Saturday, July 18, 2020

जम्मू कश्मीर में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में तीन आतंकवादी मारे गए


श्रीनगर, 18 जुलाई । जम्मू कश्मीर के शोपियां जिले में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में शनिवार को तीन आतंकवादी मारे गए।


एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि दक्षिण कश्मीर में शोपियां के अम्शीपोरा में आतंकवादियों की मौजदूगी की सूचना के आधार पर सुरक्षा बलों ने उस इलाके को घेर लिया और वहां तलाश अभियान शुरू किया।


उन्होंने बताया कि इसी दौरान आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों पर गोलियां चलानी शुरू कर दीं, जिसके बाद बलों ने भी जवाबी कार्रवाई की।


अधिकारी ने बताया कि मुठभेड़ में तीन आतंकवादी मारे गए।


उन्होंने बताया कि आतंकवादियों की पहचान अभी नहीं हो पाई और यह पता लगाया जाना भी बाकी है कि उनका संबंध किस आतंकवादी समूह से था।


अधिकारी ने बताया कि इलाके में अभियान जारी है।


इससे पहले, जम्मू कश्मीर के कुलगाम जिले में जैश-ए-मोहम्मद के एक स्वयंभू शीर्ष कमांडर समेत तीन आतंकवादी शुक्रवार को मारे गए थे।


No comments:

Post a Comment

मेयर के करीबी को ‘खास कुर्सी’.... सवालों में BJP

यह खबर है.....सत्ता के रसूख, प्रशासनिक हनक और पार्टी के नियमों को ठेंगा दिखाने की.....जी हां....मुरादाबाद के मेयर विनोद अग्रवाल की पावर का अ...