Tuesday, August 30, 2022

राष्ट्रीय खेल दिवस पर हुई खेल प्रतियोगिता

  

गोण्डा । झंझरी के कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय दर्जीकुंआ में सोमवार को राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। हाकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के बारे में छात्राओं को वार्डेन कुसुम शुक्ला ने विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि ध्यानचंद जी ने हाकी के माध्यम से विश्व में भारत का नाम रोशन किया है। सरकार ने उनके जन्म दिन को राष्ट्रीय खेल दिवस घोषित कर उनको सम्मानित किया है। डायट पर खेल प्रतियोगिता में कबड्डी, खो-खो, दौड़, लम्बी और ऊंची, वाद विवाद प्रतियोगिता कराया गया। वार्डेन ने खेल में बेहतर प्रदर्शन करने वाली बालिकाओं प्रिया, कीर्ति, दिव्या नी, खुशी, मधु, मोहिनी को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।


Monday, August 29, 2022

सेवा समिति ने कराया कांवरियों का स्वागत व जल - पान

गोण्डा : बाबा वैद्यनाथ सेवा समिति दर्जीकुंआ ने रविवार को मदन सिंह के आवास पर पंडाल लगा कर कांवरियों का स्वागत किया। उन्होंने फूल मालाएं पहनाई। उनके लिए चाय - नाश्ता, विविध प्रकार के फल, थके पैरों को आराम देने के लिए गर्म पानी, खाने के लिए पूढी सब्जी,  कांवरियों को आराम करने के लिए सभी व्यवस्थाएं समिति ने की। सेवा समिति के अगुवा डाक्टर रमेश कुमार सिंह ने बताया कि अयोध्या धाम के सरयू नदी से जल भरकर कांवरिये अयोध्या हाईवे से होकर खरगुपुर के बाबा पृथ्वीनाथ को जलाभिषेक करने जाते हैं। उन्होंने कहा कि इतनी दूरी कांवरिये पैदल चलते हैं।थके हारे कांवरियों को थोड़ा आराम पहुंचाने के लिए समिति दर्जीकुंआ मदन सिंह के आवास पर हर वर्ष पंडाल लगा कर उनके जरुरत के सामान की व्यवस्था करती है। सेवा समिति से जुड़े हुए लोग कांवरियों की सेवा कर पुण्य प्राप्त करते हैं। डा रमेश सिंह, श्रवण सिंह,  वीरेन्द्र त्रिपाठी, मदन सिंह, विक्रम काका, चन्दन सिंह, राम निवास, प्रदीप सिंह,  पुत्तू सिंह, संजय, शैलेंद्र राकेश सिंह, बब्बू रहे !





Saturday, August 27, 2022

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सभी नव निर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई दी



   संगठन प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता ने रक्षा मंत्री को लखनऊ में मिक्स लैंड यूज पॉलिसी बनाए जाने, स्वाभाविक रूप से रिहायशी प्रयोग से वाणिज्यिक उपयोग में परिवर्तित होने वाली बाजारों को मार्केट स्ट्रीट घोषित किए जाने, विदेशी ई-कॉमर्स कंपनियों से देश के परंपरागत व्यापारियों के व्यापार को बचाने के लिए "ई-कॉमर्स नीति" बनाए जाने तथा "व्यापारी नीति आयोग "के गठन की मांगों का ज्ञापन  सौंपा 

27 अगस्त, शनिवार,  उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल लखनऊ इकाई के नवनिर्वाचित कार्यकारिणी के पदाधिकारियों की परिचय बैठक श्री राजनाथ सिंह जी के आवास पर प्रातः 10:00 बजे संगठन अध्यक्ष संजय गुप्ता के नेतृत्व में हुई संगठन अध्यक्ष संजय गुप्ता ने उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल की नवनिर्वाचित लखनऊ इकाई का रक्षा मंत्री जी से परिचय करवाया 

 सांसद एवं रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह ने उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल लखनऊ इकाई के सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई दी तथा हमेशा सहयोग करने का आश्वासन दिया इस अवसर पर उत्तर प्रदेश आदर्श  व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता ने रक्षा मंत्री एवं सांसद श्री राजनाथ सिंह जी को व्यापारियों की समस्याओं का ज्ञापन भी सौंपा 

ज्ञापन में प्रमुख रुप से लखनऊ में "मिक्स लैंड यूज पॉलिसी" बनाए जाने तथा स्वभाविक रूप रिहायशी से वाणिज्यिक उपयोग में परिवर्तित होने वाली बाजारों को मार्केट स्ट्रीट घोषित किए जाने एवं रिटेल सेक्टर के व्यापारियों को विदेशी e-commerce से बचाने हेतु "ई-कॉमर्स पॉलिसी "बनाए जाने तथा "व्यापार नीति आयोग" के गठन की मांग थी

परिचय प्राप्त करने वालों में मुख्य रूप से नवनिर्वाचित अध्यक्ष हरजिंदर सिंह, महामंत्री अशोक भाटिया, संजय त्रिवेदी, राजीव शुक्ला ,आशीष गुप्ता, राजन मिश्रा, अमित अग्रवाल ,मोहित कपूर, संजीव जैन ,कोषाध्यक्ष गिरीश भार्गव सहित नवनिर्वाचित कमेटी के सभी 35वरिष्ठ उपाध्यक्ष, 60उपाध्यक्ष, 10संगठन 10मंत्री, 10मंत्री, 2प्रचार मंत्री शामिल थे ! 

Friday, August 26, 2022

पुलिस की सूझबूझ से नवजात शिशु मां को मिला


गोण्डा ।पुलिस की तत्परता और सूझबूझ के कारण तीन माह का नवजात शिशु मां को वापस मिल गया। बच्चे का पिता ही चुपके से बच्चे को लेकर भागा जारहा था। बच्चे की मां ने शोर मचाया पुलिस तत्काल घटना को गम्भीरता से लेते हुए तत्परता दिखाई। पुलिस ने दो किमी दूर बच्चे के साथ पिता को दौड़ा कर पकड़ा।

वजीरगंच बाजार निवासी राहुल गुप्ता पुत्र पवन गुप्ता की शादी मोतीगंज थाना के कहोबा चौराहा निवासी अन्नू गुप्ता की लड़की सपना गुप्ता से हुई है। सपना के तीन माह का एक बच्चा भी है।  पति - पत्नी राहुल और सपना के बीच कुछ समय से विवाद चलरहा है। जिसके कारण सफना अपने नवजात शिशु के साथ अपने माता पिता के घर कहोबा रहरही है। बताया जाता है कि बुधवार शाम राहुल अपने बाइक से कहोबा अपने पत्नी से मिलने के बहाने आया। कुछ देर बाद बिना सपना को बताए नवजात शिशु को लेकर चुपके से घर से बाहर आया। कहोबा से डुमरियाडीह की ओर जाने वाले एक दूसरे बाइक सवार से लिफ्ट लेकर वजीरगंज के लिए बच्चे के साथ भागा। बच्चे को घर मे न देख बच्चे की मां शोर मचाने लगी। मामला कहोबा चौकी के ठीक सामने का था। उस समय मोतीगंज के थानाध्यक्ष प्रबोध कुमार अपने सहयोगी पुलिस कर्मियों के साथ चौकी पर बैठे थे। उन्होंने घटना को गम्भीरता से लेते हुए तत्परता दिखाई। बच्चा लेजारहे पिता का पीछा करने का निर्देश दिया। चौकी के एसआई प्रमोद कुमार सिंह व मोनू यादव ने दो किमी दूर जाचुके राहुल को बच्चे के साथ पकड़ा लिया। परिवार वालों को बुलाकर पूरी जानकारी ली।एससो प्रबोध कुमार ने बताया कि राहुल चूंकि अपनी बाइक छोड़ गया था इसलिए वह बच्चे के साथ कुछ भी कर सकता था। उन्होंने कहा कि वापस आकर बच्चे को सपना से मांगता और नाटक करता। मामला गम्भीर होसकता था। इस मामले की क्षेत्र में पुलिस की सराहना हो रही है।

Wednesday, August 24, 2022

अपने व्यापार को बचाना है तो व्यापारी स्वयं ऑनलाइन खरीदारी बंद करें: केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर

लखनऊ : उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल द्वारा संगठन के 18वे स्थापना दिवस के अवसर पर कानपुर के रूमा क्षेत्र स्थित एलेन हाउस इंस्टिट्यूट   में" व्यापारी अधिवेशन" आयोजित किया गया व्यापारी अधिवेशन में भारत सरकार के आवासन एवं शहरी कार्य केंद्रीय राज्य मंत्री श्री कौशल किशोर मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे तथा विश्व विख्यात कवि पदम श्री डॉ सुनील जोगी विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे व्यापारी अधिवेशन की अध्यक्षता संगठन के प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता द्वारा की गई  व्यापारी अधिवेशन में विभिन्न जिलों के व्यापारी शामिल हुए तथा व्यापारियों ने अपने अधिकारों के लिए अधिवेशन में हुंकार भरी व्यापारी अधिवेशन में व्यापारियों ने केंद्रीय राज्य मंत्री को प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री को संबोधित 15 सूत्री मांग पत्र दिया

 अधिवेशन में विदेशी ई-कॉमर्स कंपनियों द्वारा रिटेल सेक्टर के व्यापारियों के व्यापार को बुरी तरह चौपट किए जाने का मुद्दा गर्मजोशी से उठा तथा व्यापारी नेता संजय गुप्ता ने अपने संबोधन में कहा व्यापारियों की उन्नति के बिना राष्ट्र की उन्नति संभव नहीं है व्यापारी नेता संजय गुप्ता ने व्यापारी नीति आयोग बनाए जाने, विदेशी e-commerce कंपनियों की प्रतिस्पर्धा में केंद्र एवं राज्य स्तर पर पीपीपी मॉडल पर स्वदेशी ई-कॉमर्स पोर्टल बनाए जाने की वकालत की ,उन्होंने कहा विदेशी ई-कॉमर्स कंपनियों से प्रतिस्पर्धा करने के लिए तथा अपने व्यापार को बचाने के लिए व्यापारियों को स्वयं से e-commerce विधा अपनानी होगी कानपुर के जिला अध्यक्ष महेश वर्मा ने कानपुर के व्यापारियों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया तथा कार्यक्रम का संचालन कानपुर जिला महामंत्री रजत पांडे द्वारा किया गया 


अधिवेशन  में कमर्शियल हाउस टैक्स की दरों को कम करने, कॉमर्शियल विद्युत की दरों को उचित करने तथा जिन दुकानदारों ने पानी के कनेक्शन नहीं लिए हैं उनको जल कर से मुक्त रखने का मुद्दा भी उठाया गया केंद्रीय मंत्री ने आदर्श व्यापार मंडल के प्रतिनिधिमंडल को मुख्यमंत्री से भेंट करवाने की बात कहते हुए मुख्यमंत्री के सामने व्यापारियों के विषय पहुंचाने का वादा किया अधिवेशन में व्यापारियों ने स्वयं से ऑनलाइन खरीदारी बंद करने एवं नशे के उत्पादों का जीवन में प्रयोग ना करने का भी संकल्प लिया

व्यापारी अधिवेशन को संगठन के प्रदेश कोषाध्यक्ष मोहम्मद अफजल, प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष अविनाश त्रिपाठी , उपाध्यक्ष धर्मेंद्र गुप्ता, लखनऊ ट्रांस गोमती अध्यक्ष अनिरुद्ध निगम , चेयरमैन अशोक यादव महिला इकाई की अध्यक्ष श्रीमती अनिला अग्रवाल, प्रदेश संगठन मंत्री ओम प्रकाश शर्मा (लखनऊ), प्रदेश संगठन मंत्री पीयूष शुक्ला (हरदोई,), प्रदेश संगठन मंत्री संतोष गुप्ता (खागा फतेहपुर), ने भी संबोधित किया अधिवेशन में राजधानी लखनऊ सहित सहित विभिन्न जिलों के पदाधिकारी एवं व्यापारी भारी संख्या में मौजूद रहे !

प्रशिक्षण में सामाजिक रुढ़िवादिता खत्म करने पर दिया जोर

गोण्डा : बीआरसी पर होरहे तीन दिवसीय सेल्फ स्ट्रीम प्रशिक्षण में अंतिम दिन प्रशिक्षण प्रदीप शुक्ला और विनीता कुशवाहा ने शिक्षकों को सामाज से सामाजिक रुढवादिता समाप्त करने का अहवान किया। उन्होंने कहा कि समाज में रंग - रुप, जेनडर, शारीरिक बनावट के आधार पर भेद-भाव किया जाता है। इस प्रशिक्षण में प्रशिक्षकों ने उन्हीं सामाजिक बुराइयों को खत्म करने पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने अध्यापकों को समाज से हर प्रकार से बुराइयों को खत्म करने के लिए आगे आने के लिए प्रेरित किया। पोस्टर, वाद-विवाद व अनेक प्रकार के गतिविधियों के माध्यम से प्रशिक्षण के उद्देश्य को लोगों तक पहुंचाने के लिए अध्यापकों को तैयार किया गया। यह प्रशिक्षण पूर्व माध्यमिक विद्यालय के शिक्षकों को दिया जारहा है। इस दौरान आशीष द्विवेदी, प्रेमलता सिंह, आनन्द देव सिंह, कन्हैया लाल मौर्य, राजनाथ मिश्र, अवनीश, उमा देवी, मन्जू गुप्ता, उषा, सुष्मा देवी, कुसमावती देवी रहीं।


Tuesday, August 23, 2022

रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने में व्यापारी सबसे आगे: संजय गुप्ता

लखनऊ :  उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल  24 अगस्त को अपना 18वा स्थापना दिवस मना रहा है स्थापना दिवस की पूर्व संध्या पर राजधानी लखनऊ में संगठन के प्रदेश कार्यालय में संगठन के पदाधिकारियों एवं व्यापारियों द्वारा 18 दीपक जलाए गए तथा केक काटा गया !

संगठन के प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता ने सभी पदाधिकारियों को स्थापना दिवस की बधाई दी तथा संगठन को मजबूत करने एवं व्यापारियों के हितों की रक्षा करने में अपना अमूल्य योगदान देने हेतु तथा संगठन को प्रदेश का सबसे बड़ा संगठन बनाने की दिशा में सक्रिय योगदान देने हेतु धन्यवाद ज्ञापित किया तथा इस अवसर पर बोलते हुए कहा व्यापार ,उद्योग और कृषि की उन्नति से ही देश की उन्नति संभव है सरकार को इन तीनों क्षेत्रों पर विशेष ध्यान देना चाहिए उन्होंने कहा व्यापारी वर्ग रोजगार देने का सबसे बड़ा माध्यम है छोटे से छोटा व्यापारी भी कम से कम एक व्यक्ति को रोजगार अवश्य देता है उन्होंने कहा भारत के परंपरागत व्यापार को बचाने के लिए सरकार को ठोस उपाय करने चाहिए संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष अविनाश त्रिपाठी एवं प्रदेश कोषाध्यक्ष मोहम्मद अफजल ने बताया की आदर्श व्यापार मंडल अपने 18वे स्थापना दिवस के अवसर पर कानपुर में व्यापारी अधिवेशन आयोजित कर रहा है उन्होंने बताया व्यापारी अधिवेशन में व्यापारी अपनी मांगो को केंद्रीय मंत्री के सामने मजबूती से उठाएंगे

स्थापना दिवस की पूर्व संध्या पर आयोजित कार्यक्रम में संगठन के प्रदेश कोषाध्यक्ष मोहम्मद अफजल,प्रदेश उपाध्यक्ष अविनाश त्रिपाठी, पवन जयसवाल ,दीपक लंबा, नगर अध्यक्ष हरजिंदर सिंह ,नगर महामंत्री अमित अग्रवाल, राजीव शुक्ला, मोहित कपूर, अशोक भाटिया, संजय त्रिवेदी ,राजन मिश्रा, आशीष गुप्ता, ट्रांस गोमती प्रभारी मनीष पांडे, ट्रांस गोमती चेयरमैन अशोक यादव, ट्रांस गोमती अध्यक्ष अनिरुद्ध निगम, मोहम्मद आदिल नरेंद्र शर्मा महेश गुप्ता पंकज अरोड़ा राधेश्याम शर्मा श्याम सुंदर अग्रवाल संजय टंडन हिमांशु रस्तोगी निलेश सोनकर आसिफ की दवाई डॉ साकेत चतुर्वेदी महिला इकाई  अध्यक्ष श्रीमती अनिला अग्रवाल, अंजलि मोरिया, वर्तिका शुक्ला, तृप्ति मिश्रा, पुनीता भटनागर प्रियम पांडे, प्रीति गुप्ता, रूपाली गुप्ता, रेनू सिंह आदि पदाधिकारी शामिल थे !

Tuesday, August 16, 2022

धूम-धाम से मनाया गया आजादी का अमृत महोत्सव

गोण्डा : डायट दर्जीकुंआ पर आजादी के 75 साल पूरा होने पर बड़े धूम धाम से आजादी का अमृत महोत्सव मनाया गया। एडी बेसिक व डायट प्राचार्य विनय मोहन वन ने ध्वजा रोहण किया। उन्होंने आजादी के महत्व प्रशिक्षुओं को विस्तार से समझाया। प्राचार्य ने डीएलएड के प्रशिक्षुओं को शिक्षक बनने पर उनको उनकी जिम्मेदारियों और कर्तव्यों को सामने रखा। डीएलएड के प्रशिक्षुओं ने एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सब का मन मोह लिया। संविधान के मूल अधिकार व कर्तव्य, स्वच्छ भारत मिशन के तहत  मावन जीवन में शौचालय की उपयोगिता और बीमारियों के बचाव में इसकी भूमिका पर बेहतरीन नाटक प्रस्तुत किया गया।  देश भक्ती गीत ऐ मेरे वतन के लोगों  प्रस्तुत कर एक बालिका ने मौजूद सभी लोगों को रुला दिया। संचालन प्रवक्ता ज्ञान बहादुर ने किया। डा संतोष यादव ने धन्यवाद ज्ञापित किया। प्रवक्ता मोहम्मद शरीफ,  कार्यालय सहायक दिवाकर मिश्र, अमित मिश्र, रेनू राव,  गषेशदत्त रहे।


 





सदैव ऐसे काम करें जिससे भारत मजबूत हो और भारत का मस्तक ऊंचा उठे: संजय गुप्ता


लखनऊ : स्वतंत्रता दिवस को राजधानी के व्यापारियों ने पूरे जोश के साथ मनाया उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के अयोध्या रोड स्थित प्रदेश कार्यालय में संगठन के प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता द्वारा झंडारोहण किया गया साथ ही साथ संगठन की भूतनाथ मार्केट, सर्वोदय नगर मार्केट ,अमीनाबाद, बीबीडी ,खुर्रम नगर ,रिंग रोड  रहीम नगर,  हलवासिया ,लालबाग खदरा सहित अनेक बाजारो में झंडारोहण किए गए प्रदेश कार्यालय में हुए समारोह में संगठन अध्यक्ष संजय गुप्ता ने बोलते हुए कहा व्यापारियों को सदैव ऐसे काम करने चाहिए जिससे भारत मजबूत हो भारत की अर्थव्यवस्था मजबूत हो

 गुणवत्ता और इमानदारी इन दोनों का विशेष ध्यान रखना चाहिए

इस अवसर पर संगठन के प्रदेश कोषाध्यक्ष मोहम्मद अफजल, प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष अविनाश त्रिपाठी प्रदेश उपाध्यक्ष पवन जयसवाल ,ट्रांस गोमती अध्यक्ष अनिरुद्ध निगम, लखनऊ उपाध्यक्ष डॉ साकेत चतुर्वेदी ,मोहम्मद आदिल, मोहम्मद आरिफ सहित अनेक पदाधिकारी मौजूद रहे !

Sunday, August 14, 2022

रूमी गेट पुलिस चौकी से रूमी गेट तक तिरंगा मार्च निकाला !

 


उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल, लखनऊ महिला इकाई के पदाधिकारियों ने संगठन कि लखनऊ उपाध्यक्ष श्रीमती मनोरमा मिश्रा के नेतृत्व में रूमी गेट पुलिस चौकी से रूमी गेट तक तिरंगा मार्च निकाला !

तिरंगा मार्च में श्रीमती पुनीता भटनागर, श्रीमती ज्योति सिंह, राधिका सिंह, श्रीमती अंजलि मोरिया, श्रीमती मीतू रस्तोगी, श्रीमती रेनू सिंह, श्रीमती वर्तिका दुबे सहित अनेक महिला व्यापारी एवं पदाधिकारी शामिल थी !


"उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल" के तत्वाधान में राजधानी में निकाला गया "विशाल तिरंगा मार्च"

 


लखनऊ की कमिश्नर डॉ रोशन जैकब, लखनऊ विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष श्री इंद्रमणि त्रिपाठी, लखनऊ बार एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री सुरेश पांडे, फूड सेफ्टी विभाग के डीओ शैलेंद्र प्रताप सिंह, जिला मान्यता प्राप्त पत्रकार एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री मोहम्मद वहीद, भारतीय योग संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री केडी मिश्रा, छावनी परिषद के पूर्व अध्यक्ष श्री प्रमोद शर्मा भी तिरंगा मार्च में शामिल हुए



उप मुख्यमंत्री एवं व्यापारी नेता संजय गुप्ता ने इस अवसर पर तिरंगा रंग के गुब्बारे भी हवा में छोड़ें  तथा कबूतर भी उड़ाए 


13 अगस्त, दिन शनिवार उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के बैनर तले प्रांतीय अध्यक्ष संजय गुप्ता के नेतृत्व में केडी सिंह बाबू स्टेडियम , हजरतगंज से "विशाल तिरंगा मार्च" निकाला गया

 "तिरंगा मार्च" को  उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक द्वारा हरी झंडी दिखाकर शुरु किया गया

तिरंगा मार्च में लखनऊ की कमिश्नर डॉ रोशन जैकब,  लखनऊ विकास प्राधिकरण  के उपाध्यक्ष डॉक्टर इन्द्र्मणी  त्रिपाठी, लखनऊ बार एसोसिएशन के  सुरेश पांडे, अधिवक्ता, पत्रकार फूड सेफ्टी विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी, योग साधक भारी संख्या में शामिल हुए 

तिरंगा मार्च केडी सिंह बाबू स्टेडियम से शुरू होकर साहू सिनेमा होते हुए, हजरतगंज चौराहा घूम कर वापस केडी सिंह बाबू स्टेडियम पर पूर्ण  हुआ इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री ने बधाई दी

इस अवसर पर बोलते हुए लखनऊ की कमिश्नर डॉ रोशन जैकब ने सभी को स्वतंत्रा दिवस के अमृत महोत्सव की बधाई दी 

इस अवसर पर बोलते हुए व्यापारी नेता संजय गुप्ता ने कहा भारत महाशक्ति बन गया है और पूरे विश्व को दिशा दिखा रहा है उन्होंने कहा आज किसी की हिम्मत नहीं जो भारत की तरफ तिरछी निगाह से देख ले

तिरंगा मार्च में संगठन के प्रदेश कोषाध्यक्ष मोहम्मद अफजल, प्रदेश के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अविनाश त्रिपाठी, ट्रांस गोमती अध्यक्ष अनिरुद्ध निगम,  प्रभारी मनीष पांडे, चेयरमैन अशोक यादव ,लखनऊ महामंत्री संजय त्रिवेदी, उपाध्यक्ष मनीष जैन, उपाध्यक्ष मोहित कपूर, मोहम्मद आदिल, राजीव शुक्ला, विभिन्न बाजारों के अध्यक्ष अरुण राय, वरीस्ठ  व्यापारी नेता धर्मेंद्र गुप्ता, कुलदीप यादव, राधेश्याम शर्मा, श्याम सुंदर अग्रवाल, मसीहउज जमा गांधी, कमल अग्रवाल, मनोज अग्रवाल, राजेश सक्सेना, विनोद सोनकर ,मोहम्मद रिजवान, उमेश संवाल,सरोजनी नगर विधानसभा क्षेत्र के अध्यक्ष ओम प्रकाश शर्मा, शैलेंद्र यादव, विजय यादव ,अंबुज शर्मा ,अमीनाबाद के प्रभारी हिमांशु गुप्ता ,युवा इकाई के अध्यक्ष आशीष गुप्ता, अमित अवस्थी, विनय सोनकर ,विवेक श्रीवास्तव, उदय कांत श्रीवास्तव, आशु अग्रवाल, सदर बाजार के अध्यक्ष अखिल गोवर ,धीरज गुप्ता, अधिवक्ता मोहम्मद उमर, भारतीय राष्ट्रीय योग संस्थान के उपाध्यक्ष गोपाल गुप्ता ,के के गुप्ता, छावनी परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष प्रमोद शर्मा सहित भारी संख्या में व्यापारी, अधिवक्ता, पत्रकार, योग साधक शामिल थे !

Monday, August 1, 2022

गोण्डा: नम आँखों के साथ निकला मोहर्रम का पहला जलूस

 


गोण्डा: गोण्डा के अकबरपुर गाँव मे आज 1 मोहर्रम का जलूस निकला गया जो छोटे इमामबारगाह से बड़े इमामबारगाह तक बड़े खुलूस व एहतेराम के साथ निकाला गया जहाँ सुरक्षा के मद्देनजर जमुनियाबाग चौकी प्रभारी अर्जुन सिंह के नेत्र्तव में बड़ी तादाद में पुलिस फ़ोर्स मौजूद रही ! आपको बता दे के ये जलूस लगभग 78 वर्षो से निकलता आरहा है। जलूस का पूरा एहतेमाम सय्यद साबिर हुसैन साहब की जानिब से रहा जहां नज़र ए मौला का भी एहतेमाम रहा !

मजलिस को मौलाना मनाज़िरूल हसनैन ने खिताब फरमाया बाद अस मजलिस नौहाख्वानी व सीनाजनी करते हुए जलूस  इमामबारगाह में पहुँचा। अंजुमन यादगारे हुसैनी के साहिबे बयाज जनाब इरशाद हुसैन ने "मेरा हिंदुस्तान है मेरा हिंदुस्तान" नौहे को बहोत खूबसूरत अंदाज़ में पढ़ा साथ ही साथ शज़मान मिर्ज़ा ने भी सोज़ख़्वानी किया! मक़मी अंजुमन यादगारे हुसैन के साथ साथ बैरूनी अंजुमन खुराहसान, गोण्डा शहर, बनवरया ने भी नौहाख्वानी व सीनाज़नी कर के पैग़म्बर मोहम्मद साहब के नवासे इमाम हुसैन अलिस्सलाम का पुरसा दिया !

Report : Zaheer Abbas (Next media)

दिवंगत के परिवार को पार्टी ने दी आर्थिक मदद

गोंडा  : समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर जिले का प्रतिनिधि मंडल दिवंगत के घर पहुंच कर सांत्वना दिया।गोण्डा सद...