Wednesday, June 3, 2020

यूपी में कोरोना संक्रमितों की संख्या हुई 8870, अबतक 230 लोगो की मौत


लखनऊ,03 जून। उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले बढ़ते ही जा रहे हैं। बुधवार को जारी हुए आंकड़ों के मुताबिक, प्रदेश में फिलहाल 8870 लोगों में कोविड-19 की पुष्टि हो चुकी है। प्रमुख स्वास्थ्य सचिव अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि 5257 लोग इलाज के बाद संक्रमण मुक्त होकर घर पहुंच गए हैं। राज्य में फिलहाल 3,383 लोगों का कोरोना का अलग-अलग अस्पतालों में इलाज चल रहा है। प्रसाद बताया कि कोरोना वायरस संक्रमण की वजह से अब तक 230 लोगों की मौत हुई है।


उन्होंने लोगों से अपील की है कि अगर किसी को भी खुद में या किसी अन्य व्यक्ति में कोरोना वायरस संक्रमण के लक्षण नजर आएं तो वह तुरंत इसकी सूचना प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग को दें क्योंकि जिन मामलों में संक्रमण को छिपाया गया या देर से बताया गया वहां उनके स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतें ज्यादा आई हैं। उन्होंने कहा कि लोग बगैर संकोच के अस्पताल पहुंचे। सरकार की तरफ से जांच और इलाज की मुफ्त व्यवस्था की गई है।


No comments:

Post a Comment

अकबरपुर में 2 मुहर्रम का कदीमी जुलूस अकीदत और शानो-शौकत के साथ सम्पन्न

  गाँव अकबरपुर, पोस्ट ऑफिस खोरहँसा, जनपद गोंडा, देवी पटन मण्डल में 2 मुहर्रम का कदीमी जुलूस गुरुवार को बड़े अदब, एहतराम और धार्मिक श्रद्धा क...