Tuesday, July 6, 2021

लॉकडाउन में बिगड़ी आर्थिक स्थिति, व्यापारी ने खुद को लगाई आग

 


ऋषिकेश के रेलवे मार्ग पर उस समय अफरा-तफरी मच गई। जब लॉकडाउन के दौरान आर्थिक तंगी से परेशान एक व्यापारी ने अपने ऊपर ज्वलनशील पदार्थ डालकर आत्महत्या का प्रयास किया। जिसे जलता देख आसपास के दुकानदारों ने उस पर पानी और रेत डालकर बचाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक वह काफी जल चुका था। व्यापारी को एम्स ले जाया गया।

मालिक किराया देने का बना रहा था दबाव
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मंगलवार को ऋषिकेश के रेलवे मार्ग पर स्थित लक्ष्मी कॉस्मेटिक के व्यापारी बृजपाल सिंह ने अपने ऊपर पेट्रोल डालकर आत्महत्या का प्रयास किया। व्यापारी बनखंडी का रहने वाला है। व्यापारी लॉकडाउन के दौरान आर्थिक तंगी के चलते दुकान के मालिक को किराया नहीं दे पाया था, जबकि दुकान का मालिक उस पर किराया दिए जाने के लिए लगातार दबाव बना रहा था।

देहरादून हायर सेंटर भेज दिया गया

मंगलवार को भी दुकान मालिक ने दुकान के शटर पर ताला लगाने का प्रयास किया। जिससे नाराज बृजपाल ने अपने ऊपर ज्वलनशील पदार्थ डालकर खुद को आग लगा ली। आग लगे बृजपाल दुकान से निकल कर सड़क पर जलता हुआ आ गया। ऐसा भयावह दृश्य देखकर आसपास के दुकानदारों में भगदड़ मच गई ।

आसपास के लोगों ने तुरंत उस पर पानी और मिट्टी डालकर आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक बृजपाल काफी जल चुका था। दुकानदारों ने 108 आपातकालीन ऐंबुलेंस सेवा से व्यापारी को गंभीर हालत में उपचार के लिए एम्स लाया गया। जहां से उसे देहरादून हायर सेंटर भेज दिया गया।

No comments:

Post a Comment

दिवंगत के परिवार को पार्टी ने दी आर्थिक मदद

गोंडा  : समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर जिले का प्रतिनिधि मंडल दिवंगत के घर पहुंच कर सांत्वना दिया।गोण्डा सद...