Tuesday, June 16, 2020

प्राचार्य ने की मेंटर्स की बैठक


प्राचार्य विनय मोहन वन ने डायट दर्जीकुंआं पर मंगलवार को मेंटर्स की बैठक कर शैक्षिक गतिविधियों की समीक्षा की। उन्होंने डायट व ब्लाक मेंटर्स से विभागीय जानकारी मांगी है। अरोग्य सेतु एप, दीक्षा एप, आनलाइन प्रशिक्षण व आनलाइन शिक्षण की जानकारी ली। अभिभावकों के वाटसअप ग्रुप, यू-ट्यूब के प्रयोग के बारे में विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि लाकडाउन के समय में भी बच्चों का शैक्षिक नुकसान नहीं होना चाहिए। आनलाइन शैक्षिक गतिविधियां बराबर चलती रहें। प्रवक्ता ज्ञान बहादुर, वीके पाण्डेय, मोहम्मद शरीफ, अभय मिश्र, विजय शर्मा, सोमित सिंह, ओमकार नाथ, संदीप कुमार, हरेन्द्र कुमार, सुधीर कुमार रहे।


No comments:

Post a Comment

प्रख्यात समाजसेवी एवं चिकित्सक डॉ. साजिद हुसैन का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

  जरवल कस्बा, जनपद बहराइच के सुप्रसिद्ध चिकित्सक एवं समाजसेवी डॉ. साजिद हुसैन का आज सुबह, 28 जुलाई 2026 को निधन हो गया। उनके निधन का समाचार ...