प्रयागराज, 22 नवम्बर । यूपी के प्रयागराज जिले की फूलपुर तहसील में जहरीली शराब से हुई मौत के मामले में जिला आबकारी अधिकारी सहित चार लोगों को निलंबित कर दिया गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खुद मामले को संज्ञान में लेने के बाद आबकारी विभाग ने यह कार्रवाई की। इस बारे में जानकारी देते हुए आबकारी आयुक्त पी गुरु प्रसाद ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए जिला आबकारी अधिकारी संदीप बिहारी मोडवेल, फूलपुर के आबकारी निरीक्षक विजय प्रताप यादव, हेड कांस्टेबल सुरेश कुमार सहित एक अन्य सिपाही को निलंबित किया गया है। इसके साथ ही जिले में सघन अभियान चलाने का निर्देश दिया गया है। शासन की ओर से मिले निर्देश के क्रम में पूरे जिले में अगले 15 दिनों तक सघन जांच अभियान चलाया जाएगा। इस क्रम में जिले की सीमाओं पर विशेष रूप से पेट्रोलिंग की जाएगी। प्रतापगढ़ और जमुनापार के इलाकों में अभियान तेज किया जाएगा। पिछले कुछ दिनों में इन दोनों क्षेत्रों से बड़ी मात्रा में अवैध शराब आने की शिकायतें सामने आईं ।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
अकबरपुर में 2 मुहर्रम का कदीमी जुलूस अकीदत और शानो-शौकत के साथ सम्पन्न
गाँव अकबरपुर, पोस्ट ऑफिस खोरहँसा, जनपद गोंडा, देवी पटन मण्डल में 2 मुहर्रम का कदीमी जुलूस गुरुवार को बड़े अदब, एहतराम और धार्मिक श्रद्धा क...
-
गोंडा : वार्षिकोत्सव के मौके पर देश भक्ति तरानों से विद्यालय परिसर महक उठा।बच्चों ने एक से बढ़कर एक प्रोग्राम प्रस्तुत कर सब का मन मोह लिय...
-
बीबीडी यूनिवर्सिटी ग्राउंड में खेले गए 21वें बीबीडी लीग (सी डिवीजन) के मुकाबले में सीएसडी सहारा बीकेटी ने एकाना रेंजर्स को एकतरफ...
-
गाँव अकबरपुर, पोस्ट ऑफिस खोरहँसा, जनपद गोंडा, देवी पटन मण्डल में 2 मुहर्रम का कदीमी जुलूस गुरुवार को बड़े अदब, एहतराम और धार्मिक श्रद्धा क...
No comments:
Post a Comment