वाराणसी/रोहनिया - बनारस स्वच्छ भारत मिशन के तहत यूपी के सभी ग्राम सभाओं को करोड़ों रुपए की सौगात देकर शौचालय निर्माण कर पूरे प्रदेश को खुले से शौच से मुक्त करने का दावा तो किया गया,मगर जमीनी हकीकत काफी अलग है। यूपी के कई जिलों में शौचालय निर्माण में जमकर घोटाला किया जा रहा है,लेकिन अधिकारी मौन साधे हुए हैं। प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र में योगी राज में शौचालय निर्माण में हुआ लाखों का घोटाला।बनारस के आराजीलाइन ब्लॉक के देउरा गांव में शौचालय निर्माण आवास और अन्य योजनाओं में ग्राम प्रधान और सचिव पर लाखों के घोटाला का आरोप लगा है।शिकायत के बाद भी विभागीय अधिकारी मौन साधे हुए हैं। वहीं अब इसकी जांच के नाम पर विभाग लीपापोती करने में जुटा है। ग्राम सभाओं में करोड़ों रुपया शौचालय के नाम पर दिया गया और उन शौचालयों का वेरीफिकेशन और मानक के अनुसार बने होने का दावा कर उसकी रिपोर्ट शासन को भेज दी गई,जबकि गांव में दर्जनभर से ज्यादा शौचालय एक गड्ढे के बने हुए हैं और कुछ तो शौचालय पहले से ही निर्माणाधीन थे जिस पर धड़ल्ले से चेक काट गया है। ग्राम सभा देउरा में शौचालय निर्माण के नाम पर लाखों रूपये का गबन कर लिया गया। आज भी ग्रामीण शौच के लिए खुले स्थानों का प्रयोग कर रहे हैं । लेकिन विभाग के कानों पर जूं तक नहीं रेंग रहा है। वहीं दूसरी तरफ जब इस मामले में आराजी लाइन ब्लॉक के एडीओ पंचायत रविंद्र सिंह से बात की गई तो उनका कहना था कि मामले की जांच कराई जाएगी और जांच में एक गड्ढे वाले शौचालय मिलने पर रिकवरी कराई जाएगी ।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
अकबरपुर में 2 मुहर्रम का कदीमी जुलूस अकीदत और शानो-शौकत के साथ सम्पन्न
गाँव अकबरपुर, पोस्ट ऑफिस खोरहँसा, जनपद गोंडा, देवी पटन मण्डल में 2 मुहर्रम का कदीमी जुलूस गुरुवार को बड़े अदब, एहतराम और धार्मिक श्रद्धा क...
-
गोंडा : वार्षिकोत्सव के मौके पर देश भक्ति तरानों से विद्यालय परिसर महक उठा।बच्चों ने एक से बढ़कर एक प्रोग्राम प्रस्तुत कर सब का मन मोह लिय...
-
बीबीडी यूनिवर्सिटी ग्राउंड में खेले गए 21वें बीबीडी लीग (सी डिवीजन) के मुकाबले में सीएसडी सहारा बीकेटी ने एकाना रेंजर्स को एकतरफ...
-
गाँव अकबरपुर, पोस्ट ऑफिस खोरहँसा, जनपद गोंडा, देवी पटन मण्डल में 2 मुहर्रम का कदीमी जुलूस गुरुवार को बड़े अदब, एहतराम और धार्मिक श्रद्धा क...
No comments:
Post a Comment