को प्रथम चरण का मतदान हुआ. उत्तर प्रदेश की 8 सीटों पर वोट डाले गए. बसपा महासचिव सतीश चंद्र मिश्रा ने मीडिया से मुखातिब होते हुए बताया कि हाथी का बटन दबाने पर बीजेपी के कमल चिन्ह को वोट जा रहा है, इसे लेकर हमलोगों ने एक और शिकायत चुनाव आयोग को दी है और उन्हें ईवीएम की एक वीडियो क्लिप भी भेजी है. उन्होंने बताया कि वीडियो क्लिप में देखा जा सकता है कि कैसे हाथी का बटन दबाने पर कमल पर वोट जा रहा है. आगे उन्होंने कहा कि लोगों ने इसकी शिकायत भी दी फिर भी कोई कार्रवाई नहीं की गई. गौरतलब है कि वोटिंग के दौरान सतीश चंद्र मिश्रा ने ये भी शिकायत दी थी कि कई मतदान केंद्रों पर बसपा के वोटरों को विशेष रूप से दलितों वोट देने से रोका जा रहा है और ये काम पुलिस और प्रशासन द्वारा किया जा रहा है. इस लेकर सतीश चंद्र मिश्रा ने डीजीपी ओपी सिंह को फोन पर शिकायत भी दर्ज कराई कि यूपी पुलिस दलित बहुल इलाकों में डर का माहौल बना रही, जिससे दलित वोटर कम निकलें, इस बात को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. सतीश मिश्र ने डीजीपी ओपी सिंह से कहा था कि स्थिति नहीं सुधरी तो वे चुनाव आयोग में शिकायत करेंगे !


 

 


अटक गया नमो फूड का सियासी निवाला !

इल्जाम के हलक में अटक गया नमो फूड का सियासी निवाला !



नमो फूड के पैकेट पोलिंग बूथ के अंदर जाते देखते ही सबका माथा ठनका. जब तक हम मीडिया वाले कुछ समझ पाते तब तक पलक झपकते ही डिब्बा गायब. नोएडा सेक्टर 15ए के आलीशान क्लब के अंदर बने तीन पोलिंग बूथों में वो पैकेट कहां रखे गए इसका पता ही नहीं चला. हालांकि, वो बाद में पोलिंग पार्टी के पेट में ही गए. लेकिन नमो फूड क्या है, यहां तक कैसे आया, ये सवाल मथ रहे थे लिहाजा इसके अंदर तक घुसना लाजिमी था! सुबह कोई साढे नौ का वक्त था. गौतमबुद्ध नगर से बीजेपी उम्मीदवार और केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. महेश शर्मा वोट डालने परिवार के साथ आए. मीडिया की मारा-मारी और समर्थकों की भागम-भाग.. इसी बीच एक वैन रुकी उसमें से पॉलिथीन की बड़ी-बड़ी थैलियों में खाने के दर्जनों पैकेट उतारे गए और सीधे क्लब हाउस के अंदर.. थैलियों में मौजूद फूड पैकेट पर नमो फूड छपा था. चौंकना लाजिमी था, लेकिन हमने देखा कि उस पर किसी नेता, कार्यकर्ता या हस्ती की तस्वीर नहीं थी ! बाद में खबर आई कि गाजियाबाद में भी नमो फूड के ऐसे ही पैकेट पोलिंग पार्टियों के लिए लाए गए. हमने भी चुनाव आयोग को ट्वीट कर तस्वीर के साथ इसकी जानकारी दी कि आखिर ये क्या माजरा है. आयोग ने 2 घंटे बाद बताया कि इसका निर्वाचन आयोग या आचार संहिता से कोई लेना देना नहीं. क्योंकि ये कोई पुरानी फर्म है जिसने नमो फूड के नाम से ही अपना प्रतिष्ठान रजिस्टर्ड कराया है. ऐसे में फिलहाल तो न आचार संहिता उसका कुछ बिगाड़ सकती है और ना ही आयोग!


 


संजीव बालियान के बयान पर बोले मुस्लिम रहनुमा!

लखनऊ


संजीव बालियान के बयान पर बोले मुस्लिम रहनुमा!


मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली का बयान!


औरतों के बुर्के में वोट डालने पर ऐतराज़ जताना बेबुनियाद: फरंगी महली!


पिछले 70 सालों से जो औरतें पर्दा करती हैं वह पर्दे में ही वोट डालती है: फरंगी महली!


मुसलमान ही नहीं हिंदू औरतें भी सर और चेहरा ढाक करके वोट करती हैं!


किसी औरत के पर्दे पर ऐतराज़ करना गलत: फरंगी महली!


चुनाव के वक्त में इस तरीके के बयान बन चुके हैं फैशन: फरंगी महली!


ऐसे बयान से वोटों को पोलराइज करने की होती है कोशिश: फरंगी महली!


इलेक्शन कमीशन ने इस बयान को खारिज किया, उसका स्वागत!


मज़हब की बुनियाद पर बयानबाजी सही नहीं: फरंगी महली!


रिपोर्ट - अब्बास 


लोकसभा की 8 सीटों पर 1 बजे तक का मतदान 38.78%

लोकसभा की 8 सीटों पर 1 बजे तक का मतदान 38.78%


सहारनपुर - 41.60%
कैराना - 39.80%
मुजफ्फरनगर -37.60 %
बिजनौर- 40.80%
मेरठ- 40.60 %
बागपत-38 %
गाजियाबाद-33.20 %
गौतमबुद्धनगर- 38.60%



 


Wednesday, April 10, 2019

नमो टीवी को नहीं मिली अनुमति!

नमो टीवी के लिए अनुमति लेने गई थी बीजेपी, नहीं मिली मंजूरी फिर भी किया लॉन्च !



भारतीय जनता पार्टी  ने 'नमो टीवी' को मीडिया सर्टिफिकेशन एंड मॉनिटरिंग कमेटी (MCMC) की मंजूरी के बिना ही लॉन्च किया था. दस्तावेजों के मुताबिक MCMC ने नमो टीवी की लॉन्चिंग का अनुरोध रद्द कर दिया था. बीजेपी ने MCMC से मंजूरी लेने की अपील की थी लेकिन पार्टी की इस मांग को खारिज कर दिया गया था. इस मामले की पूरी रिपोर्ट चुनाव आयोग को भी भेजी गई है.


बिना अनुमति ही नमो टीवी की लॉन्चिंग करने को सीधे प्रक्रियाओं का उल्लंघन माना जा रहा है. मीडिया सर्टिफिकेशन एंड मॉनिटरिंग कमेटी राज्य और जिला स्तर पर चुनाव आयोग की ओर से चुनावों के दौरान स्थापित की जाती है. आचार संहिता लागू होने के बाद विज्ञापनों और प्रचार आदि की मंजूरी इस संस्था की मंजूरी जरूरी होती है! नमो टीवी अभी भी प्रसारित हो रहा है और फिलहाल इस टीवी का प्रसारण रोकने के लिए कोई आदेश चुनाव आयोग की तरफ से जारी नहीं किया गया है! चुनाव आयोग के प्रवक्ता का कहना है कि नमो टीवी को लेकर विभिन्न पक्षकारों के जवाब के साथ दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी की रिपोर्ट पर चुनाव आयोग चर्चा कर रहा है! चुनाव आयोग ने दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी से रिपोर्ट मांगी थी. दिल्ली के निर्वाच अधिकारी ने चुनाव आयोग को इस संबंध में जवाब दिया है. चुनाव आयोग के एक अधिकारी के मुताबिक दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी की रिपोर्ट पर मंथन चल रहा है ! पिछले सप्ताह चुनाव आयोग ने सूचना और प्रसारण मंत्रालय से नमो टीवी की लॉन्चिंग पर जवाब मांगा था. जवाब में सूचना प्रसारण मंत्रालय ने कहा था कि यह एक विज्ञापन प्रसारण चैनल है, न्यूज चैनल नहीं. कांग्रेस और आम आदमी पार्टी ने चुनाव आयोग से मांग की थी कि नमो टीवी  को सस्पेंड किया जाए क्योंकि यह मामला आचार संहिता के उल्लंघन का है.  चुनाव आयोग ने नमो टीवी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी से पूछा था कि क्या सर्टिफिकेशन कमेटी ने पॉलिटकल कॉन्टैंट ब्रॉडकास्ट होने की मंजूरी दी थी या नहीं!  वहीं सूचना प्रसारण मंत्रलाय ने कहा था कि नमो टीवी डीटीएच सेवा की ओर से प्रसारित होने वाला विज्ञापन चैनल है लेकिन रेगुलर चैनल नहीं है. ऐसे चैनलों की लॉन्चिंग के लिए सरकार की सहमति जरूरी नहीं है.


 


अवैध पटाखे के गोदाम में हुआ धमाका, आधा दर्जन लोग घायल

अवैध पटाखे के गोदाम में हुआ धमाका, आधा दर्जन लोग घायल


लखनऊ.  राजधानी लखनऊ के मोहनलालगंज थाना क्षेत्र में बस अड्डे के पीछे अवैध रूप से रखे विस्फोटक के गोदाम में अचानक तीब्र विस्फोट हो गया। धमाका इतना भयंकर था कि मकान के साथ आसपास के कई मकान भी दहल गए। जबकि कई मकानों की दीवारों में दरारें पड़ गई। इस धमाके में करीब आधा दर्जन से अधिक लोगों के घायल होने की खबर है, वहीं मलबे में कई से दबे होने की सूचना है। अभी इस घटना में किसी के मरने की सूचना नहीं है। धमाके एक स्कूल के कई बच्चे भी घायल हुए !


एक के बाद एक तेज आवाज के साथ कई धमाके हुए। धमाके के बाद पूरा माकन ढह गया और इसकी चपेट में आकर कई राहगीर भी घायल हुए हैं। इसकी सूचना पुलिस को दी गई, लेकिन पुलिस और प्रशासनिक अमला घंटों लेट मौके पर पहुंचा। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर सांसद कौशल किशोर, जिलाधिकारी, एडीजी जोन, एसएसपी कलानिधि नैथानी कई थानों की पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने जेसीबी की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन से मलबे में दबे लोगों को निकालकर ट्रॉमा में भर्ती कराया है।


सूचना मिलते ही मौके पर एसपी देहात, स्थानीय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने राहत एवं बचाव कार्य के लिए जेसीबी लगाई है। अग्निशमन विभाग की गाड़ी भी मौके पर पहुंची। इस धमाके के पीछे की वजह क्या है ये जाँच का विषय है। घटना के बाद डॉग स्क्वॉड, एटीएस, फिंगर प्रिंट दस्ता, फॉरेंसिक एक्सपर्ट, बम निरोधक दस्ता भी मौके पर पहुंचा और जानकारी में जुट गया। चूंकि मोहनलालगंज इलाके में ही पिछले वर्षों भी धमाका हुआ था इसमें कई लोगों की जान चली गई थी। लेकिन प्रशासन और स्थानीय पुलिस की लापरवाही के चलते आये दिन शहर के ग्रामीण इलाकों में ये विस्फोट की घटनाएं हो रही हैं।



मेयर के करीबी को ‘खास कुर्सी’.... सवालों में BJP

यह खबर है.....सत्ता के रसूख, प्रशासनिक हनक और पार्टी के नियमों को ठेंगा दिखाने की.....जी हां....मुरादाबाद के मेयर विनोद अग्रवाल की पावर का अ...