Tuesday, June 16, 2020

बैंक में उड़रही सोसल डिसटंसिंग की धज्जियां


Gonda - कोरोना वायरस के बचाव के लिए सरकार ने लाक डाउन किया है। सोसल डिसटंसिंग के पालन के लिए केन्द्र और राज्य सरकार की ओर से सख्त निर्देश भी दिये गये हैं। मास्क न लगाने पर जुर्माने का भी आदेश उच्च अधिकारियों ने दिया है। इसके बावजूद प्रथमा यूपी ग्रामीण बैंक खोरहंसा में सोसल डिसटंसिंग की धज्जियां उड़ाई जारही है। बिना दैहिक दूरी के पालन किये बैंक पर लोग भीड़ लगाये हुए थे। लोगों ने बताया कि बैंक के कर्मचारी अन्दर से ताला लगा लेते हैं और बाहर भीड़ को कोई देखने या कोई जानकारी देने वाला नहीं होता है। महिला हों या पुरुष एक दूसरे से पहले बैंक में पहुंचने की जल्द बाजी में सोसल डिसटंसिंग की धज्जियां उड़ाने के लिए आमादा है।


No comments:

Post a Comment

प्रख्यात समाजसेवी एवं चिकित्सक डॉ. साजिद हुसैन का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

  जरवल कस्बा, जनपद बहराइच के सुप्रसिद्ध चिकित्सक एवं समाजसेवी डॉ. साजिद हुसैन का आज सुबह, 28 जुलाई 2026 को निधन हो गया। उनके निधन का समाचार ...