Thursday, June 4, 2020

उत्तर प्रदेश में उद्योग लगाने के लिए हर प्रकार की सुविधाएं दी जाएंगी: डॉ दिनेश शर्मा 


Lucknow ,4 जून, प्रदेश के उपमुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा ने वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से देश के विभिन्न राज्यों के प्रमुख व्यापारी प्रतिनिधियों एवं उद्यमियों को संबोधित किया


कनफेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स के बैनर तले बृहस्पतिवार को "नेशनल ट्रेडर्स वेबीनार" का आयोजन किया गया जिसमें उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, गुजरात ,आंध्र प्रदेश ,उत्तराखंड, उड़ीसा ,कर्नाटक, छत्तीसगढ़ ,गोवा, चंडीगढ़, दिल्ली तमिलनाडु, कर्नाटक पंजाब ,जम्मू, आसाम सहित कई राज्यों के व्यापारी एवं उद्यमी शामिल हुए



उप मुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा ने देशभर के व्यापारियों एवं उद्यमियों को संबोधित करते हुए कहा जो भी उद्यमी उत्तर प्रदेश में उद्योग लगाना चाहते हैं उनका स्वागत है उन्हें उत्तर प्रदेश सरकार सभी सुविधाएं उपलब्ध कराएगी उपमुख्यमंत्री ने देश के व्यापारियों को राष्ट्र सेवा का पर्याय बताते हुए कहा जब भी देश पर संकट आता है व्यापारी संकटमोचक की भूमिका में आगे आता है



 "नेशनल ट्रेडर्स वेबिनार" में कनफेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स के राष्ट्रीय महामंत्री प्रवीण खंडेलवाल ने उपमुख्यमंत्री को जानकारी देते हुए बताया कि संगठन विश्व का सबसे बड़ा e-portal बनाने का लक्ष्य निर्धारित करते हुए Bharat E Market के नाम से भारतीय पोर्टल तैयार कर रहा है जिसमें भारतीय व्यापारी ही उसका अंग होंगे 


वेबिनार में उप मुख्यमंत्री के समक्ष पोर्टल का प्रस्तुतिकरण भी किया गया! 


कनफेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स एवं उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता ने अपने स्वागत वक्तव्य में उप मुख्यमंत्री का स्वागत करते हुए समय-समय पर उत्तर प्रदेश एवं देश के व्यापारियों के सहयोग के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया ! 


No comments:

Post a Comment

प्रख्यात समाजसेवी एवं चिकित्सक डॉ. साजिद हुसैन का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

  जरवल कस्बा, जनपद बहराइच के सुप्रसिद्ध चिकित्सक एवं समाजसेवी डॉ. साजिद हुसैन का आज सुबह, 28 जुलाई 2026 को निधन हो गया। उनके निधन का समाचार ...