Wednesday, June 3, 2020

फिल्म सिटी बनने से बड़े पैमाने पर रोजगार के अवसर पैदा होंगे - राजू श्रीवास्तव


उत्तर प्रदेश फिल्म विकास परिषद के अध्यक्ष एवं हास्य कलाकार राजू श्रीवास्तव जी ने कानपुर और लखनऊ के मध्य फिल्म सिटी स्थापित करने का सुझाव मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी जी को दिया है और मुख्यमंत्री उनके इस सुझाव से सहमत भी हैं।राजू श्रीवास्तव ने कहा कि इस क्षेत्र में फिल्म सिटी बनने से कानपुर और लखनऊ एयरपोर्ट करीब रहेंगे और बाहर से आए उद्योग पतियों और स्टाफ को आने जाने में दिक्कत नहीं होगी। फिल्म सिटी बनने से बड़े पैमाने पर रोजगार के अवसर पैदा होंगे जिससे प्रवासी श्रमिकों को भी यहां पर कार्य यहां पर कार्य मिल सकेगा। उन्होंने बताया कि मा मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी जी से वार्ता के दौरान उन्होंने कहा कि जो भी उद्योगपति उत्तर प्रदेश में फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ना चाहते हैं। उन्हें जमीन खरीद पर 25 फीसदी सब्सिडी भी उपलब्ध कराई जाए। इसके साथ ही प्रदेश के छोटे-छोटे कस्बों,गांवों व शहरों में सौ सीटों वाला स्वचालित सिनेमा हॉल बनाया जाए जिससे रोजगार को बढ़ावा दिया जा सकेगा।उनके कानपुर में रह रहे निजी सलाहकार गर्वित नारंग,प्रभात नागेन्द्र त्रिवेदी जी से बात करने पर बताया गया कि वह कानपुर को विश्व मे एक अलग पहचान दिलाना चाहते है और यंहा के लोगो को अधिक से अधिक रोजगार के अवसर देना चाहते है।क्योकि कानपुर उनकी जन्मभूमि है और कानपुर में रोजगार बढ़ने से उनको सबसे ज्यादा खुशी होगी।


Reporter - प्रभात नागेन्द्र त्रिवेदी


No comments:

Post a Comment

अपना इतिहास कभी न भूलें शिक्षक संगठन :राधे रमन त्रिपाठी

गोण्डा ।  टीचर फेडरेशन आप इण्डिया के बैनर तले आगामी 4 अप्रैल को दिल्ली के रामलीला मैदान में होने जारहे विशाल धरना प्रदर्शन की तैयारियों की स...