Sunday, July 4, 2021

5 जुलाई से दौड़ेंगी वाराणसी-लखनऊ इंटरसिटी



बादशाहपुर रेलवे स्टेशन से जंघई, वाराणसी, प्रतापगढ़, रायबरेली, लखनऊ स्टेशन की यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। 

 उत्तर रेलवे ने 5 जुलाई 2021 दिन सोमवार से लखनऊ से वाराणसी तक इंटरसिटी एक्सप्रेस प्रतिदिन चलाने का निर्णय लिया है। इससे पहले रेलवे ने एक जुलाई को वीपीएल/वीपी पैसेंजर ट्रेन के स्थान पर दो जोड़ी अनारक्षित ट्रेन 04201/04202 व 04267/04268 वाराणसी-प्रतापगढ़ एक्सप्रेस चलाई जिससे जनरल टिकट पर छोटे- बड़े स्टेशनों की यात्रा करने की सुविधा मिलने पर ट्रेन से यात्रा करना हुआ आसान।

दैनिक यात्रियों की सुविधा के लिए लखनऊ वाराणसी इंटरसिटी 04270 विशेष रेलगाड़ी पांच जुलाई से लखनऊ से रोजाना सुबह सात बजे छूटकर बादशाहपुर 11:19 बजे,वाराणसी दोपहर 1.30 बजे पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन 04269 पांच जुलाई से रोजाना शाम 4.15 बजे वाराणसी से छूटकर बादशाहपुर 05:52 बजे लखनऊ 10.50 बजे लखनऊ पहुचेंगी। एक पखवारे से ही बंद चल रही 03005/03006 का पुनः परिचालन शुरू से पटना, हावड़ा, अमृतसर का सफर हुआ आसान।

No comments:

Post a Comment

अकबरपुर में 2 मुहर्रम का कदीमी जुलूस अकीदत और शानो-शौकत के साथ सम्पन्न

  गाँव अकबरपुर, पोस्ट ऑफिस खोरहँसा, जनपद गोंडा, देवी पटन मण्डल में 2 मुहर्रम का कदीमी जुलूस गुरुवार को बड़े अदब, एहतराम और धार्मिक श्रद्धा क...