गोण्डा । टीचर फेडरेशन आप इण्डिया के बैनर तले आगामी 4 अप्रैल को दिल्ली के रामलीला मैदान में होने जारहे विशाल धरना प्रदर्शन की तैयारियों की समीक्षा करने टीएफआई के वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राधे रमण त्रिपाठी गोण्डा पहुंचे ।गांधी पार्क के टाउन हॉल में आयोजित कार्यक्रम में उनका संगठन की ओर से स्वागत किया गया। उन्होंने स्वरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि शिक्षक संगठनों को अपना इतिहास नहीं भूलना चाहिए ।वरिष्ट उपाध्यक्ष श्री त्रिपाठी ने देश की आजादी के पहले व 1947 के बाद संगठन के संघर्ष को शिक्षकों को याद दिलाया। उन्होंने कहा कि एकता में ही शक्ति होती है।अपने अधिकार के प्रति सजगता, उत्सुकता व बेहतर रणनीति से ही सफलता मिलती है। मण्डलीय उपाध्यक्ष आनन्द त्रिपाठी ने कहा कि अध्यापकों टीईटी की परीक्षा से मुक्ति मिलनी ही चाहिए। जिला मन्त्री विजय नारायण पाण्डेय, उपाध्यक्ष इन्द्र प्रताप सिंह व मीडिया प्रभारी वीरेंद्र त्रिपाठी ने भी संबोधित किया। संचालन डा विष्णु शंकर तिवारी ने किया। वरिष्ट उपाध्यक्ष राजेन्द्र प्रकाश तिवारी, अमित सिंह, भगवत प्रसाद, शिव कुमार प्रधान, राजमंगल पाण्डेय, लवकुश शुक्ल, नागेंद्र पाण्डेय, राम विलास वर्मा, कौशल ओझा, मोहम्मद खालिद, राकेश यादव, मनोज मिश्र, शुभम सोनकर, रजनीश श्रीवास्तव, कदीर अहमद, अरशद, सुनील शुक्ल, राजन तिवारी रहे।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
प्रख्यात समाजसेवी एवं चिकित्सक डॉ. साजिद हुसैन का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर
जरवल कस्बा, जनपद बहराइच के सुप्रसिद्ध चिकित्सक एवं समाजसेवी डॉ. साजिद हुसैन का आज सुबह, 28 जुलाई 2026 को निधन हो गया। उनके निधन का समाचार ...
-
गोंडा : वार्षिकोत्सव के मौके पर देश भक्ति तरानों से विद्यालय परिसर महक उठा।बच्चों ने एक से बढ़कर एक प्रोग्राम प्रस्तुत कर सब का मन मोह लिय...
-
गाँव अकबरपुर, पोस्ट ऑफिस खोरहँसा, जनपद गोंडा, देवी पटन मण्डल में 2 मुहर्रम का कदीमी जुलूस गुरुवार को बड़े अदब, एहतराम और धार्मिक श्रद्धा क...
-
बीबीडी यूनिवर्सिटी ग्राउंड में खेले गए 21वें बीबीडी लीग (सी डिवीजन) के मुकाबले में सीएसडी सहारा बीकेटी ने एकाना रेंजर्स को एकतरफ...


No comments:
Post a Comment