GONDA - जिम्मेदारों की उदासीनता के कारण सरायजरगर व खोरहसा ग्राम पंचायत में आधा दर्जन से अधिक इण्डिया मार्का टू हैण्डपम्प कई वर्षों से रिबोर के इन्तजार में हैं। इनमें से कुछ हैण्डपम्प तो बेकार ही होचुके है। तो कुछ हैण्डपम्प से कीचड़ युक्त गन्दा पानी पीने के लिए लोग विवश हैं। अकबाल एडवोकेट के घर के पास के नल में तो पानी निकालने के लिए लोगों ने इण्डिया मार्का के ऊपर छोटा नल लगा कर पानी निकालने की कोशिश की पर कोई लाभ नहीं हुआ। मुख्य बाजार व हाईवे में इस तरह कई वर्षों से हैण्डपम्प खराब रहने से स्थानीय लोगों के साथ साथ खरीदारी करने के लिए बाजार आने वाले लोग भी बूंद बूंद पीने वाले पानी के लिए तरस जाते हैं। मुख्य बाजार में इसशाद काजी के घर के सामने, पावर हाउस में लगा हैण्डपम्प, अकबाल वकील के घर के सामने, कब्रिस्तान के पास लगा हैण्डपम्प, रज्जू मिस्त्री व साबिर खां के घर के पास लगा हैण्डपम्प रिबोर के इन्तजार में जिम्मेदारों की राह देखते देखते हैण्डपम्प खुद निराश होचुके हैं। प्यासे लोगों के गले तर करने वाले हैण्डपम्प खुद कई वर्षों से प्यासे हैं। स्थानीय जिम्मेदार ग्राम सचिव हों या प्रधान प्रतिनिधि जल्द सभी हैण्डपम्प रिबोर होजाएंगे कहकर अपनी जिम्मेदारी को पूरा समझ लेते हैं। बीडीओ झंझरी वर्षा सिंह से इस समस्या पर बात करने की कोशिश की गई पर उनका फोन रिसीव ही नहीं हुआ।
Wednesday, June 24, 2020
कई वर्षों से रिबोर के इन्तजार में हैण्डपम्प
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
बेटी की शादी से पहले उठ गया पिता का साया: बिजली के खंभे पर बुझ गई महेंद्र उर्फ गुड्डू की जिंदगी
बालामऊ/हरदोई उ०प्र० का माहौल उस वक्त गमगीन हो गया, जब एक हंसते-खेलते परिवार की खुशियां पलभर में मातम में बदल गईं। जिस आंगन में कुछ दिन पहले ...
-
गोंडा : वार्षिकोत्सव के मौके पर देश भक्ति तरानों से विद्यालय परिसर महक उठा।बच्चों ने एक से बढ़कर एक प्रोग्राम प्रस्तुत कर सब का मन मोह लिय...
-
बीबीडी यूनिवर्सिटी ग्राउंड में खेले गए 21वें बीबीडी लीग (सी डिवीजन) के मुकाबले में सीएसडी सहारा बीकेटी ने एकाना रेंजर्स को एकतरफ...
-
गोण्डा : अयोध्या हाईवे कमल पेट्रोल पम्प के पीछे से सलारपुरवा शेखन गांव अकबरपुर, लाला हाता होते हुए पूरेतिवारी ग्राम पंचायत तक दर्जनों गांवों...
No comments:
Post a Comment