पटना, राजकीयकृत उर्दू मध्य विद्यालय नरकट घाट, गुलजारबाग, पटना में विश्व यकृत दिवस के अवसर पर यकृत की महत्ता से छात्र-छात्राओं को अवगत कराने के उद्देश्य से विद्यालय के स्नातक विज्ञान शिक्षक सूर्य कान्त गुप्ता के द्वारा चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के प्रारंभ में श्री गुप्ता ने वर्ग -7 के विज्ञान की पुस्तक के अध्याय-2 के पाठ - प्राणियों में पोषण से विश्व यकृत दिवस को जोड़ते हुए बताया कि यकृत यानि लीवर के महत्व और स्वस्थ जीवन शैली को अपनाने हेतु शिक्षित करने, फैटी लिवर, हेपेटाइटिस एवं सिरोसिस जैसी बीमारियों के बारे में जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से विश्व यकृत दिवस मनाया जाता है। उन्होंने बताया कि यकृत शरीर से विषाक्त पदार्थो का निष्कासन करता है। पित्त का उत्पादन करता है, जो वसा के पाचन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। शिक्षिका प्रणया कुमारी ने बतायी कि स्वस्थ लीवर बेहतर जीवन की नींव है।
चित्रकला प्रतियोगिता में अलीशा परवीन को प्रथम, शबनम परवीन एवं शाहिरा परवीन को द्वितीय, इशा परवीन एवं आयशा परवीन को तृतीय स्थान मिला। अलीना परवीन, आलिया परवीन, नगमा परवीन, अलीशा फातिमा, मंतशा परवीन के चित्र भी सराहे गए। प्रतियोगिता को सफल बनाने में अमित कुमार, सुनीता कुमारी, रोकईया मोसर्रत, शरफुद्दीन नूरी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
प्रधानाध्यापक एस इब्तेशाम हुसैन काशिफ ने छात्र-छात्राओं की हौसला आफजाई करते हुए यकृत को स्वस्थ रखने के कई टिप्स दिए तथा लोगों को जागरूक करने का सुझाव दिए।
Next media
ब्यूरो रिपोर्ट बिहार


No comments:
Post a Comment