Sunday, July 5, 2020

जम्मू-कश्मीर के करगिल में सुबह-सुबह 4.7 की तीव्रता का भूकंप


श्रीनगर, 05 जुलाई। जम्मू-कश्मीर के करगिल में आज तड़के 4.7 की तीव्रता से भूकंप के झटके महसूस किए गए। आज सुबह 3:37 बजे आए भूकंप से लोगों में दहशत का माहौल है। हाल के दिनों में कई बार जम्म-कश्मीर की घरती हिली है। हालांकि अभी तक किसी नुकसान की कोई खबर नहीं है।


इससे पहले 30 जून को जम्मू-कश्मीर में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। रिक्टर स्केल पर 4.0 की तीव्रता से सुबह आठ बजकर 59 मिनट पर धरती हिली थी। भूकंप का केंद्र कटरा से 84 किलोमीटर दूर था।


No comments:

Post a Comment

यूथ हॉस्टल शान-ए-अवध इकाई का त्रैवार्षिक चुनाव निर्विरोध संपन्न, गोपेन्द्र अध्यक्ष व पंकज सचिव मनोनीत

  ​लखनऊ। यूथ हॉस्टल्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया, उत्तर प्रदेश राज्य शाखा की शान-ए-अवध इकाई, लखनऊ का त्रैवार्षिक चुनाव इंदिरा नगर में शांतिपूर्ण एवं...