Monday, December 6, 2021

संसार के लिए उदाहरण है सुदामा व कृष्ण की मित्रता


गोण्डा : श्रीमद्भागवत कथा में रविवार को सुदामा चरित्र पर बात करते हुए कथावाचक पण्डित हरिशंकर शास्त्री ने कहा कि सुदामा और श्री कृष्ण की मित्रता संसार के लिए एक अच्छा उदाहरण है। उन्होंने कहा कि मित्र हो तो कृष्ण जैसा हो। उन्होने बताया कि कंस का वध करने के बाद श्री कृष्ण द्वारिका के राजा होगये थे। प्रजा की सेवा के लिए कृष्ण वहीं रहने लगे थे। जब कि उनके बचपन के सखा सुदामा बहुत ही गरीब थे। सुदामा अपने पत्नी और बच्चों को भर पेट भोजन भी नहीं देपाते थे। पत्नी के कहने पर वह कृष्ण ने मिले द्वारिका गये। सुचना पाकर कृष्ण नंगे पांव उन्हें लेने के लिए आये। अपने आंसुओं से सखा के पैर को धुला। उन्होंने कहा कि कृष्ण ने बिना मांगे ही सुदामा के मन की बात जानकर उन को सब कुछ देदिया। श्री शास्त्री ने कहा कि अच्छा मित्र वरदान स्वरुप होता है।

यजमान विमला शुक्ला, अजय शुक्ला, सुधीर शुक्ला, अरुण शुक्ला, विवेक शुक्ला, तता तिवारी, सुनीता, राधिका, कोमल, आरती, प्रिंसी, राहुल रहे ।

No comments:

Post a Comment

दिवंगत के परिवार को पार्टी ने दी आर्थिक मदद

गोंडा  : समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर जिले का प्रतिनिधि मंडल दिवंगत के घर पहुंच कर सांत्वना दिया।गोण्डा सद...