Monday, December 21, 2020

नव युवको की मौत से दुखी व्यापारियों ने स्पीड ब्रेकर बनवाने हेतु सिटी मजिस्ट्रेट को दिया ज्ञापन

LUCKNOW :  मेरिडियन स्कूल ,सर्वोदय नगर चौराहे के आस पास स्पीड ब्रेकर न होने की वजह से आये दिन दुर्घटनाए होती रहती है ,  विगत 19/12/2020 को कार और बाइक की टक्कर में दो नव युवको की मृत्यु हो गयी थी | आज 21/12/2020 को सर्वहित व्यापार मंडल की सर्वोदय नगर इकाई ने  सर्वोदय नगर अध्यक्ष आशुतोष पाठक के नेतृत्व में  सिटी मजिस्ट्रेट से मुलाकात की और सिटी मजिस्ट्रेट से मांग की कि मेरिडियन स्कूल ,सर्वोदय नगर चौराहे के आस पास जल्द से जल्द स्पीड ब्रेकर बनवाए जाए , और चौराहे से पहले सांकेतिक चिन्ह लगवाए जाये जिससे दुर्घटनाए न हो |  सिटी मजिस्ट्रेट से मुलाकात के दौरान मोहम्मद अफज़ल , राहुल वर्मा , अजय वर्मा, अश्वनी मिश्रा और  सर्वोदय नगर युवा इकाई के अध्यक्ष सनी सिंह  उपस्थित रहे !

VIST US FOE NEWS AND INFORMATIONS : nextmedia.page


No comments:

Post a Comment

दिवंगत के परिवार को पार्टी ने दी आर्थिक मदद

गोंडा  : समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर जिले का प्रतिनिधि मंडल दिवंगत के घर पहुंच कर सांत्वना दिया।गोण्डा सद...